तुम्हारे लिए
***********
भाग चालीस
**************
“पहले हम चाय पी लेते हैं..यह बताइये चाय के साथ खायेंगी क्या..” अपर्णा जो अब तक सामने के दृष्य में खोई
सी बैठे हुए थी,चौंक कर बोली,”आप ही देख लीजिए कुछ..”
” ठीक है ,एक हॉफ सैट चाय ,सुगर सैपरेट और यह लैमन चीज केक ले आइये…” वेटर जब ऑर्डर ले कर चला
गया था..तब तन्मय ने फिर से पूछा..” आप ने कुछ जवाब
नहीं दिया मेरी बात का..”तन्मय की बात से अपर्णा के भीतर अचानक एक ज्वार सा उमड़ आया.. ” अब मैं क्या कह कहूं कुछ कहूं भी तो आप मानेंगे थोड़ेही,आप ज्यादा जानते है ,
पर यह सब बातें किताबों में ठीक लगती हैं और यह ठीक है, बहुत से उदाहरण भी हैं जब अपनी गलतियों के बाद भी लोग बहुत कुछ कर पाए हैं और मैं भी अपनी तरह से पूरी कोशिश कर रही हूं, खैर छोड़िए , पर आप बताइये मुझे, आप क्या चाहते हैं, आप के पास तो सब कुछ है ,और फिर भी…”
अपर्णा ने बात को और गोल गोल घूमाना उचित नहीं समझा,और तन्मय इस सीधे सवाल के प्रहार से गड़बड़ा सा गया…” मैं आपकी इस बात का जवाब किताबी ढंग से नहीं दूंगा ,जो मुझे लगा है , वही कहता हूं , यह सच है कि पहले
दिन से ही मैं आपको पसन्द करता हूं, ऐसा कैसे हुआ इसका तो कोई जवाब नहीं है मेरे पास , प्यार शायद बेवजह ही होता है, पर यह सच है , मुझे आपसे पहली ही दृष्टि में प्यार हो गया उसके बाद भी मैंने आपको देखा था और मुझे हर बार यही महसूस हुआ कि जैसी लड़की मेरे दिमाग में थी,आप बिल्कुल वही हैं,उसके बाद मैंने आपको बराबर तलाश किया पर आप कही नहीं मिली और फिर मुझे जाह्नवी जी ने आपके बारे में बताया ,जो कुछ हुआ वह भी, और आपकी जिंदगी के सारे हालात के बारे में भी , यह सब सुन कर मेरा निराश होना तो स्वाभाविक था, मैंने घरवालों के कहने पर एक लड़की भी
देखी पर वह तो खुद ही किसी और को चाहती थी, उसके यह बता देने के बाद मैंने उसी के कहने पर यह कह दिया कि वह लड़की मुझे पसन्द नहीं है ,और फिर आपका जाह्नवी के पास फोन आया और उसके बाद तो सब आपको पता ही है….”
” और इसके बाद भी आपको मेरे बारे में जान कर
कोई असर नहीं पड़ा, अब यह कैसे संभव है…लड़कियों के चरित्र पर तो पड़ा दाग मीलों दूर सेअंधेरे में भी दिख जाया करता है…” अपर्णा के स्वर में उसका दर्द और क्षुब्धता एक साथ स्पष्ट सुनाई दे रही थी।
” आपकी बात सही है , पर मुझे लगा कि यह क्या मुहब्बत हुई जो चाहत का और रोमांच का रिश्ता तो मजे मजे में बना ले , पर उसी शख्स की तकलीफ से न जुड़ सके,आप
को शायद यकीन न हो पर जब जाह्नवी जी ने आपके बारे में शुरू से आखिर से मुझे बताया तो मुझे महसूस हुआ कि शायद आपकी इस हादसे जैसी तकलीफ का सिरा आपके भीतर के अकेलेपन से जुड़ा हुआ था, और इसी बात ने मुझको आपके प्रति और झुका दिया, बस यही कहना है मुझे आपके सवाल
के जवाब में,अब आप इसे कैसे लेती हैं यह आप पर है। “
चाय आ गयी थी और लेमन चीज केक भी , अपर्णा ने तन्मय का जवाब भी सुन लिया था,और उसने जो भी कहा वो अपर्णा को अंदर तक छू भी गया था,यह एक सच्चा ,एकतरफा प्यार का प्रस्ताव था यह,जिसमें कोई भी शर्त या दबाव नहीं था, बस मन की बात थी, जो तन्मय की बातों में सच में सुनाई भी दे रही थी।
” मैंने क्यों और क्या किया ,यह सब बिना जाने तुम मुझसे जुड़ गये,यह बात जितनी अलग है,अजीब भी, पर अब अगर तुम्हें यह पता लगे कि बात तो कुछ और ही थी ,जो न जाह्नवी को पता है न तुम्हें, तुम फिर क्या कहोगे…”
“तुम मौजूद हो न ,तो आज तुम्हारी पूरी बात सुन लूंगा और फिर वह तुम्हारा अतीत था और यह वर्तमान है ,एक बात मुझे पता है कि प्यार का घाव प्यार से ही भरता है ,लेकिन आप अगर आज भी यही कहें कि विमलेश ही आपके लिए , आज भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, उसकी बातें,उसका साथ जो भी जैसा था वही काफी है आज भी आपके लिए , तो मैं यह बात यहीं पर खत्म करता हूं , हम जो गुजर गया उसे तो कभी मिटा नहीं सकते पर उससे बहुत सुंदर कुछ नया तो बना ही सकते हैं ,हां मैं भी यह जरूर मानता हूं कि यह एक दिन में नहीं हो सकता मेरे कहने भर से भी नहीं हो सकता ,पर आप मुझ पर विश्वास तो कर ही सकती हैं कि यह हो जरूर सकता है,अब फैसला आपका है ,आप उस अतीत के साथ ही खुश हैं यह मुझ में आपको अपना वर्त मान दिखाई देता है और आप इस विश्वास के साथ आगे बढ़ सकती हैं ,आपको यह सोचने के लिए कुछ और समय भी चाहिए ,और आप किसी भी कमिटमैंट से पहले एक दोस्त की तरह मुझे और परखना चाहती हैं तो भी मुझे ऐतराज नहीं है, मैंने आपको चुन लिया है ,अब आप जैसा भी कहें…चलिए बहुत हो गयी यह बातें आज तुम सचमुच मेरे साथ हो ,मैं यह सब सच में तुमसे कह रहा हू,लैट अस सैलिब्रेट दिस , चाय पीजिए बिना चीनी के और साथ में यह केक खाइये..मेरे लिए सच में यह बड़ा दिन है….”
जब से आई थी अर्पणा ,पहली बार हंसी थी , और उस हंसी को सुन कर तन्मय को लगा कि जैसे कितनी सारी तित लियों ने एक साथ अपने पंख फैला दिए हों..वो उसकी तरफ बहुत चाहत से एकटक देखने लगा था…और अपर्णा ने झेंप कर अपनी आंखें झुका लीं..” आप सच में पागल हैं..”
दोनो बातों बातों में पहले तुम तक आ गये थे पर इस बार अपर्णा का आप कहना,औपचारिक नहीं था , निकटता
का एक संदेश था ,जिसे तन्मय ने तुरंत पढ़ लिया था,अपर्णा का इस तरह से तन्मय को आप कहना उसे अंदर तक गुदगुदा गया था… ” हां ,पागल तो जरूर हूं , मगर सिर्फ आपके लिए, पता नहीं कितने दिनो से मैंने आपको आप से बिना इजाजत लिए मन ही मन प्यार.किया है, और बार बार ऐसा भी लगा है कि यह मेरा एक पागलपन ही है जिस का हकीकत से कोई लेनादेनाही नहीं है,पर आज आप मेरे सामने बैठी हैं, यह भी एक सच है,जिंदगी किसी के साथ तो बितानी ही होती है तो उसके साथ क्यों नहीं जो एक.ख्वाब बन कर सालों मेरे साथ रहा है..आपको पता है कि आर.ए.एस. का एग्जाम भी मैंने इसी लिए दिया था कि मुझे थोड़ा और समय मिल जायेगा,
मुझे तुरंत शादी के लिए विवश नहीं किया जायेगा ,और जरा संयोग तो देखिए कि अभी रिजल्ट आया ही है और आप मिल भी गयी और जयपुर में भी हैं,क्या आप को नहीं लगता यह महज एक संयोग है या ईश्वर की मुझ पर मेहरबानी या कहूं उसकी दया….”
” बस बहुत हुआ , मुझे मंजूर है आपका यह प्रस्ताव , नासमझी तो कर के देख ली,इस बार बकौल आपके जो ईश्वर की मेहरबानियों ने मुझे जो रास्ता दिखाया है,उस पर चलकर देख लूं , हां आप अगर चाहें तो एक बार फिर सोच लें ,अपने घर और अपने दूसरे सभी हवालों से, मैं यह इस लिए कह रही हूं कि आपको बहुत कुछ झेलना भी पड़ सकता है मेरी वजह से….”
पता नहीं यह अपर्णा ने देखा या नहीं पर तन्मय का चेहरा एक सौ वाट के बल्ब की तरह जगमगा उठा था..उसे
तो लगा जैसे उस पर आजखुदाई खुद मेहरबान हो गयी….
” तुम्हें नहीं पता आज तुमने मुझे हां कह कर क्या दे दिया है,
मैं बस इतना ही कहसकता हूं कि जिंदगी में कभी तुम्हें अपने फैसले पर अफसोस नहीं होगा…” यह कहते हुए उसने अति रिक्त उत्साह में आकर.अपर्णा का हाथ अपने हाथ में ले लिया, और कहा…” बहुत बहुत शुक्रिया अपर्णा,मेरे जीवन में कदम रखने के लिए उसकी बातों से और उसकी इस अन्तिम हरकत से अपर्णा एकदम विस्मित हो गयी,अपने लिए तन्मय की उन
आंखों में,बातों में और उसके मैनेरिज्म में इतनी चाहत देख
कर उसकी आंख नम हो आई,उसकी समझ में नहीं आ रहा
था कि वो तन्मय को क्या जवाब दे।
इधर तन्मय की बहिन मेघा अपने पति के साथ इसी मुआमले में बातचीत कर रही थी…” आपका क्या ख्याल है, तन्मय क्या अपर्णाको अपनी तरफ कर पायेगा.. “
” बिल्कुल कर पायेगा ,पर सिर्फ तन्मय अकेले की वजह से नहीं,अपर्णा का भी पूरा हाथ होगा इसमें..” मेघा ने अपने पति की इस बात पर चिहुंक उठी..” यह आप कैसे कह सकते हैं ,आप नहीं जानते उस लड़की को,लगती तो वह एक दम सीधी सादी है पर अब बहुत मजबूत है भीतर से…खास
कर जो कुछ उसके साथ घट कर चुका है ,उसके बाद…बहुत मुश्किल है उसका इतनी जल्दीमान जाना….”
दिनकर अपनी.पत्नी की बात सुन कर मुस्कुराने लगे
” हो सकता है तुम्हारी बात ठीक ही हो पर मुझे लगता है कि तन्मय की आंखों में वो जरूर खुद को ढूंढ लेगी… तन्मय से जब वो मिलेगी न ,तो चाहत और चाहत के धोखे के बीच का जो फर्क है वह आज यह जरूर समझ जायेगी….”
**************************
(शेष आगे)
अजय कुमार