अजय कुमार का उपन्यास ‘तुम्हारे लिए’ भाग – 41

तुम्हारे लिए
**********
भाग इकतालीस
*****************
अपर्णा रात को नौ बजे वापस लौट आई थी ,अपने स्कूल हॉस्टल में,तन्मय उसे छोड़कर गया था ,अपने कपड़े
चेंज करते वक्त खुद पर ही हैरान थी अपर्णा,वह तो तन्मय
को समझाने का इरादा ले कर गयी थी उसके पास, कि उसे अपनी जिद को छोड़ देना चाहिए ,उसके लिए इस वक्त शादी करना बिल्कुल मुमकिन नहीं है उसकी बात मान लेना,पर
हुआ कुछ और ही, वो उसे हां बोल कर चली आई थी।
उसके दिमाग में न जाने क्या क्या चल रहा था ,पर तन्मय की बातों ने उसे फिर से एक नये माया लोक में पहुंचा दिया था ,यह कैसे हुआ,इतनी जल्दी कैसे उसने अपने मन
की स्लेट से विमलेश का नाम पोंछ दिया था ,क्या यह इतना सरल था ,याकि उसके किए के खिलाफ जो उसके मन में
गुस्सा था ,दुख था ,यह सब उसकी प्रतिक्रिया में हुआ है,क्या प्यार की चिड़िया सच में इतनी सरलता से किसी दूसरी शाख पर फुदक कर बैठ सकती है,और सच तो यह है कि तन्मय की बातों को सुनकर उसके भीतर सच में कुछ नया ही खुदबुदाने लगा था।उसे खुद पर,अपनी इस हालत पर आश्चर्य हो रहा था , क्या उसके भीतर वास्तव में कुछ ऐसा दोष है जो झट से उसे किसी के लिए भी पिघला देता है ,उसे दूसरे पर इतना जल्दी विश्वास दिला देता है ,पहले विमलेश आया,उसने उसकी कम जोरी संगीत को अपना हथियार बनाया,हमेशा उससे एक शिष्ट दूरी बनाए रखी, उसे क्रमशः यह विश्वास दिलाया कि वह उस
के रूप के पीछे पागल नहीं है ,उसके गायन का मुरीद है ,उसे
आसमान पर एक सितारे की चमकता हुआ देखना चाहता है , और वह धीरे धीरे उस पर,उसकी बातों पर यकीन करने लगी थी,उसकी नीयत पर उसे जरा सा भी संदेह ही नहीं हुआ ,कब वह बात संगीत की जुगलबंदी से जिंदगी की जुगलबंदी तक पहुंच गयी उसे पता ही नहीं लगा, और जब अजमेर स्कूल में नौकरी की बात आई तो उसने सीधे विवाह का प्रस्ताव उसके सामने रख दिया ,यही एक रास्ता है जिंदगी भर एक दूसरे.के
साथ रहने का ,संगीत की साधना करते करते यह जिंदगी कैसे कट जायेगी यह पता ही.नहीं चलेगा,और उसे तब उसकी बात सच लगी थी,पर जल्दी ही सब सामने आ गया , साफ हो गया कैसे वो संगीत को एक सीढ़ी बना कर उसका इस्तेमाल कर रहा था।
अपर्णा कपड़े बदल कर बिस्तर पर लेट गयी थी , उसने अपनी आंखें बंद कर ली थी ,उसकी सोच का पहिया आगे घूमने लगा था ,और आज किसी ने फिर अपने प्यार का यकीन दिलाया है ,कि वह सालों से उसे चाहता है ,क्या उसमें ही दोष है कि हर शख्स उसी की तरफ खिंचा चला आता है,
और उसे उसकी हर बात सच लगने लगती है, दूसरी तरफ जाह्नवी है ,उसे आज तक अपना मनचाहा साथी नहीं मिला है ,वो जिंदगी और उसके स्याह सफेद को कितने अच्छे से समझती है ,और वह है ,जिसे यह जिंदगी और उसका यह
घालमेल कभी समझ ही नहीं आता ,हर आदमी उसे सच्चा
ही लगता है।
पता नहीं कितनी देर और उसके सोच का पहिया यूंही और घूमता रहता,अगर फोन की तीखी घंटी बज नहीं जाती,अपर्णा ने बहुत अनमने मन से फोन उठाया था,तन्मय
ही था दूसरी तरफ… ” बुरा मत मानना ,अभी तुमसे बात
करने से मेरा मन भरा नहीं ,सालों से मेरे मन में न जाने क्या
क्या जमा रखा है ,लग रहा है जैसे मैंने अभी कुछ कहा ही
नहीं है..” अपर्णा ने मुश्किल से मन में चल रही अपनी सोच
को पीछे धकेला.. “तो क्या इरादा है ,अब रात से सुबह तक
उस जमा को खर्च करना चाहते हैं…सुनाइये..और क्या क्या
कहना है आपको… “
” अरे नहीं ,अभी कुछ सुनाना नहीं है,उस जमा को तो
मैं धीरे धीरे जिंदगी भर खर्च करता रहूंगा….जिंदगी भर अब
साथ ही रहना है ,इस समय तो मैंने ये फोन किसी दूसरी ही वजह से किया है,उस बात का जिक्र तो हुआ ही नहीं, पता
नहीं मैं कैसे भूल गया…”
“ऐसा क्या रह गया …” अपर्णा ने उत्सुकता से पूछा…
” अरे ,तुम्हारा गीत संगीत ,पहले यह कहां पता था मुझे , कि तुम इतना अच्छा गाती भी हो ,बल्कि तुम्हारा संगीत ही तो तुम्हें जयपुर खींच लाया है , कितनी अच्छी जगह थे आज हम,खूबसूरत शाम थी ,तो तुम्हारा गुनगुनाता तो बनता था , चलो वहां नहीं तो अब यहीं सही ,चाहे दो लाइनें ही गुनगुना दो…मेरे लिए…” अपर्णा को जाने क्या सूझा…उसने बिना
कुछ कहे ही गुनगुना शुरू कर दिया…” कुछ दिल ने कहा,
कुछ भी नहीं ,ऐसी भी बातें होती है ,कुछ दिल ने कहा ,कुछ
भी नहीं….”
“वाकई, बहुत सुरीली आवाज है ,पर यह गीत कह
रहा है ,तुम मेरे फोन आने से पहले जरूर कुछ सोच रही थी ,कहीं यह तो नहीं सोच रही थी कि तुमने फैसला करने
में कुछ जल्दबाजी कर दी है,अगर ऐसा है तो थोड़ा और
समय ले लो..”
” इतने भी अच्छे मत बनिए कि मुझे खुद मुझ पर ही गुस्सा आने लगे ,मैं अभी यही बैठी हुई सोच रही थी कि यह
जो हो रहा है ,वो सच में घट रहा है या कि फिर से मेरा एक वहम है…” यह कहते कहते अपर्णा का गला भर आया था , तन्मय को तो ऐसा लगा कि यह कहते हुए उसके गालों पर आंसू लुढ़कने लगे थे…”मुझे लग रहा है तुम रोने लगी हो..है न….”
अपर्णा कुछ कहती इससे पहले ही उसके फोन पर
मदर फ्रांसिस का फोन नम्बर फ्लैश हो रहा था,उसे जैसे एक बहाना मिल गया..” मैं आप से बाद में बात करती हूं ,अजमेर
से फ्रांसिस मैम का फोन आ रहा है….” तन्मय.का फोन बंद करके मन ही मन एक राहत की सांस ली,और फ्रांसिस मैम
का फोन उठा लिया ।
“हैलो ,मदर …”
” अरे ! क्या हुआ तुम्हारी आवाज को ,तुम रो रही थी ,माई चाइल्ड ,मुझे बताओ क्या हुआ है ,आज तो तुम मिलने गयी
थी न तन्मय से ,वहां कुछ हुआ है क्या ,कोई ऐसी बात….”
“नहीं मदर ,कुछ नहीं हुआ ,सब ठीक था ,बस मेरा दिल भर आया…”
“सच सच बताओ, तन्मय ने कुछ ऐसा वैसा कहा है क्या ,वो नाराज हो गया था क्या तुम्हारी ना सुन कर …ऐसा हुआ है क्या…”
“नहीं मदर, मैं तो हां कर आई हूं…”
“और इसलिए रो रही हो ,माई पुअर चाइल्ड,पर मैं यह समझ सकती हूं …पर मेरी बात मानो , माई एक्सपीरियंस सेज दिस इज युअर डेस्टिनी…एंड एक्सेप्ट दैट विद ओपन आर्म्स..मे
गॉड ब्लैस यू…”
” पर मदर एक बात बताएं ,क्या कोई इतना अच्छा हो सकता
है क्या…”
“नहीं,माई चाइल्ड ,ऐसा नहीं सोचते,जब हम लोगों की बुराई पर,नफरत पर ,उनकी बदसलूकियों पर इतना जल्दी भरोसा कर लेते हैं ,तो किसी के प्यार पर क्यों नहीं कर सकते…पर
मैं इसके लिए तुझे दोष नहीं देती ,क्यूंकि बहुत कुछ.बहुत कम समय में घट रहा है तेरी जिंदगी में ,पर अब तू सब गॉड पर
छोड़ दे ,मुझे उम्मीद है सब अच्छा ही होगा..हैव ए गुड स्लीप..”
*****************************************
(शेष आगे)

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-06-03 at 13.23.29 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment