अजय कुमार का उपन्यास ‘तुम्हारे लिए’ भाग – 43

तुम्हारे लिए
***********
भाग तैंतालीस
****************
अन्तिम भाग
*************
प्रभा जी के चेहरे पर भी संतोष का एक मुस्कुराता हुआ सा भाव उभर आया था। उन्हें तो मन ही मन यह पता
था कि मेघा जब तन्मय की वकालत करने यहां तक आई है ,
तो वह वह लड़की जरूर कुछ खास ही होगी। उन्हें अपनी
बेटी की समझ पर और उसकी पसन्द पर पूरा विश्वास था।
कुछ देर बाद मेघा.तन्मय के साथ बैठी हुई थी…
“मैंने तुझे जो भी पापा ने कहा ,सब बता दिया है ,और उन्होने एक शब्द भी गलत नहीं कहा है ,अब सब तुझ पर है, अपने
इस निर्णय पर तुझे आगे कभी अफसोस न हो। अपर्णा ने तो सब पहले ही कह दिया है,और जहां तक मेरी राय का सवाल है,मेरे ख्याल से अपर्णा तेरी जिंदगी और तेरी सफलता में चार चांद लगा देगी,बस एक ही बात है मेरे दिमाग में कि कहीं आगे कोई तेरे सामने अपर्णा के अतीत को ले कर कुछ बात कह दे।तब तुझे विचलित नहीं होना है,और यह बहुत.संभव है,हम इस बात से बच.नहीं सकते ,लोगों को गड़े मुर्द उखड़ने की आदत होती है,और तू अब एक आर.ए. एस. अफसर बनने जा रहा
है तो तेरा इतिहास तो कभी भी खंगाला ही जा सकता है.. यह ध्यान रखना….”
” दीदी ,आपने जो भी कहा है.,वो सब है मेरे दिमाग में ,और आज इन बातों का मैं कोई भी जवाब नहीं दे सकता क्योंकि यह सब तो कभी हो ही सकता है और आज मैं कुछ
भी कह दूं,उस बात के कोई मायने नहीं है ,यह पता तो तभी
चलेगा जब ऐसी कोई आजमाइश होगी और यह पता चलेगा कि मैं तब सच में कैसे रियेक्ट करूंगा,मैं अभी बस इतना कह सकता हूं कि आपको फिर कभी इस टॉपिक पर बात करने
का मौका नहीं दूंगा…यह बात हम फिलहाल के लिए यहीं
छोड़ देते हैं…”
अपर्णा को भी यह पता चल गया था कि मजिस्ट्रेट साहब ने अपने बेटे के फैसले पर मुहर लगा दी है ,शायद
अगले ईतवार को सब मिल बैठ कर इस मुआमले को एक सैरेमोनियल रूख ही दे दें,यह सोच कर उसे मन ही मन एक बेचैनी सी हो गयी थी,और ऐसी किसी बेचैनी में तो फिर आप को अपने दोस्त ही याद आते हैं तो अपर्णा ने भी यही किया , जाह्नवी को फोन मिला दिया…और जो होने जा रहा था ,सब बता दिया।जाह्नवी को एक धक्का तो जरूर लगा ,पर उसने तुरंत खुद को संभाल लिया था।
” यार ! यह तो सचमुच कमाल हो गया ,अब तो मुझे
परी कथाओं पर यकीन हो गया है ,सच में, तन्मय का इंतजार आखिर रंग ले ही आया….”
“पर शायद तूने एक बेबस परी की कहानी शायद अब तक नहीं सुनी होगी ,जो पंख होने के बावजूद उड़ नहीं सकती जमीन ने उसके दोनो पैर जो पकड़ रखे हैं,खैर ! मैंने सब कुछ अब वक्त पर छोड़ दिया है ,मगर यार ! अगर ईतवार को अगर
मुझे जाना ही पड़े तो क्या तू मेरे साथ चल सकती है..तू रहेगी
न तो बहुत हौसला रहेगा मुझे….”
पंख लगा कर आ पहुंचा था रविवार का दिन । कम
से कम तन्मय को तो यही लग रहा था,वह अपर्णा को रोज फोन करता रहा था ,उसे उसने अपने बारे में मुख्त सर ढंग से सब कुछ बता दिया था,अपने दोस्तों के बारे में ,अपने पापा से
सालों से चलते रहे खट्टेमीठे रिश्ते के बारे में ,अपनी छोटी बड़ी गलतियों के बारे में,अपनी नौकरी के अनुभवों के बारे में ,उस
के जानने वाले लोग क्यू़ं उसे एक खुद में ही गुम रहने वाला , किताबी दुनिया का एक कीड़ा कहते हैं ,इसके बारे में।
“ओह तो यह वजह है  कि क्यूं तुम मुझे एक भूली हुई कहानी समझ कर उसे ढूंढने के लिए चल पड़े थे और मजे
की बात यह है ,यह कहानी आखिर में सच भी हो गयी…”
” तंज तो कर दिया,पर तुम्हें शायद यह नहीं पता कि जिंदगी को हकीकत समझकर जीनेवालों का सामना अक्सर बदसूरतियों से होता है और जिंदगी का जो लोग एक कहानी की तरह मजा लेते हैं ,उनकी निगाह में हर वक्त खूबसूरती
रहती है और जिंदगी चट से गुजर जाती है,एक सुहाने सफर
की तरह..” अपर्णा को अब तन्मय की बातों में मजा आने
लगा था,उसकी आदतों और उस की फितरत का उसे इल्म
होने लगा था। उसकी समझ में आगया था कि अगर किसी
का सोचने और जीने का अंदाज तन्मय जैसा हो तो वो सच
मुच किसी को इतनी शिद्दत से प्यार कर सकता है।
रविवार को जाह्नवी भी साथ थी,जब मदर फ्रांसिस और रघुवीर सिंह जी के साथ , सब लोग , तन्मय के घर पर पहुंचे थे , रघुवीर सिहं जी आज अकेले ही आए थे , बहुत कोशिश करने पर भी वो अपनी पत्नी को आने के लिए नहीं मनापाए थे,वो तो यह सुन कर ही आग बबूला हो गयी थी
कि इस बार अपर्णा ने फिर एक और लड़का फांस लिया था , और लड़का भी ऐसा वैसा नहीं ,बल्कि एक रिटायर्डमजिस्ट्रेट का बेटा ,एक आर.ए.एस. आफिसर और जाति बिरादरी के हिसाब से उनसे कहीं आगे जिसकी बहन और उसका जीजा भी डॉक्टर थे,जलभुन कर खाक होगयी थी वो, मदर फ्रांसिस को यह पता लगा तो उन्होंने कहा.. ” आप चिन्ता मत करिए , सब ठीक हो जायेगा आप चलिए ,कोई बात आयेगी तो हम उससे भी निपट लेंगे..” पर जब वो लोग तन्मय के घर पहुंचे
थे तो ऐसा कुछ नहीं हुआ ,रघुवीर सिहं जी तो घर देख कर खुश हो गये थे , और जब मजिस्ट्रेट साहब ने और प्रभा जी
ने अपर्णा को देखा तो वो उसे देख कर खुश हो गये…और जाह्नवी को एक बार फिर से यह यकीन हो गया कि सचमुच कुछ बातें नियति ही तय करती है।
मदर फ्रांसिस की उपस्थिति ने ड्राईंग रूम में एक अलग
ही किस्म की गरिमा सी प्रदान कर दी थी…बात भी उन्होंने ही शुरू की थी…” वैसे तो हम जैसे लोगों का ऐसे मौके पर कोई काम नहीं होना चाहिए,पर मुझे आज यहां अपर्णा के लिए आना ही पड़ा,अगर आपको खास कर उनदिनों के बारे में जानना हो जब अपर्णा का सबसे कठिन वक्त चल रहा था ,
पर कहते हैं न जब सारे रास्ते बंद हो जाते हैं तो खुदा कुछ
दूसरे रास्ते खोल देता है , और अंधेरा कितना भी गहरा हो
उसे उजाले को रास्ता देना ही होता है…” मजिस्ट्रेट.साहब
को तो जैसे मदर फ्रांसिस की बातों ने ही सारे जवाब दे दिए थे,उन्हें अब कुछ और पूछने की जरूरत ही नहीं रह गयी थी।
रघुवीर सिहं जी तो इतने खुश दिख रहे थे कि उनसे
ठीक से बोला भी नहीं जा रहा था…उन्होंने तो बस इतना ही कहा…”मैं तो अब आप लोगों के सामने क्या ही बोलूं… मैं तो बस इतना ही कह सकता हैं, आप लोग जैसी भी शादी चाहेंगे, मैं पूरी कोशिश करूंगा उन सारी उम्मीदों पर खरा उतरने की, फिर चाहे उसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े…. “
इस बात पर कोई भी रियेक्ट करता, उससे पहले
ही मेघा बोल पड़ी… “आप अंकल इतने परेशान मत हो गये, अपर्णा हमारी हो गयी, समझिए सब मिल गया, और कुछ भी जो आगे होगा, वो सब मिल बैठ कर शेयरिंग बेसिस पर ही होगा,पर पहले आज की बात तो पूरी कर लें, आज जब हम सब यहां पर हैं तो कुछ तो ऐसा हो कि लगे बात हर तरह से पक्की हो गयी, और उसके लिए मैंने एक इंतजाम किया है,
दो रिंग्स ला कर, तन्मय का साइज तो मेरे पास था ही, और अपर्णा की उंगलियां कमोबेश मेरे जैसे ही है, आप क्या कहते
हैं पापा, बताइये…. “
“अब इस में मुझे क्या बोलना है, शुभस्य शीघ्रम, हां
अगर श्रीमती जी कुछ और कहना चाहें तो… “
“अरे, मजिस्ट्रेट तो आप हैं, आपका फैसला वही मेरा फैसला, मुझे कंटेप्ट ऑफ कोर्ट के चक्कर में थोड़े ही पड़ना है… “
इस बात पर एक हंसी गूंज गयी, थोड़ी देर बाद तन्मय और अपर्णा ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई, रघुवीर सिहं
जी ने अपने होने वाले दामाद को तिलक किया, शगुन के पैसे दिए और अपने हाथों से तन्मय को मिठाई खिलाई, तन्मर ने उनके पैर छुए,उसके बाद प्रभा जी ने अपर्णा को अपने हाथों
से उतार कर कंगन पहि नाये, और इस तरह शुरूआती रस्म अदायगी हुई, और यह मीटिंग समाप्त हुई।
बाहर निकल कर जाह्नवी ने एक बार फिर से तन्मय
को बधाई दी, तब तन्मय ने कहा.. ” सच कहूं तो आज जो हुआ, उसके लिए बधाई की सच्ची हकदार आप हैं, उस दिन रीजेंट मॉल में अगर आप मुझे नहीं मिली होती तो यह दिन कभी नहीं आता।आपने दूसरीहर बात के बावजूद मेरा साथ दिया और अन्ततः मुझे मंजिल तक पहुंचाया, इसके लिए तो मुझे भी आपको शुक्रिया कहना बनता है… “
अपने भीतर उमड़ते ज्वार को मुश्किल से रोकते हुए जाह्नवी बोली.. “इन चिकनी चुपड़ी बातों से काम नहीं चलने वाला, आर.ए.एस. में मिली सफलता की पार्टी तो अभी बाकी है और वो तो तुम्हें मुझे और अपर्णा को  रीजेंट मॉल में ही देनी होगी, और वो भी अगले रविवार को ही… समझ गये… “
“नेकी और पूछ पूछ, मैं बिल्कुल तैयार हूं…” और इसके साथ यह प्रसंग अपनी परिणिति तक पहुंच गया, और जहां तक शादी का सवाल है वो इस घटना के दो महीने बाद हुई.. बिना किसी और विघ्न के।
आजकल तन्मय आर. ए. एस. की अपनी ट्रेनिंग कर
रहा है और अपर्णा ने ऐबनेजर स्कूल से इस्तीफा दे कर, खुद को पूरी तरह संगीत के लिए समर्पित कर दिया है और अब
वो दूरदर्शन देहली में अपने प्रोग्राम देने लगी है और कई हिंदी सीरियल्स के टाईटल म्यूजिक सॉंग भी गा चुकी है।कुल मिला कर मजिस्ट्रेट साहब का घर खुशियों से चहक रहा है।
********************
(समाप्त)

अजय कुमार
 

WhatsApp Image 2026-06-03 at 13.23.29 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment