बात एक रात की
**************
भाग तेरह
***********
” सर, अभी तक जो कुछ जानकारियां मिली हैं मुझे उनके आधार पर तो यही लगता है यह काम किसी पेशेवर का
नहीं है, अब वो किसी घटना का बदला लेना चाहता था, यह
तो स्पष्ट नहीं हुआ है, पर सर, वो जो कोई भी है , है बहुत ही अक्लमंद, बहुत सोच समझ कर अच्छे से प्लान किया है उस
ने आपके बेटे का मर्डर,पर सर ,मैं आज उसकी बात करने
नहीं आया बल्कि आपसे कुछ और ही कहने के लिए आया हूं”
” जांच के अलावा और क्या कहना है तुम्हें ,खैर! जो कुछ भी है, कहो जरूर कहो,मुझे पूरा विश्वास है तुम जैसा कोई काबिल ऑफि सर अगर एन्क्वायरी करता है तो कुछ
भी गलत तरीके से तो नहीं किया जायेगा,उम्मीद है हर बात
को अच्छे तरीके से हैंडल किया जायेगा, और फिर तुमने मेरे साथ पहले भी कितना काम किया है,और मैं समझता हूं कि आज जो भी तुम्हें कहना है, शायद उसमें भी जरूर उन
पिछले दिनों का भी कुछ हाथ होगा बताओ क्या कहना है तुम्हें..”
“सर, सही कहा आपने, यहां मैं एक पोलिस ऑफि
सर की तरह नहीं,पर्सनल कैपेसिटी में ही आपके पास आया
हूं, और वह भी कुछ पूछने जो सिर्फ आप ही मुझे बता सकते हैं…”
“जोशी , अब तुम मुझे उलझन में डाल रहे हो..क्या है जो तुम मुझसे जानना चाहते हो ,जो भी है, सब खुल कर कहो नो मोर सस्पेंस प्लीज…।”
“सर ! बस एक ही बात पूछनी है…क्या आप सच में
चाहते हैं कि आपके बेटे की हत्या की ईमानदारी से जांच हो
या आपको डर है कि कहीं यह जांच कुछ और नयी बातें नये सिरे से जमीन के ऊपर न ले आए…”
नारायण घाट्गे के गोरे चेहरे का रंग जैसे एकदम
तांबे जैसा हो आया…” और यह क्यूं कहा तुम ने..मैंने तो कुछ भी नहीं कहा,और न किया.. क्या कोई जानकारी है तुम्हारे पास..ऐसी जानकारी जो कुछ नया संकेत दे रही है,अगर कुछ है तो मुझे बताओ…प्लीज..।”
” नहीं, अभी तक तो नहीं हैं, कहीं से कुछ जानकारी नहीं है, पर अभी अभी आपने एक बात कही है न,याद है , आपने कहा कि गर मेरा जैसा कोई एनक्वायरी ऑफि सर हो तो आपको इस बात की एक तसल्ली रहेगी कि कुछ भी गलत नहीं होगा तो मैं बस यही पूछने आया था कि अगर मुझे कहीं सही को तलाशते तलाशते अगर कहीं ऐसा कुछ मिल गया,जो आपकी दृष्टि में बदसूरत हो याआपके हिसाब से वो सही होते हुए भी गलत हो तो आपको कोई ऐतराज तो नहीं होगा न…”
एक पल के लिए , चुप रह गये नारायण घाट्गे..फिर बोले…” नहीं मुझे कोई ऐतराज नहीं है..बशर्ते ऐसी किसी भी जानकारी का इस्तेमाल घटिया.राजनीति के लिए न हो, बेटा
तो मेरा मर ही गया है,कहीं मुझे अब अपनी प्रतिष्ठा से हाथ न धोना पड़ जाए…” आगे और कुछ कहते कहते रूक गये थे, सीनियर घाट्गे..”आप इस बात के लिए निश्चिंत रहे सर… इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है,कोई भी ख़बर बाहर लीक नहीं होगी, बस मैं तो यह चाहता हूं कि इस केस को हल करने में आप का पूरा सपोर्ट मिले ,जिससे उस हत्यारे की जल्दी ही शिनाख्त हो सके और सर अगर ऐसा नहीं हुआ तो बहुत ही एम्ब्रेसिंग सिच्युएशन होगी यह मुम्बई पोलिस के लिए…बस यही कहना था मुझे,थैंक्यू सर,अब आप मुझे इजाजत दीजिए”
माचवे ने मगर अपनी तफ्तीश बाकायदा से चालू कर
दी थी और उसने सबसे पहले रूख किया था, मनोज पंवार
का जो उसकी समझ में सबसे करीबी दोस्त था विजय घाट्गे का…पनवेल में एक बहुत बड़ा फार्म हाऊस था उसका और चर्च गेट पर उसका एक फोर स्टार होटल भी था…और भी
कई जायज नाजायज धंधे थे उसके…फोन करके पहुंचे थे माचवे उसके पास…और वहां पहुंचते ही सवाल पूछने शुरू
कर दिये थे उन्होंने…” मिस्टर पंवार..आप रिलैक्स हो जाएं, खामाख्वाह मैं आपको यूहीं परेशान करने की गरज़ से नहीं आया हूं,उस दिन क्या हुआ था ,आप उस वक्त कहां थे,मैं
ऐसे फालतू सवाल नहीं पूछूंगा आपसे,लेकिन एक बहुत ही जरूरी जानकारी चाहिए मुझे आपसे,आज से कोई चार बरस पहले एक मुआमला दर्ज हुआ था, रायगढ़ में कोई इल्लिगल शिकार करने का केस था…।”
“पर सर , वो मुआमला तो कब का रफा दफा हो गया, सरासर झूठा केस था वो..उससे इस केस का क्या वास्ता..वो तो फॉरेस्ट डिपार्टमैंट का मुआमला था वैसे भी…और…।”
“वो सब कुछ मुझे मालूम है …पर उसी दिन संयोग वश एक और मुआमला भी दर्ज हुआ था… वहीं पर..एक रेप केस,जिसमें सामूहिक रूप से एक लड़की को रेप करके जला दिया गया था , और उस केस में भी आज तक एफ.आर.नहीं लगी है ,कोई दोषी नहीं पकड़ा गया है,आज तक, अब आप मुझे यह बताइये कि इन दोनो केसों में क्या कोई कनैक्शन है”
माचवे ने यह सवाल पूछते वक्त हर क्षण अपनी नज़र मनोज पंवार के चेहरे पर गाड़ कर रखी थी,उसके चेहरे पर किसी भी तरह के आए बद लाव को नोट करने के लिए और माचवे ने न केवल पंवार के चेहरे के उड़ते हुए रंग को नोटिस कर लिया , पर साथ ही उसके चेहरे पर बिगड़ते भावों को भी जज कर लिया, पर उसने अगले ही क्षण संभाल भी लिया था खुद को..” सर ,यह क्या कह रहे हैं आप,आप यह कहना चाह रहे हैं कि हमारा कोई इनवॉल्वमैंट है अगर कोई ऐसा केस वहां हुआ भी है तो… पहली बात तो यह है…”
” नहीं मैं ऐसा कोई लिंक नहीं ढूंढ रहा हूं..मैंने मालूम किया है उस केस की एफ.आई.आर में. कोई जिक्र नहीं है
आप लोगों का,मगर मुझे बस यह इत्तेफाक बड़ा परेशान कर रहा है,कहीं ऐसा तो नहीं, यह फॉरेस्ट केस जिससे आप लोगों का कोई भी कसूर नहीं निकला ,वो महज एक कवर फायर हो हुआ कुछ और ही हो…”
“देखिए ,अब आप एक बहुत गंदा इल्जाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं….ऐसा इल्जाम जिस का कोई एविडैंस भी नहीं है…आपने खुद ही कहायह महज एक इत्तेफाक है,अगर
है ऐसा कुछ हुआ भी है तो…मैं इस तरह के कोई कनैक्शन को नहीं जानता..और एक बात और आपको शायद आ भी गलत जगह पर गये हैं,मैं तो उस दिन वहां मौजूद भी नहीं था..मैं…”
” मालूम है यह भी मुझे…आपके छोटे भाई उदय पंवार थे वहां.. यही बात है न,मैं यहां आने से पहले अपना पूरा होम वर्क करके आया हूं…खैर मैं अभी के लिए यहां से जा रहा हूं हां ,अगर गलती से आपको कुछ याद आ जाए तो आप मुझसे तुरंत संपर्क कर लीजिएगा…यह मेरा फोन नम्बर है..।”
*****************
(शेष आगे…)
अजय कुमार