बात एक रात की
****************
भाग तैंतीस
**************
सीनियर इन्सिपेक्टर माचवे से अब अपनी सीट पर
बैठा नहीं रहा जा रहा था,यह समय ऑफिस में बैठने का था
भी नहीं, उन्हें तो खुद मौके पर मौजूद होना चाहिए था, बहुत बेचैन हो रहे थे वो यह सब सोच कर, घटना क्रम जैसे अब
हवा की गति से भाग रहा था, उनका बस चलता तो वो खुद
इस वक्त उस होटल, क्या नाम है उसका, हां ,फोर सीजन्स ,
उस होटल के सामने मौजूद होते, पर एक आदमी हर जगह कैसे मौजूद हो सकता है, तीव्र प्रतीक्षा थी उन्हें घोरपड़े के
फोन आने की,और फोन की घंटी उनकी तेज सोच के जैसे
ही बज भी उठी थी… “हैलो घोरपड़े…क्या हुआ, क्या कोई निकला है होटल से बाहर …”
“नहीं सर ,मुझे लगता है ,उन्होंने मुझे देख लिया और शायद पहचान भी लिया है,इसीलिए वो मनोज और इकबाल
जो अभी बाहर निकले थे,वो भी बाहर जाते रूक गये हैं, इक बाल तो लगभग भागता हुआ होटल के अंदर वापस गया है, शायद यही मैसेज देने कि बाहर पोलिस बंदोबस्त लगा है…”
“ओह नो..ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था…पर अभी तुम वहीं रूको…और हां होटल के पीछे के रास्ते पर भी नज़र रखना , वो कहीं उधर से बाहर न निकल जाएं, कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए,मैं भी निकलता हूं वहां आने के लिए
और हां दो तीन आदमी और भेज रहा हूं मैं तुम्हारे पास,किसी
भी हालत में वो निकल भागने न पाएं,और एक बात और,फोन कर दिया था ना तुम ने सुदेश को..ठीक है…अब मैं निकल रहा हूं…”
माचवे तुरंत फोन बंद करके अपनी जगह से उठ खड़े हुए,पर तभी उनका फोन फिर से घनघना उठा, उन्होंने अपने ऑफिस से बाहर निकलते हुए फोन उठाया, दूसरी तरफ सुदेश था फोन पर…”हां ,बोलो सुदेश क्या हुआ है…”
“वो सर, महिमा का फोन ट्रैकिंग पर डाल रखा है न.. तो उसने अभी अभी यू ट्यूब पर एक वीडियो डाली है जिसमें उसने सब कुछ कह दिया है,आप खुद ही देख लीजिए, आप
को भी अभी अभी भेजी है मैंने वो वीडियो क्लिप… “
अब तक लगभग भागते हुए ,माचवे अपनी जीप तक पहुंच चुके थे,जीप.में स्टेयरिंग के पीछे बैठते ही उन्होंने अपने मोबाईल पर उस वीडियो क्लिप को खोला..और एक क्षण के लिए वो सब कुछ भूल कर उस वीडियो क्लिप को देखने में
लग गये..वीडियो क्लिप देखते हुए आंखें फैल गयी उनकी,
यह क्या कर दिया इस बेवकूफ लड़की ने।
माचवे उस क्लिप को देखते ही हैरान हो गये..सब कुछ पब्लिक कर के रख दिया था महिमा ने और क्लिप बनाई भी कितनी सटीक थी..माचवे के सामने जैसे कई मोरचे एक साथ ही खुल गये थे,एक क्षण में इस यू ट्यूब पर डाली वीडियो क्लिप से क्या क्या हो सकता है,सब उनके दिमाग में एक साथ घूम गया था,उन्होंने सब से पहले उस वीडियो क्लिप को मनो हर जोशी को फारवर्ड किया…फोन पर तो बात करना अभी मुमकिन नहीं था,पर अभी यह वीडियो क्लिप ही काफी थी ए.सी.पी. मनोहर जोशी को सब कुछ समझाने के लिए,माचवे ने गुस्से में गाड़ी को तुरंत ही गियर में डाल कर सरपट दौड़ा दिया, सबसे पहले उनका उस मौके पर पहुंचना बहुत जरूरी था…महिमा उनकी उम्मीद से अधिक स्मार्ट निकली थी..उसने इस सारे मुआमले को हर मोरचे पर खोल दिया था, यह कहना मुश्किल था कि तुरंत इस वीडियो क्लिप का क्या असर होने वाला था पता नहीं कौन किस तरह रियेक्ट करने वाला था इस वीडियो फिल्म को देख कर।
माचवे सही दिशा में सोच रहे थे…महिमा खुद भी यही चाहती थी कि यह.वीडियो फिल्म हर जगह जल्दी से जल्दी सर्क्यूलेट हो…वो तो तुरंत ही यह फिल्म हेमन्त को भी भेजना चाहती थी….पर उसने अपने मोबाईल से उसका फोन नम्बर डिलीट कर दिया था..पहले की तरह शायद किसी और फोन
से ही उसे यह सब बताना होगा पर नहीं..अभी इसकी जरूरत बिल्कुल नहीं है..एकाध दिनमें यह ख़बर वैसे ही आग की तरह फैलने वाली है तो पता तो हेमन्त को भी लग ही जायेगा, फिल हाल उसे किसी तरह का कोई रिस्क नहीं उठाना चाहिए, उस की तरफ से हुई कोई छोटी सी गलती भी हेमन्त को घोर संकट में डाल सकती है।
महिमा ने तो यह क्लिप हेमन्त को नहीं भेजी पर किसी और ने इस क्लिप को ठीक वक्त पर देख लिया और वो शख्स था प्राइवेट डिटेक्टिव पांडे ,और उसने यह क्लिप तुरंत
ही मनोज घाट्गे को भेज दी,हालांकि वो खुद भी इस क्लिप को देख कर चक्कर में पड़ गया था..क्योंकि जो बात अभी
तक उससे भी छुपाई जा रही थी….वो आज अनायास उपर
भी उजागर हो गयी थी…आज उसे यह पता लग गया था कि उससे इन्सिपेक्टर माचवे पर जासूसी क्यूं करवायी जा रही थी,उसे यह केस हाथ में लेना ही नहीं चाहिए था, नारायण घाट्गे के अगर उस पर कुछ अहसान नहीं होते तो वो यह
काम कभी भी अपने हाथ में नहीं लेता,पर यह वीडियो क्लिप उसने मनोज को तुरंत फारवर्ड करके जैसे उनका रहा सहा अहसान भी चुका दिया था,पर उसे यह बात बिल्कुल नागवार
गुजर रही थी कि उसे जानबूझ कर सच से दूर रखा गया था,
यह केस उसके कैरियर को चौपट कर सकता था।
*****************************************
(शेष आगे….)
अजय कुमार