अजय कुमार का उपन्यास ‘बात एक रात की’ भाग-34

बात एक रात की
***************
भाग चौंतीस
**************
मनोज पंवार को ही नहीं वो वीडियो क्लिप प्राइवेट डिटेक्टिव अनिल पांडे ने नारायण घाट्गे को भी भेजी थी,
और नारायण घाट्गे ने वीडियो क्लिप देखते ही तुरंत एक्शन लिया था।
बिना एक पल भी गंवाए वो गृह मंत्री यशोवर्धन के ऑफिस पहुंच गये थे। पहले उन्होंने उनके सचिव को फोन मिलाया था,उसके जरिए मंत्री जी के पर्सनल मोबाईल नम्बर पर संक्षिप्त सी बात की थी ,संक्षिप्त क्या सिर्फ एक वाक्य
भर की बात थी..”यश जी, मैं बिना समय नष्ट किये आपसे
तुरंत मिलना चाहता हूं…कुछ भी करिए मगर आज मुझे इस
जिल्लत से बचा लीजिए..यह मेरे जीवन मरण का प्रश्न है…” और यह कहते हुए उन्होंने खुद को मिली हुई वीडियो क्लिप
को उन्हें उनके मोबाईल पर भी फारवर्ड कर दिया था।
आधे घंटे बाद वो गृहमंत्री यशवर्धन महाजन के सामने उनके ऑफिस में बैठे थे,अपने मोबाईल का स्विच ऑफ कर के…” आप कुछ भी कीजिए,बस मेरी बरसों की कमाई हुई इज्जत पर एक हर्फ भी नहीं आना चाहिए.. ” जाते ही वो गृहमंत्री के समक्ष पूरी तरह से समर्पण की मुद्रा में थे।
” घाट्गे जी…आप सच मानिए मैं तो खुद भी बहुत हैरान हूं उस वीडियो को देख कर,सच कहूं तो मुझे पता था शुरू से इस लड़की के बारे में…मेरे ऑफिसर्स ने ही सब कुछ बताया था मुझे,शायद वो कुछ जानती थी विजय के हत्यारे
के बारे में…आप जानते हैं न माचवे को,सीनियर इन्सिपेक्टर सदाशिव माचवे..वही था इस केस पमें जो दबाव बना रहा था उस लड़की पर कि वो जो कुछ भी जानती है उसे बता दे,पर शायद उसके मन में बहुत गुस्सा भरा था ,उस दिन के हादसे को लेकर इसलिए न केवल वो चुप रही बल्कि अपनी जिद में आ कर यह वीडियो और जारी कर दिया, मनोहर जोशी से
यही पूरी रिपोर्ट निकाली है मैंने,और आप तो खुद जानते हैं , इस सोशल मीडिया की ताकत को….”
गृहमंत्री जी ने बड़े अफसोस की मुद्रा में किसी समय
के अपनी ही पार्टी में अपने सीनियर रहे नारायण घाट्गे जी
को पूरी बात समझाते हुए कहा, और नारायण जी ने अपनी सोफे जैसी कुर्सी में बेचैनी से पहलू बदलते हुए जवाब दिया..
” वो सब तो ठीक है,पर बात अब इससे आगे निकल चुकी
है आप मुझे इस मौजूदा स्थिति से कैसे भी बाहर निकालिए, किसी भी तरह और किसी भी कीमत पर,कुछ भी करिए,मैं
आपकी हर बात मानने को तैयार ह़ू…आप तो जानते हैं कि विजय के बाद वैसे ही मोहभंग हो गया है मेरा हर चीज से,
अब एक इज्जत ही बची है, उस पर दाग न आने दीजिए,
आप जो कुछ भी कहेंगे मैं वो सब करने को तैयार हूं…”
” एक तो आप मुझे यह आप आप न कहिए,मैं जूनियर
हूं आपका,राजनीति का हर दांवपेंच आपसे ही तै सीखा है, और विजय को तो हम सब जानते हैं,क्या मुझे नहीं पता कि आप कितने परेशान रहे हैं हमेशा उसे ले कर, , खैर ! वो सब छोड़िए,आप बस इतना करिए कि जो वो आपका आदमी है
न, मनोज पंवार उसे फोन करिए, अभी की अभी,यहीं से, आपको शायद यह पता न हो,पर मुझे पता है कि वो उस रेप कांड के तीनो मुजरिमों को पनाह दिये हुए है,अपने होटल में उससे आप कहिए कि आपकी मुझसे डील हो गयी है,और
वो अभी नहीं रात में उन तीनो लड़को को अपने होटल से
तुरंत कहीं बाहर भेज कर गायब.कर दे,कुछ दिनों के लिए..”
” आप क्या करेंगे ,क्या जोशी से कह कर उन तीनों लड़कों का एनकाउंटर करायेंगे …”
नारायण घाट्गे की आंखें सोचने की मुद्रा में कुछ सिकुड़ गयी थीं,उन्होंने अपनी आंखें अब लगभग बन्द कर ली थी,
” नारायण जी..अब आप यह सब मुझ पर छोड़ दीजिए…
मुझे नहीं लगता कि आप को उन तीनो अब से कोई हमदर्दी होगी..हां मनोज जरूर आपके काम का आदमी है,तो आप
उसे कहिए कि वो बाहर न निकले,बस अब यही एक रास्ता बचा है इसके बाद आप और हम मिल बैठ कर आगे की बात कर लेंगे..देखिए नारायण जी आप तो खुद ही समझदार हैं इलैक्शन सिर पर हैं,और आप भी समझते हैं इस वक्त कोई
भी रिस्क नहीं लिया जा सकता , हमें कुछ तो ऐसा करना ही होगा कि लगे हम पूरी तरह तैनात रहते हैं अपने फर्ज के लिए
अब इसके लिए हमें आपको किन्हीं टपोरियों की शहादत देनी
पड़े तो यह कौन ज्यादा कीमत है…”
नारायण घाट्गे ने भी आगे और कोई आर्ग्यूमैंट नहीं किया मेज पर अपने सामने रखे मोबाईल कोतुरंत ऑन किया और मनोज पंवार का नम्बर मिला दिया।
माचवे भी अब तक मोरचे पर पहुंच चुके थे, फोन पर घोरपड़़े से लगातार संपर्क था उनका,और उनके आदेशानुसार पोलिस की एक दूसरी टीम भी सादा कपड़ों में पहुंच चुकी थी तैयारी एकदम पूरी थी, बस अब उन तीनो को गिरफ्तार करना ही बाकी था,माचवे ने ए.सी.पी. मनोहर जोशी को फोन किया था…” जय हिंद सर…माचवे.बोल रहा हूं..यहां तैनाती पूरी है
बस अब आपके आदेश की प्रतीक्षा है,कहिए ,कर लूं उन तीनों को गिरफ्तार..या कुछ और आदेश है…”
” नहीं ,अभई कुछ भी मत करना…एक्शन रात तक के लिए पोस्ट पोन हो गया है,मनोज नहीं ,वो तीनों ही अब बाहर आयेंगे, पनवेल में फॉर्म हाउस है मनोज का वहीं शिफ्ट होने
का है तो तुम्हें वहीं कहीं एम्बुश करना है,गिरफ्तारी नहीं अब सीधे एनकाउन्टर करना है उन तीनो का,माचवे मुझे पता है , तुम्हारे हिसाब का नहीं है यह काम पर ऐसी सिच्युएशन में,मैं तुम पर ही कर सकता हूं भरोसा, मुझे लगता है,अभई कोई डील फाइनल हुई है ,एच. एम. और घाट्गे के बीच,तभी मिला है मुझे यह ग्रीन सिगनल…कर लोगे न यह कामआराम से….”
” यस सर …हो जायेगा…जय हिंद सर !
माचवे ने मुस्तैदी से जवाब दिया…और जब फोन कट गया तो उसने अपना सिर कुछ क्षणों के लिए अपना सिर अपनी गाड़ी के स्टेयरिंग पर टिका लिया,अपनी दोन आंखें
बंद कर के, उन्हें पहले से ही अंदाजा था, यह वीडियो क्लिप
जरूर कुछ न कुछ रंग दिखायेगी।
*****************************
(शेष आगे….)

अजय कुमार
 

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment