अजय कुमार का उपन्यास ‘बात एक रात की’ भाग-35

बात एक रात की
***************
भाग पैंतीस
***********
गृहमंत्री से अपनी मीटिंग के बाद, नारायण घाट्गे काफी हद तक संतुष्ट हो कर वापस लौट रहे थे,यशोवर्धन को वो बरसों से जानते थे।राजनीति के मैदान में एक ही तरह की मानसिकता, एक ही सोच और एक ही तरह की धातु से बने
थे वो दोनों, स्वार्थ,महत्वाकांक्षा, धन और यश के लोभ में
एक डोर से बंधे एकजुटता से लगे हुए एक ही कुनबे के लोग
थे जिसमें हर वक्त बस अपने सही मौके की तलान होती है,
और उसी के लिए होती है हर तौल मौल,सारी दोस्तियां दुश्म नियां भी उसी हिसाब से बनती और बिगड़ती हैं।
जाने से पहले ही अच्छे से पता था नारायण घाटगे को,आज बहुत आसान नहीं होगा यशवर्धन से सौदा करना,
पर अंतोत्गत्वा वो सब सुलझा कर ही लौट रहे थे।
इस केस में अब उनका नाम हरगिज नहीं उछाला जायेगा,और वो भी अब इस केस को ले कर प्रेस में कोई उल्टा सीधा कमेंट नहीं करेंगे, पूरे मुआमले पर इस एनकाउंटर के
बाद एक जांच कमेटी बैठा थी जायेगी और उस जांच में नारा यण घाट्गे का कोई भी हाथ नहीं निकलेगा,बाद में वो चाहें तो अपनी पुरानी पार्टी को फिर से एक बार ज्वाइन कर सकते हैं।
उन्होंने अपनी कार में ही आ कर ही खोला स्विच ऑफ किया हुआ अपना मोबाईल और जैसी उम्मीद थी उन्हें,बहुत
सी मिस कॉल पड़ी हुई थी उसमें मनोज पंवार की और मोबा ईल देखते देखते फिर से आने लगी थी उसकी कॉल, इच्छा
तो नहीं थी नेता जी की इस समय मनोज से बात करने की
पर बात तो मनोज से भी करनी ही थी,उसको भी तो सम
झाना था जो वो तय कर के आए थे..”हैलो… देखो तुम कुछ मत कहो.. पहले मेरी बात ध्यान से सुनो.. अभी मैं यशोवर्धन
से मिल कर ही आ रहा हूं…हां ,हां ,यशोवर्धन से ,इसीलिए तो फोन बंद कर रखा था,अब तक  मैंने, तुम्हारी ही बेवकूफी से उन्हें तुम्हारे हर मूवमैंट का पता लग गया है, हां, उस प्राइवेट डिटेक्टिव के बारे में भी वो जानते हैं,मैं बहुत मुश्किल से मना पाया हूं उसे,अब मेरी बात ध्यान से सुनो, मुझे हर बात मालूम
है जो भी तुम कहना चाहते हो…देखो अब  मेरी बात सुनो..
सब तय हो गया है…तुम्हें रात को निकालना है उन तीनो को बाहर..हां मुझे सब पता है क्या चल रहा है तुम्हारे होटल के अंदर  भी और बाहर,कैसे पता लगा,वो सब बाद में तसल्ली
से बताऊंगा ….पहले मेरी बात पूरी सुनो… अभी छः बजे हैं..
वो रात को ठीक दस बजे हटा लेगें अपनी चौकसी, पूरे एक
घंटे के लिए…बस तुम्हें तभी उन्हें निकालना है..वो पनवेल वाला फॉर्म है न वहां भेज दो उन तीनो को फिलहाल और
इस काम के लिए अपनी फोरच्यूनर ही इस्तेमाल करना..मैने यही. कहा है..कल तक के लिए उन्हें वहीं रहना है,फिर करता हूं उन्हें बाहर भेजने का कोई इन्तजाम, नहीं तुम्हें नहीं जाना
है, तुम्हें एकदम क्लीन बचा लिया है मैंने…कोई खतरा नहीं है…न तुम्हें न तुम्हारे धन्धे को.. समझ गये न..और हां अब
इस फोन की चिप को वेस्ट कर दो,कल ही होगी आगे की
बात समझ गये न सब..ठीक दस बजे शुरू करना है सब… “
फोन बंद करने के बाद चैन की सांस ली थी नेता जी
ने ,एक बार यह बखेड़ा निपट जाए तो वो समझा लेंगे मनोज को तो ,भाई नहीं रहेगा तो क्या हुआ, आखिर उन्होंने भी तो बेटा खोया है अपना और मनोज का भाई भी तो , विजय की तरह ही हमेशा से एक मुसीबत ही रहा है उसके लिए, अपने
ही तो होते हैं असल मुसीबत,उन्होंने अपनी कार की सीट की पुश्त पर अपना सिर टिका कर दोनो आंखें बंद कर ली थीं।
रोज की तरह महिमा ने जब सुबह टी.वी. ऑन किया
तो उसे ऑन करते ही चौंक गयी थी,लग रहा था जैसे लोकल टी.वी आज उसी से मुखातिब है…उसी की बात कर रहा है…
वो देखती रही और टी.वी. उसे हैडलाइन्स सुनाता रहा।
” कल रात मुम्बई पोलिस को मिली एक और सफलता, बरसों पुराने रायगढ़ में हुए , मान्यता रेप और हत्याकांड के तीनो मुजरिमों का हुआ खात्मा, अपने पकड़े जाने के डर से ,भागने की कोशिश में पोलिस के साथ हुई फायरिंग में तीनो मुजरिम मारे गये, एक वीडियो की वजह से हुए थे तीनो मुजरिम भागने को मजबूर,वीडियो उसी केस में की शिकार होने से बची एक युवती ने डाला था…”   और इन शीर्षकों के बाद पूरी ख़बर डिटेल से बतायी जा रही थी।
महिमा तक ही नहीं यह खबर बिजली की गति से पहले मानसी फिर विजया और हेमन्त तक पहुंच चुकी थी, हेमन्त तो उस ख़बर देखते ही सारा माजरा समझ गया था। वीडियो का जिक्र आते ही उसकी समझ में आ गया था.. कि महिमा ने उसका बचा हुआ बाकी का काम किस चतुराई से निपटा दिया था।समय ने जैसे आज चार साल बाद फिर एक करवट ली थी,जो उस दिन गलत हुआ था उसे सही करने
के लिए करवट।हेमन्त का तो मन हुआ था महिमा को तुरंत फोन करने का ,उसे दिल से बधाई देने का ,पर उसे मालूम
था अभी शायद इसके लिए सही समय नहीं है, विजया ने
भी यह ख़बर सुबह सुन ली थी और वो जैसे आज खुद को हेमन्त के और करीब महसूस कर रही थी।
महिमा ने पूरा समाचार देखा पर उसने फौरन ही यह नोट कर लिया ,उसमें विजय घाट्गे का नाम कहीं एक बार भी नहीं लिया गया था,बहुत चतुराई से सुनाई गयी थी यह सारी ख़बर… कितनी सफाई से छुपा लिया गया था विजय घाट्गे
का नाम,जैसे उसका इस ख़बर से कोई लेना देना ही नहीं था। केवल बचे हुए तीन अभियुक्तों का ही चर्चा थी। महिमा ने
सोचा शायद यही डील हुई होगी नारायण घाट्गे और सर
कारी मंत्री के बीच,मगर कैसे छुपा सकते हैं, उसने तो सब
बता ही दिया है किस तरह से विजय घाट्गे को उसने पह
चान लिया था, मगर अब इस बात से उसे क्या लेना,जो वो चाहती थी वो सब तो हो ही गया था,उसे अब सबसे पहले
यह ख़बर शैलेन्द्र और सासु मां को देनी थी,उन्हें भी तो यह
सब बताना था कि वीडियो डालने की उस की तरकीब किस कदर कामयाब हुई है,और उसे अब किसी से खतरा नहीं है,
वो मुड़ कर ड्राइंग रूम से बाहर जा ही रही थी पर उसने देखा शैलेन्द्र और सासु मां दरवाजे के पास ही खड़े पहले से ही सब देख सुन रहे थे।महिमा ने जब उनकी तरफ देखा तो दोनो ही
उसकी तरफ देख कर हंस दिए थे, तब महिमा दौड़ कर अपनी
सासू मां के गले लग गयी थी।
*****************************
(शेष आगे)

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment