सरोरुह
भाग -16
किताबों के बीच मोरपंखी सपने और साहस
रणधीर के सहयोग से जानकी अपनी पढ़ाई में जुट गई और चंदों अपने काम में ज़्यादा व्यस्त हो गई जिसमें जम्मू की भाग दौड़ शामिल थी । वह शांति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी जिसकी किसी को भी भनक तक नहीं थी I भनक होती भी क्या पिता उसकी पढाई को समझ नहीं पाते हैं पर बेटी पर विश्वास पूरा हैं कि जो करेगी अच्छा करेगी इसलिए उन्होंने कभी बेटी को ज्यादा सवाल – जवाब के फेर में डालना ज़रूरी नहीं समझा I चंदों के बढ़ते आत्मविश्वास को देखकर जानकी को भी जैसे अपने जीवन से प्यार होने लगा,जीने की ललक बढ़ने लगी और किताबों के बीच मोरपंखी सपने धरने लगी पर इन मोरपंखी सपनों में उसके भाइयों के संदेश ज़रूर किसी न किसी के जरिये चंदों और जानकी तक पहुँचते जिनसे जानकी परेशान हो जाती पर चंदों उसे हिम्मत से काम लेने को कहती और उस समय का इंतज़ार करने को कहती जो सबके हित के लिए होगा I जानकी को यह डर दबा लेता कि कहीं उसके भाई आक्रोश में चंदों को कोई नुकसान न पहुंचाएंI
गुलाल के घर और बच्चे संभाल लेने से चंदों घर की जिम्मेदारी से बेफ़िक्र हो गई। एक सहयोग जो उसे इस कर्म युद्ध के लिए चाहिए था वह सहयोग गुलाल देने आ गई।
जानकी की अनुमति से मियां मेहताब सिंह के विरुद्ध पुलिस थाने में शिक़ायत दर्ज़ हो गई थी, पर रणधीर जानकी के एडमिशन और अपने कामों में व्यस्त रहा, जिसके कारण चंदों थाने में जाना टाल रही थी। ज़्यादा दिन हो जाने के कारण थानेदार ने दोनों पक्षों को थाने आने को कहा। रणधीर पहले से ही थाने में मौजूद था। चंदों और जानकी दोनों जब पहुँचीं, तो मियां मेहताब सिंह अपने आस-पास के कुछ नामी व्यक्तियों के साथ पहुँच चुका था। आरोप मानसिक प्रताड़ना के साथ विधवा बहू और बच्चियों को बेसहारा करने का था।
‘किस बुनियाद पर तू इ इलज़ाम मेरे ऊपर लाया ?’ मियां मेहताब सिंह ने उगलती हुई ज़ुबान से चंदों को पूछा।
‘तू नहीं, तुस । मियां ज़रा लियाक़त कने गल करो।’ रणधीर सिंह ने शालीनता से मियां मेहताब की आग उगलती ज़ुबान पर पानी डाल दिया।
‘जानकी को उस घर में वो सम्मान क्यों नहीं जो आपकी पत्नी को है। क्यों आप सब उसे घर से निकल जाने के लिए मजबूर करते रहे ?’
‘सब आरोप बेबुनियाद हैं।’
‘दुनिया का दस्तूर है, हर व्यक्ति ख़ुद को बेक़सूर ही कहता है और सच यही है, आपने जानकी को उसके बच्चों समेत घर से निकल जाने के लिए मजबूर किया। आपको डर था कहीं जानकी अपने पति का हिस्सा लेकर आप लोगों से अलग ना हो जाए।’ चंदों ने सधे हुए शब्दों में कहा।
‘अलग क्यों होना है और कौन-सा हिस्सा ? दो वक़्त का खाना, कपड़ा-लत्ता सब मिलेगा और क्या चाहिए इसे ? रही बात इसकी बेटियों की तो उनकी परवरिश की ज़िम्मेदारी भी हमारी है।’ मियां मेहताब के शब्द कड़कने लगे ।
‘जानकी कहीं भी रहे पर उसके पति की ज़ायदाद पर उसका हक़ है और मियां जी आप इसका हक़ मार नहीं सकते।’
‘ओये, कौन सा हक़ ? जब पति नहीं रहा तो कौन सा हक़ रह गया और हक़ चाहिए तो वहां रहे। इधर-उधर गुलछर्रे क्यों उड़ा रही है। ना ससुराल में, ना मायके में, रहना भी है तो.., तेरे घर रहना है इसे!’
‘मियां तमीज कने गल कर।’ चंदों के बोलने से पहले रणधीर ने तमतमाते हुए कहा।
तभी थानेदार ने दोनों को शांत करते हुए हल्ला न करने की हिदायत दी।
‘हम लोग यहाँ झगड़ने के लिए नहीं आए हैं। हक़ अगर यहाँ नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे पर हक़ तो लेकर रहूँगी।’ चंदों ने मियां मेहताब सिंह को देखते हुए कहा।
‘तुझे जहाँ जाना है जा।’
‘तू… तू कह कर बात मत कर।’ रणधीर फिर एक बार चिल्ला पड़ा।
‘मियां डीडो के वारिस, भाई की विधवा का हक़ न देने की बात कर रहे हैं। वो मियां डीडो जिसने अपनी समूची कौम के लिए ख़ुद को कुर्बान कर दिया था उसके वारिस मियां मेहताब सिंह आप जैसे लुटेरे तो नहीं हो सकते।’ चंदो ने चतुरता से इतिहास का खंजर वर्तमान के सीने में घोंप दिया, जिसका दर्द मियां मेहताब ही समझ सकते थे।
चंदों ने फिर बोलना शुरू किया, ‘हाँ वही मियां डीडो जामवाल, डोगरा राजपूत योद्धा जिन्होंने जम्मू की रक्षा के लिए कई उभरती शक्तियों का विद्रोह किया था। जम्मू के राजा हरि देव के वंशज, जम्मू की पहचान, जम्मू के नायक और प्रचारक, आज उनके वंशजों की इतनी मत मारी गयी कि अपने घर की विधवा को बेशर्मों की तरह बेघर कर दिया I’ चंदों जानती थी मियां मेहताब झुठी अंह के नशे में अँधा है इसलिए उसने उसी झूठे अंह पर बार किया जिससे वह तिलमिलाये बिना न रह सका I
‘चंदो… ।’ मियां मेहताब सिंह ने तल्ख होते हुए चंदों के मुंह पर तमाचा जड़ दिया I माहोल गर्म हो गया, रणधीर आपे से बाहर था और जानकी के भीतर के डर ने उसे और दबा दिया I
रम्ज़ की आग की लपटें दिखती नहीं हैं, पर जलाती भीतर तक है। चंदों ने शांति से इतिहास के पन्ने खोलकर मियां मेहताब सिंह को तपते लावे पर बिठा दिया था ।
‘मियां घर का मामला है, घर में ही सुलझ जाए तो अच्छा है। ऐसा न हो बाद में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ जाएं।’ थानेदार ने शांति से अपनी वही बात रखी जिसके लिए चंदों जानकी को लेकर थाने में आई थी।
‘हूँ।’ मियां मेहताब ने अकड़ते हुए कहा।
‘घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना का केस बन गया तो जान छुड़ाना मुश्किल हो जायेगा।’ अल्प विराम के बाद थानेदार फिर बोला ।
‘हूँ।’
‘क्या हूँ – हूँ कर रहा है मियां ? अब तो यह मामला कोर्ट जायेगा ही जायेगा । तेरी हिम्मत कैसे हुई एक औरत पर हाथ उठाने की I’ रणधीर ने गरजते हुए कहा I
‘ओह , जा तुझे भी मैं जानता हूँ I तेरी आशिक़ी के चर्चे से जमाना वाकिफ़ है I’ एक साधारण महिला के कारण पुरुष अहंकार को चोट पहुँच गई थी, जिसे मियां मेहताब के लिए स्वीकार कर पाना आसान नहीं था जिसके बदले में उसने चंदों और रणधीर के चरित्र पर उंगली उठाना चुना I
‘मियां …, जुबान खीँच लूँगा मैं तुम्हारी, अब एक भी शब्द तू बोला तो I’ रणधीर ने मियां मेहताब की कमीज़ का गला खींचते हुए कहा I थानेदार ने मुश्किल से दोनों को अलग किया I बात सामान्य से ज्यादा बढ़ गई I
‘विधवा स्त्री है। इसे हमेशा अपने सम्मान के लिए सिर झुकाए रहना चाहिए। ना कि अपने मरे हुए पति के परिवार के विरुद्ध प्रपंच रचकर थाने के चक्कर लगाने चाहिए।’ मियां मेहताब ने जानकी को घूरते हुए कहा।
‘सम्मान के लिए सौदेबाज़ी ! नहीं चाहिए कुछ भी। जो परिवार अपनी विधवा बहू को सम्मान नहीं दे सका वह और क्या देगा ? ऐसे लोगों की नज़र में एक स्त्री का वैसे कोई वजूद नहीं होता, तो विधवा स्त्री को क्या समझेंगे। जिस दिन स्त्री मर्दों के रहमो करम पर पलना बंद कर देगी उस दिन ऐसे मर्दों की जमात स्त्री को कमज़ोर कहना बंद कर देगी।’ जानकी ने अपनी औरा से बाहर आते हुए दृढ़ता से मेहताब सिंह को देखते हुए कहा, जिसकी उम्मीद मियां मेहताब ने बिलकुल नहीं की थी। जानकी के लिए भी कहाँ आसान था अपनी दबी हुई जुबान को उठाना I कितना मुश्किल होता है उस स्त्री के लिए यह सब देखना जिसने कभी कल्पना में भी घर की चारदीवारी को न लांघा हो और एक दिन अचानक दुनिया का भयानक चेहरा उसके सामने आ जाता है I एक के बाद एक कड़वा अनुभव जानकी की झोली में था और सबसे ज्यादा आत्मग्लानी इस बात की थी कि उसकी सहेली को उसके कारण उसके हिस्से के तिरस्कार में भागीदार होना पड़ रहा है I जानकी का डर, घबराहट सब साहस में बदल गया I
रणधीर को यक़ीन नहीं हो रहा था कि यह वही जानकी है, जिसे उसने कभी बोलते हुए नहीं सुना था। विनम्र थी, शांत थी, पर सम्मान की बात नहीं करती थी। चंदों को जानकी का बदला हुआ तेवर अच्छा लगा, उसकी टूटती चुप्पी, उसके शब्दों के बाण… जैसे एक राहत थी चंदों के लिए। आधी लड़ाई तो हम तभी जीत जाते हैं, जब डरना छोड़ देते हैं और जानकी डर की केंचुली को उतार रही थी I
मियां मेहताब पर किसी बात का कोई असर न हुआ I वह जैसे बेपरवाह थाने में आया था वैसे ही कुछ कागज़ी रस्में पूरी करके चला गया, जिसमें पन्द्रह दिन बाद दोबारा दोनों पक्षों को थाने में आना तय हुआ I
चंदों सिर्फ़ मियां मेहताब से एक माफ़ी, पश्चाताप की उम्मीद में थी पर अब मन में ठान चुकी थी कि अगर मियां मेहताब ने अपनी गलती न मानी तो उसे कोर्ट में जाना ही होगा I बात अब हक़ की नहीं थी, बात आत्मसम्मान की थी I यह आत्म सम्मान शब्द ही तो था जो हर वक़्त उसको खुद में उलझा लेता था जबकि वह जानती है इस शब्द से औरतों का छतीस का आंकड़ा है और जो औरतें अपने आत्मसम्मान के लिए आवाज़ उठाती हैं, समाज उन पर उंगली उठा देता है पर चंदों के बढ़ते जिगरे ने समाज की उंगली को चुनना बेहतर समझा I अब तक वह इस बात को समझ चुकी थी कि जानकी के हित के लिए उसने जिस रास्ते को चुना है वह सिर्फ़ रास्ता नहीं, आग का दरिया है जिसकी लपटें सबसे पहले चरित्र पर सवाल उठाएंगी I जिस क्षेत्र में औरतों को चूल्हें चौके तक का दायरा मिला हो, वहां औरत आत्म सम्मान की बात कैसे कर सकती है और चंदों जैसी उठती चिंगारी, जिसने जमाने के विपरीत चलना चुना हो, उस चंदों को स्वीकार करना समाज के लिए मुश्किल था I
बात जैलदार घर तक पहुंची तो विराट और सम्राट माँ के पास बैठ गये और जानकी को मान – मर्यादा तोड़ने वाली भूचाल तक कह दिया I
‘अपनी जानकी क्या जाने थाने और हिस्सेदारी की बातें, यह सब उसकी संगत का असर है I’ बड़ी जैलदारनी ने बेटी के हित में बोलते हुआ कहा I
‘उसकी तो समाज में कोई इज्ज़त नहीं है पर जानकी को तो समझना चाहिए न थाने में इस तरह उसके तू ..तू .. मैं .. मैं .. करने से उसकी बेटियों के भविष्य पर क्या असर डालेगा I’
‘जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ है, आख़िर कल को हमारे घर से कौन रिश्ता जोड़ना चाहेगा I हमारी भी बेटियां हैं जो बड़ी हो रहीं हैं, अगले कुछ सालों में शादी लायक हो जयेंगी I बुआ का किया – धरा हमारी बेटियों को झेलना पड़ेगा I’ जैलदारनी को अब चुप रहना ही बेहतर लगा, आख़िर बूढी माँ बेटी की वक़ालत करती भी तो कितनी ? उस पर भूचाल होने का आरोप था जिससे भाइयों की इज़्ज़त का सिंघासन हिल गया था और मान – मर्यादा मानों कोई कागज़ी फूल हो, जो पानी में गिरते ही गलकर फट गया हो I
आख़िर जानकी भी तो उस प्रथा का हिस्सा थी जिसमें बेटियों को मान-मर्यादा से जोड़ा जाता है, बेटी के जन्म के साथ ही जिसका प्रशिक्षण शुरू हो जाता है पर जाने – अनजाने जब जानकी जैसी लड़कियां इस प्रथा के विरुद्ध चलती हैं तो जन्मजात निर्देश लड़खड़ा जाते हैं और यह विरोध की हवा सबसे ज्यादा उन्हीं अपनों को चुभती है जिनके लिए बेटियां सिर्फ़ और सिर्फ़ घर की इज्ज़त होती हैं I
On Wed, 5 Aug, 2026, 21:22 Author Niena Andotra, <6neena@gmail.com> wrote:
प्रेम में भी सवाल कई
‘जो
‘जस्ट वेट।’ है।’ चंदो ने मुस्कुराते हुए कहा।
‘हमने तो तय कर लिया है कि जल्दी से उसे दिल्ली ले आयेंगे जो ख़ुद को देहाती कहती है।’
‘आज मैं ज़्यादा बात नहीं कर पाऊंगी।’ चंदर को समझने में देर ना लगी कि वह थकी हुई है। मानसिक पीड़ा देह श्रम से अधिक थका देती है। उसे अनुमान है कि किस पीड़ा से वह गुज़र रही है। प्यार लुटाते हुए चंदर ने रोज़ की तरह उम्म्म कह कर चुम्बन का संकेत दिया और गुड नाइट बोल दिया। चंदों आज सोना चाहती है और चंदर उसे सोचना…।
प्रेम में भी सवाल जन्म ले लेते हैं। इस समय चंदर के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या चंद्रिका सच में अनपढ़ है? ख़ुद ही ख़ुद को जवाब देता, तो क्या हुआ… वह मेहनती है और मैं उसे पढ़ा लूंगा। वह सच में पढ़ना चाहती होगी, कुछ करना चाहती होगी, मैं उसके सपने पूरे करूं के दिन नज़दीक आ रहे हैं, यह सोचकर चंदर रोमांचित है। इतने समय में वह इतना तो समझ चुका है कि चंद्रिका ने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, इसलिए वह उसके लिए कुछ स्पेशल करना चाहता है, पर समझ नहीं पा रहा कि ऐसा क्या करे कि चंद्रिका के जीवन के फफोलों पर नीम-सी ठंडक रख दे। मिलने के सपने देखते हुए चंदर सो गया।
वहीं केशो दास चाहकर भी न सो पा रहा है । याद आते रहे वो दिन, जब वे जैलदार जी के घर में रहते थे। कितनी चहल-पहल होती थी उस घर में, बड़े जैलदार जी हर नए काम पर निर्णय करने से पहले एक बार केशो दास से सलाह मशवरा ज़रूर करते थे। ज़माने के भेद से दूर जैलदार जी के साथ आख़िर उनका बचपन भी तो बीता था I याद आया गाँव का तालाब जिसमें अक्सर दोनों साथ गाँव के बाकी बच्चों के साथ घंटों मस्ती करते थे I उस जमाने में बच्चों के यही कुछ साधन होते थे मनोरंजन के I उन दिनों तालाब पानी से भरा रहता, जिसमें सफ़ेद गुलाबी कमल खिले रहते थे I बचपन की गलियों से गुजरते हुए जब जैलदार और केशोदास किशोर अवस्था में पहुंचे तो दोनों का साथ और गहरा हो गया I केशो दास अपनी पीढ़ी की परम्परा को निभाता हुआ वफ़ादारी की मिसाल बन गया I जैलदार जी को इश्क़ था गाँव से, गाँव के लोगों से और गाँव के तालाब से जिसका पानी उनके बचपन का गवाह था I बचपन को जिन्दा रखने के लिए ही तो वह तालाब की साफ़ – सफ़ाई पर विशेष ध्यान देते थे, और अक्सर खिले फूलों को देखकर कह देते ‘सरोरूह’ और जब अनपढ़ केशो दास सरोरूह का अर्थ पूछता तो जैलदार जी हँसते हुए कहते ‘सरोवर की रूह जैसे इस पिछड़े गाँव की रूह हम सब हैं वैसे ही यह फूल इस तालाब की I’ केशो दास कभी समझ ही नहीं पाया था कि जैलदार जी कमल के फूलों को सरोरूह ही क्यों कहते थे पर आधी रात को तालाब देखने की हूक केशो दास को बेचैन कर गयी और याद आ गया जैलदार जी का विनम्र, हितैषी चेहरा जो उनके बाप-दादाओं से बिलकुल अलग था । केशो दास ने उनके पिता को भी देखा था जिनका ज़माने भर में रौब था। किसी की मजाल नहीं थी उनके सामने सिर उठाकर बात करने की। जैलदार जी ने वो सहुलियत दी सबको, कि सब अपना दुख दर्द उनसे साझा करते। अब वे नहीं रहे, क्या सच में नहीं रहे! केशो दास को विश्वास नहीं हो रहा कि वे अब नहीं रहे, जबकि सब कुछ आँखों से होते हुए देखा। जब कड़वे सच से जुड़ी मीठी यादें इर्द-गिर्द मंडराने लगे, तो उस सच को मन स्वीकार नहीं कर पाता। यादों को समेटकर केशोदास मुंह अँधेरे तालाब के किनारे आकर बैठ गया I सच वक़्त ने कितना कुछ बदल दिया हैं I अब तालाब में पहले जैसा पानी नहीं है पानी के नाम पर कीचड़ ज्यादा है पर फूल संघर्ष करते हुए कीचड़ में भी खिल रहे हैं जिन्हें देखकर केशोदास के मुंह से निकल गया ‘सरोरूह खिलेंगे आख़िर रूह अपने सरोवर को छोड़कर कहाँ जायेगी ?’ गहरी साँस लेते हुए केशो दास उठा और घर की ओर चल पड़ा I
चंदों सुबह से व्यस्त है। जानकी उसके बचपन की सहेली है, पर उसके जीवन के तौर-तरीके बहुत अलग रहे हैं, उसके तकिए से लेकर खाने की प्लेट तक ख़ास होती थी। जानकी की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उसने नई चादर और नए तकिए के साथ पलंग सजाया। कमरा पहले ही साफ़ सुथरा था, पर अब उसने सब कुछ जानकी के मुताबिक कर दिया। नए कप, नए बर्तन भी लगे हाथ चंदो ने निकाल लिए। अपनी सहेली की आवभगत में वह कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है । जानकी ने उसके मन को पढ़ लिया और उसे अपने पास बिठाते हुए कहा, ‘इतने ताम-झाम करने की क्या ज़रूरत है ?’
‘जिस माहौल की तुम्हें आदत है, इस घर को उसी माहौल के अनुसार ढालने की कोशिश कर रही हूँ।’
‘ज़रूरत नहीं है, मैं हर माहौल के अनुसार ढल सकती हूँ यह भी तो तुम जानती हो।’ जानकी की बात पर चंदों ने हल्की मुस्कान के साथ सिगरेट जला ली।
‘तू कब छोड़ेगी इस धुएं को?’ जानकी ने नाक सिकोड़ते हुए कहा।
‘जब सब धुआं हो जाए तो धुएं को ही अपना लेना चाहिए। रास्ते आसान हो जाते हैं।’ होंठों को गोलकर धुएं के गोलों को आत्मविश्वास के साथ उड़ाते हुए कहा।
जानकी उसे देखती रही। इस चंदो को तो वह जानती ही नहीं थी। वह तो एक देहाती चंदो से ही मिली थी अब तक।
चंदो अपना काम समेटती रही और जानकी उसकी मोटी-मोटी किताबों को उठाकर देखने लगी, चंदो को समझने की कोशिश करने लगी।
‘यह सब तुम पढ़ती हो ? अगर तुम मोटी – मोटी किताबें पढ़ती हो मतलब तुम्हारे पास ज्ञान भी विशेष होगा और जिस चंदों को मैं जानती हूँ तुम वो नहीं हो I’ क़िताब के पन्ने पलटते हुए जानकी ने कहा ।
‘कितना ज्ञान है मेरे पास यह तो पता नहीं, क्योंकि जब तक समंदर में नहीं उतरूंगी, तब तक कैसे पता चलेगा कि तैरना जानती हूँ या नहीं !’
चंदो और जानकी अपनी बातें करती रहीं, इस बीच बाहर दरवाज़े पर दस्तक हुई। केशो दास बड़बड़ाते हुए दरवाज़े की ओर गए, देखा तो सामने एक जाना-पहचाना-सा चेहरा दिखा।
‘गुलाल!’ कुछ समय ध्यान से देखने के बाद केशो दास ने दबी ज़ुबान से कहा। वक़्त ने अपने निशान ख़ूबसूरत देह पर अंकित कर दिए थे। ये वही गुलाल थी, जिसकी ख़ूबसूरती का हर कोई दीवाना था। एक शख़्स के साथ गया वक़्त लौट आया। केशो दास ने ग़ौर से देखा, बाल पक गए है उसके, पर चुस्ती आज भी अनबदली है। वही लचक वही ठसक और वही अपनापन आज भी है गुलाल में।
‘गुलाल ही हूँ… शुक्र है पहचाना तो।’ बोलते हुए गुलाल दरवाज़े के दूसरे पट को खोलते हुए भीतर दाख़िल हो गई। उसके लिए यह घर अपरिचित नहीं है। चंदों के बचपन में अमूमन इस घर में उसका आना-जाना लगा रहता था। जैसे ही चंदों समझदार हुई तो गुलाल का आना कम होते-होते बंद ही हो गया। कुछ ज़िम्मेदारियां ने गुलाल को दबा लिया और समाज के कुछ सवालों ने भी चदों से उसे दूर कर दिया I वो सवाल जिनका प्रभाव गुलाल नहीं चाहती थी चंदों पर पड़े ।
दोनों की बाचतीत की आवाज़ सुन चंदों भी बाहर आई, तो गुलाल को देखकर उसके साथ ख़ुशी से लिपट गई। जैसे गुलाल के आने से उसका बचपन लौट आया हो। चंदों ने अपनी माँ की मौत के बाद जिस औरत का ज्यादा सानि्नध्य पाया था वह गुलाल ही तो थी। गुलाल भी अपनी ममता दोनों हाथों से उस पर लुटाती थी। गुलाल के जाने के बाद चंदों उसके आने का इंतज़ार करती और जिस दिन वह आती वो दिन उसके लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता था।
पुरानी मीठी यादों के साथ जीवन के कड़वे अनुभव भी साझा किए केशो दास और चंदों ने। गुलाल ने नाराज़गी जताते हुए कहा, ‘इतना कुछ हो गया और मुझे ख़बर तक नहीं दी किसी ने।’
‘माँ को ख़बर देनी कब पड़ती है, माँ को तो ख़बर हो जाती है और देखो आपको भी ख़बर हुई और आपने आज का सूरज निकलने से पहले बेटी की ख़बर ले ली।’
‘कैसे ना लेती ख़बर, तेरी माँ तुझे मेरे सुपुर्द कर गई थी। अब तेरी ख़बर ना लूंगी तो उसे क्या मुँह दिखाऊंगी।’ गुलाल ने चंदों के सिर पर प्यार से हाथ फेरा और जानकी को भी अपने पास बुला उसे सांत्वना देने लगी फिर बोली, ‘पूरे इलाके में ख़बर है जैलदार के घर की। सुन कर रहा ना गया मुझसे।’
सुख-दुख की बातें होती रहीं। आज किसी को कोई ज़ल्दबाज़ी नहीं थी काम करने की। कोई दिन बिना रफ़्तार के होता है, पर फिर भी अपने काम समय पर निपटा लेता है।
जानकी अपने बच्चों को संभालने में लग गई और चंदो गुलाल से बातें करती रही। गुलाल ने एक छोटी-सी पोटली उसके हाथ में देते हुए कहा, ‘चंदो यह मेरी कुछ जमा पूंजी है, इसे मैंने तेरे लिए ही संभालकर रखा था। पहले इस घर पर जैलदार जी का हाथ था तो किसी को कोई चिंता नहीं थी, पर अब तुम्हारा बोझ भी बढ़ गया है और जैलदार जी भी नहीं रहे…।’
‘इसे आप अपने पास रखो, मुझे जब ज़रूरत होगी तब आपसे मांग लूंगी पर गुलाल माँ आप एक वादा करें आप अब मुझे छोड़कर नहीं जायेंगी। इसी घर में, मेरे साथ रहेंगी।’
‘पर चंदो..।’
‘मुझे बहुत ज़रूरत है आपकी। आप मुझे इस समय अकेला नहीं छोड़ सकती।’ चंदों ने गुलाल को टोकते हुए कहा।
‘पर मैं करूंगी क्या यहाँ पर ? खामखां भीड़ इकट्ठा हो जायेगी घर में।’
‘भीड़ नहीं, मुझे बहुत बड़ा सहारा मिलेगा, तीनों बच्चे आपके हवाले और यह घर भी और आपकी बेटी अब काम ढूंढ़ेगी।’ चंदों बोलते हुए गुलाल की गोद में सिर रखकर लेट गई। गुलाल जानती है कि वह महात्वाकांक्षी है। उसने अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए ज़रूर कुछ न कुछ सोच रखा होगा।
बाहर के दरवाज़े की आहट से चंदों उठकर बैठ गई। गुलाल ने बाहर जाकर देखा रणधीर था। गुलाल उसे खाट पर बैठने के लिए बोलकर भीतर चली आई। चंदों के पास आकर बताया कि रणधीर आया है बाहर।
रणधीर के एक्सीडेंट के बाद दोनों पहली बार आमने-सामने थे। पहली बार चंदों उसे देखकर असहज नहीं हुई। पहली बार रणधीर की आँखों में चंद्रिका को पाने की जगह सम्मान दिखा। दोनों के बीच का समीकरण अब पूरी तरह से बदल गया शायद ! !
चंदों अंदर से कुर्सी लेकर आई और खाट के सामने रख दी। रणधीर को उस पर बैठने के लिए बोल खुद खाट पर बैठ गई। दोनों मौन रहे कुछ देर। दोनों समझ नहीं पा रहे कि बात कहाँ से शुरू करें। रणधीर ने ही पहल की, ‘शुक्रिया कहने आया हूँ तुम्हें, अगर उस दिन तुम ना होती तो शायद आज मैं…।’
‘मैंने कुछ नहीं किया, जैसा भगवान को मंज़ूर था वैसा ही हुआ। मैं तो बस एक जरिया थी…।’ चंदों ने बहुत शालीनता से जवाब दिया ।
रणधीर को ऐसे जवाब की उम्मीद न थी, पर उसकी सहजता को देखकर, महसूस करके जैसे उसके दिल का बोझ उतर गया…।
जानकी अपने कमरे की खिड़की से उन दोनों को बातें करते हुए देखती रही। एकाएक बातचीत में अपना नाम सुनकर चौंक गई। रणधीर कह रहा था, ‘दरअसल मैं तुम्हें कहने आया था कि अगर मैं तुम्हारे या जानकी के किसी काम आ सकूं तो तुम बिना संकोच के कह सकती हो। प्लीज़, मुझे ग़लत मत समझना, मैं सच में तुम्हारी मदद करना चाहता हूँ।’
‘मदद तो चाहिए।’ चंदों से इस ज़वाब की उम्मीद तो रणधीर को ज़रा भी नहीं थी। मदद चाहिए, सुनकर उसे अच्छा लगा।
चंदों ने जानकी के लिए रणधीर से मदद के लिए बेनती की । उसने जानकी के ससुराल की पूरी वारदात रणधीर को सुनाई, जिसके लिए वह पुलिस में शिकायत करना चाहती है। मौक़े पर जो थानेदार था, रणधीर के उसके साथ अच्छे संबंध है, यह बात वो जानती है। दूसरी मदद जानकी की किताबों और कोचिंग के लिए मांगी। रिश्ते उस समय ज़्यादा मजबूत हो जाते हैं, जब हम किसी की ग़लतियों को माफ़ करके इज़्ज़त देने लग जाते हैं। और जब किसी रिश्ते में मान-सम्मान ज़्यादा बढ़ जाता है, तो उस रिश्ते में प्रेम-प्यार के लिए जगह बचती ही नहीं है ।
रणधीर भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहा है। जाते-जाते एक बार उसने फिर चंदों से पूछा, ‘जानकी मान गई है पुलिस में शिक़ायत करने के लिए?’
‘बात तो हुई थी मेरी… कुछ समय चाहिए अभी उसे।’
‘उसके बिना तो हम शिकायत नहीं कर सकते।’
‘जानती हूँ। मैं उसकी मर्जी के बिना कुछ चाहती भी नहीं हूँ। उसके ससुराल वालों को भी कोई नुकसान नहीं पहुँचाना चाहती, बस मियां मेहताब सिंह से एक सवाल करना है… पूछना है उनसे कि क्या उसके भाई की विधवा का उस घर में कोई हक़ नहीं था ! !’ बोलते हुए चंदों की आँखों के डोरे कुछ ज़्यादा लाल हो गए ।
रणधीर उसके भाव को समझ पा रहा है, ‘मैं दिल से पूरी कोशिश करूंगा कि जैसा तुम चाहती हो, वैसा ही हो। मैं तुम्हारी उम्मीद को टूटने नहीं दूंगा…।’ चंदों को दिलासा देकर वह चला गया। चंदों उसे जाते हुए देखती रही और सोचती रही, ‘जो रणधीर मुझे फूटी आँख नहीं सुहाता था, आज मुझे उस पर इतना भरोसा कैसे हो गया! !’ दरअसल किसी पर भरोसा हमें तब होता है, जब हम पहले ख़ुद पर भरोसा करना सीख जाते हैं I चंदों के बढ़ते हुए मनोबल के कई कारण थे और चंदर उन सब मेगुलाल चंदों के पास आकर दाल बीनने लगी। घर की ज़िम्मेदारी लेना हर किसी के वश की बात नहीं होती। गुलाल बेहद सुलझी हुई महिला है, बेशक उसके शरीर की बनावट सामान्य औरतों से कुछ अलग है और इसी असमानता के कारण वह समाज में तिरस्कृत होती रही, पर चंदों को उसमें वह भेद कभी नज़र नहीं आया, उसे वह हमेशा अपनी बेहद प्यारी औरत लगी, ममता से भरी हुई। जब भी वह गुलाल के साथ होती, तो सुने-सुनाए किस्सों को फिर से सुनने की ज़िद करती।
‘गुलाल माँ, आपका और माँ का बचपन एक साथ बीता है ना, कुछ बताओ ना अपने और माँ के बारे में ?’ गुलाल ने प्यार से हल्की सी चपत उसके सिर पर लगाई और सुनाने लगी, ‘हम दोनों की जोड़ी बिलकुल ऐसे ही थी जैसे बचपन में तुम्हारी और जानकी की थी। वही खिले हुए रंग, वही हँसता हुआ बचपन और वही गुड्डे-गुड़ियाँ, वही राजा-रानी के देश और सपने देखती छोटी-छोटी आँखें।’ बचपन याद करते हुए गुलाल के चेहरे के साथ आँखें भी मुस्कुराने लगतीं I
‘जब माँ की शादी हुई तब आपकी शादी..?’ चंदों कुछ और पूछना चाहती थी, पर ज़ुबान अक्सर धोखा दे जाती है। बातों में इतना खो जाना भी कभी-कभी सामने वाले को तकलीफ़ दे सकता है और वह जानती है कि उसकी इस बात से गुलाल को तकलीफ़ हुई है। देह विकसित हो ना हो पर एक स्त्री का विकसित मन, हृदय तो था गुलाल के पास। बात संभालने की कोशिश करते हुए चंदो बोली, ‘माफ़ी चाहती हूँ माँ, पता नहीं चला मैं,..कैसे…।’
‘अरे, कोई बात नहीं, हो जाता है कभी-कभी।’ गुलाल ने उतनी ही सहजता से बात को अनदेखा किया, जितनी सहजता से एक माँ अपने बच्चे की हर ग़लती को कर देती है। वह जानती है कि चंदों बातों में खोई हुई थी, इसलिए अचानक से उसके मुँह से निकल गया।
चंदो बचपन से ही अपने आस-पड़ोस वालों से गुलाल के अलग-अलग नाम सुनती आ रही थी, पर इस विषय पर उसने कभी भी गुलाल से खुलकर बात नहीं की थी। बचपन में हिजड़ा, खुसरा, छक्का जैसे शब्द उसे समझ नहीं आते थे, पर समय के साथ वह इन नामों के साथ मिलने वाले दर्द को भी समझ गई है।
गुज़रे वक़्त को याद करना अपने ज़ख्मों को हरे करने जैसा होता है। शादी का नाम आते ही गुलाल के ज़ख्मों पर जो काली चमड़ी की पपड़ी जमी हुई थी, वह उतर गई। नहीं, उतरी नहीं, बल्कि छिल गई और अब दर्द पहले से कहीं ज़्यादा होने लगा।
बचपन, गुड्डे-गुड़िया सब पीछे रह गए और वह किशोरावस्था में पहुँच गई। जब एक लड़की शरीर से मानसिक रूप से विकसित होती है और वह सामान्य औरतों में शामिल हो जाती है, पर गुलाल के साथ ऐसा नहीं हुआ। उसकी प्रिय सहेली की शादी तय हो गई, लेकिन उसकी नहीं हुई। उसके घर में उसकी शारीरिक बनावट पर नज़र रखी जाने लगी। उसकी नज़र में जो सामान्य था, वो दूसरों की नज़र में चिंता का विषय बन गया और एक दिन ऐसा आया जिस दिन मनोज्ञा गुलाल का नाम किन्नर होने में जोड़ दिया गया। यह एक प्रताड़ना थी जो गुलाल को बिना किसी गुनाह के मिली थी। देह तो उसे उसी कुदरत ने दी थी, जिस कुदरत ने उसे रूप दिया था। रूपसी यौवन के भीतर कुछ चीजें अधूरी थीं, जिनको पूरा कर पाना उसके अपने हाथ में नहीं था। सब उसको हेय की दृष्टि से देखने लगे थे। कितने नाम मिल गए थे गुलाल को। हर नाम एक बाण की तरह चुभता था उसे। पास के गाँव में किन्नरों का ठिकाना था जो एक दिन गुलाल को अपने साथ ले गया। उसका अपना घर उसके लिए बेगाना हो गया। एक माँ थी, जिसकी आँखों से दर्द आंसू बनकर बहा था बाकी परिवार के लोगों ने उससे मुँह फेर लिया था।
हर सफ़र की अपनी एक कहानी होती है, कुछ फूल होते हैं, कुछ कांटें होते हैं। गुलाल के इस सफ़र में कांटें ज़्यादा थे। हिजड़ों के लिपे–पुते चेहरे शुरुआत में उसे कितने डरावने लगते थे और इन चेहरों से डर कर वह जब भी भागी तो लुट कर ही लौटी। दिन के उजाले में जिन नज़रों ने हिकारत से देखा रात के अंधेरे में उन्होंने भोगा भी। ऐसे में धीरे-धीरे उन्हीं लिपे-पुते चेहरों को अपना परिवार समझ उसने नाच-गाना, ताली पिटना और सजना-संवरना सब सीख लिया। जल्दी ही वह अपनी कला में निपुण हो अपनी मंडली की प्रमुख बन गई और आस-पास के क्षेत्र में उसकी ख़ूबसूरती की चर्चा होने लगी।
केशो दास की शादी पर जब गुलाल अपनी मंडली के साथ बधाई लेने आई थी, तो दुल्हन उसके गाँव से है, जानकर वह बहुत ख़ुश हुई थी। जहाँ बचपन बीता होता है वहाँ की एक-एक चीज़ हमेशा खास लगती है, जिन गलियों में बचपन
क्रमशः
नीना अंदोत्रा