अजय कुमार का उपन्यास ‘बात एक रात की’ भाग-36

बात एक रात की
**************
भाग छत्तीस
*************
अन्तिम भाग
*************
सीनियर इन्सिपेक्टर सदाशिव माचवे ने किया तो वही जो ए.सी.पी. मनोहर जोशी ने उनसे करने को कहा,पर उनके मन पर एक बड़ा सा बोझ सा था,उन्हें उन तीन अभियुक्तों को यमपुर पहुंचाने का जरा सा भी दुख नहीं था,उन्हें तो यकीनन यही सजा मिलनी चाहिए थी,पर उन्हें दिक्कत थी महिमा की उस पर अब तक जरूर यह जाहिर हो चुका होगा कि जो भी हुआ है वो क्यूं हुआ होगा, बड़ी इन्टेलिजेन्ट लड़की है महिमा, सोच रही होगी मैंने जैसा समझा वैसा ही निकला यह माचवे बातें बड़ी बड़ी कर रहा था, पर असल में निकला यह भी एक हुक्म का गुलाम ही।
” क्या सोच रहे हो माचवे,कुछ दुखी नज़र आ रहे हो तुम..क्या बात है…” मनोहर जोशी भी समझ रहे थे माचवे के मन में उपजे हुए असंतोष के भाव को..”कुछ खास नहीं सर.. यही सोच रहा था इस बार जो भी हुआ ,कुछ ठीक नहीं हुआ
हम चाहते तो इस काम को थोड़ा ग्रेसफुल ढंग से भी निपटा
सकते थे,क्या इतना जरूरी था नेता जी को सेव करना,बल्कि उन्हें भी अगर उन तीनो के साथ एक कठघरे में खड़ा कर दिया जाता तो क्या बुरा था…”
” मानता हूं मैं तुम्हारी बात…पर क्या है कुछ ऐसी बातें
हैं जिन्हें हमें न चाहते हुए भीमानना ही होता है….और मैं यह मानता हूं कि अगर पिचानवें फीसदी केसों में हमें अपनी तरह काम करने की आजादी मिलती है तो हमें पांच फीसदी केस
हमें इन नेता लोगों के मन मुताबिक कर देने चाहिए वरना हमें हमेशा इन लोगों से उलझे रहना पड़ेगा और उस स्थिति में हम कुछ भी.नहीं कर पायेंगे…बस मैं इतना सा ध्यान रखता हूं कि इस सब में कोई निर्दोष न मारा जाए….”
“अगर ऐसी बात है तो एक फेवर मुझे भी चाहिए आप से, यहां भी एक निर्दोष का ही सवाल है…वो भी मारा ही जा रहा है… “
“क्या मतलब., किस तरफ है तुम्हारा इशारा खुल कर बताओ..कौन है वो निर्दोष ,वो लड़की पुणे की, तुम महिमा की बात ही कर रहे हो न…”
” नहीं सर, महिमा की नहीं, जिसे बचाने के लिए उसने इतना कुछ.किया उसकी,अब देखिए न हम लोगों ने यहां क्या किया है, बचे हुए.तीन लोगों को मार डाला….वजह नेता जी को सेव करना था…न ट्रायल हुई न कोर्ट,तो वो बेचारा हत्यारा अब क्यूं भागता फिरे,उसने भी तो ठीक वही किया है जो हमने
किया है…और उसके पास तो हत्या करने की ठोस वजह भी है….”
“ओह ! तो तुम उस हत्यारे की बात कर रहे हो…एक बात बताओ माचवे… तुम्हें पता लग गया है न कि वो हत्यारा कौन है….सच कहना…”
” नहीं सर…आई शपथ… नहीं पता लगा है अब तक.. बात कुछ और है,वो लड़की जरूर जान चुकी होगी अब तक हमारा यह सब करने का मकसद और मैं नहीं चाहता कि उस पर यही इम्प्रेशन पक्का हो जाए,मैं चाहता हूं कि उसे यह पता
लगे कि हमने यह सब करके,उसके प्रयोजन को भी सिद्ध कर दिया है…बस इतनी सी बात है…”
” पर हम यह केस इस तरह ओपन तो नहीं छोड़ सकते… हमें यह तो बताना ही होगा कि विजय घाट्गे के केस का क्या हुआ…”
” सिम्पल है सर…उन मरने वालों में एक था न शार्प शूटर इकबाल ,उसका नाम लेते हैं न… उसने ही कत्ल किया
था विजय को…पैसे का कोई बाकी हिसाब था उसे ले कर… हिंदु मुसलमान का एंगल भी खूब जमता है पब्लिक को… तो हो गया मामला फिट्टूस..जिसकी हत्या हुई वो भी गया और
जिसने मारा वो भी गया,और वो लड़की भी अब और वीडियो नहीं डालेगी गर उसे पता लगा कि उसे जिसे बचाना है उसे
भी बख्श दिया गया है…बस यही सब सोच रहा था मैं…”
“वाह माचवे…तुमचा जवाब नहीं …क्या खूब एंगल निकाला है.. गृहमंत्री को भी यह बहुत जमने वाला है…ठीक है… तुम्हारी काशंस को मन हम भी खराब नहीं करेंगे…और तुम्हारा इस दफह.प्रमोशन भी पक्का..गो अहेड… तुम अगर बताना चाहता हो..उस लड़की को तो बता दो,आखिर पोलिस की इमेज भी कोई चीज है… वो अपना मोटो है न क्या कहते हैं…सद् रक्षणाय खल निग्रहणाय…ऐसा करने से वो भी पूरा
हो जायेगा… मंजूर है तुम्हारी तज़वीज मुझे…”
” हो साहिब…जय हिंद जय महाराष्ट्रा…” माचवे ने एक खिले हुए चेहरे से अपने सीनियर को अपनी दोनो एड़ियों को मिलाते हुए.प्रॉपर सैल्यूट किया और उनके ऑफिस से प्रस्थान किया।
आज भी हमेशा की तरह महिमा ने ही खोला था ,माचवे के लिए अपने फ्लैट का दरवाजा…और वो माचवे को फिर से अपने घर की दहलीज पर देख कर चौंक गयी थी… “आइये सर…अंदर आ जाइये.. लग रहा था मुझे आप फिर से आयेंगे
पर मेरा जवाब आज भी वही है….”
“नहीं ,पूछताछ के लिए ,तुम्हें आज कुछ बताने आया हूं” माचवे यह कहते हुए अंदर आकर ड्राइंग रूम में बिछे सोफे पर इत्मीनान से बैठ गये थे.. “और बताने यह आया हूं कि मेरी तफ्तीश पूरी हो गयी है,अब कुछ नहीं पूछना मुझे तुम से..तुम भी रिलैक्स हो जाओ… और चाहो तो….”
“और चाहो तो…” महिमा चौंक कर माचवे की तरफ देखने लगी..” यही कि चाहो तो उसे भी रिलैक्स कर दो जिसे तुम हमेशा से बचाना चाहती थी,हमने उन तीनो को मारा है तो उसे छोड़ भी दिया है और यह सब हुआ है तुम्हारे वीडियो की वजह से..तो अब पूरी तरह से खुद को तनाव मुक्त कर लो यह हमारी इस सिलसिले में आखिरी मुलाकात है “
महिमा एक क्षण के लिए हैरत में पड़ गयी…क्या कहे कुछ सूझा नहीं पर फिर थोड़ा सा मुस्कुराते हुए बोली…
” सर , तनाव में तो वैसे भी मुझे नहीं रहना चाहिए , मां बनने जा रही हूं मैं..पर आप ऐसा कैसे बोल रहे हैं, सच में यह सुन कर हैरान हूं मैं….पोलिस का यह अलग ही रूप है…”
” क्रांग्लेच्यूलेशन्स…यह तो बहुत अच्छी ख़बर है,फिर तो सच में सही समय पर आया हूं मैं..मिठाई तो बनती है..खैर अब चलता हूं,बस मैं यही बताने ही आया था…”
” नहीं सर… अब आपने कह ही दिया है तो चाय और मिठाई दोनो हाजिर हैं..” यह आवाज मंगला की थी… महिमा की सासू मां…जो सच में चाय की ट्रे ले कर कमरे में आ गयी थी….तब तो माचवे को चाय पीनी ही पड़ी,बाद में महिमा उन्हें
दरवाजे तक छोड़ने गयी.. ” थैंक्यू सर..आपने तो सचमुच मुझे गलत साबित कर दिया…थैंक्यू वैरी मच…”
“तुम्हारा भी थैंक्स…तुम्हारे वीडियो ने मेरे लिए भी सब आसान कर दिया था..वरना एकजगह आ कर मैं रूक सा गया था कि अब मैं क्या कदम उठाऊं,उन तीनो को गिरफ्तार करूं या कि उस हत्यारे को सबके.सामने लाऊं…”
” मतलब आपको हत्यारे का पता था …”
” हां… मुझे पता था… पर अब उस बात को वहीं रहने दो… और हां.. अब और कोई वीडियो मत डालना..ठीक
है न…”
“ठीक है… मगर आपको पता केसे चला…माने मैंने तो कभी कोई हिन्ट दिया नहीं…”
” पहले ही दिन…जब तुमने उसे फोन पर बताया था, यहां आने से पहले ही मैंने तुम्हारा फोन नम्बर पता कर लिया था… खैर… पर मैं भी हमेशा यही चाहता था , रायगढ़ जाते
ही मैंने यह तय कर लिया था…मुझे पता था नारायण घाट्गे
को जरूर बचाया जायेगा, वो एक बहुत इम्पोर्टेन्ट आदमी जो ठहरे इस रूलिंग पार्टी के लिए,अपनी गलतियों को छुपाने.के लिए.दूसरी पार्टियों को तोड़ना ही पड़ता है,पर जो हुआ सो हुआ..अंत भला सो सब भला “
जब महिमा और माचवे की मीटिंग चल रही थी तब एक मीटिंग और हुई थी,नारायण घाट्गे और मनोज पंवार के बीच,नारायण.घाट्गे, मनोजको दिलासा दे रहे थे..” मेरी तरह तुम भी कलेजे पर पत्थर रख लो मनोज..और कोई चारा नहीं
है हमारे भी दिन आयेंगे…एक बार एन्क्वायरी रिपोर्ट आ जाने दो… फिर बदलता हूं पार्टी…बप्पा ने चाहा तो पहले से भीऔर आगे जायेंगे हम… तुम अभी यही सोच कर.खुश रहो आंच हम तक नह़ी पहुंची…”
और कहानी के अन्त में हेमन्त और विजया की बात चार महीने बाद हुआ….उनका शुभ मंगल.सावधान… महिमा भी मौजूद थी उनकी शादी में… और हां… स्पेशल.गैस्ट रहे.. सदाशिव माचवे… जिन्होंने यह फिर से सिद्ध कर दिया कि
वो एक अद्भुत पोलिस.इन्सिपेक्टर तो हैं ही,पर मुम्बई पोलिस के मोटो और टैग लाईन के सच्चे हिमायती भी हैं….एक और जीत हुई थी उनकी..कभी फिर से ले कर आऊंगा…मैं उनका कोई और कारनामा।
*********************
(समाप्त )

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment