पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘कहानी एक रात की ‘ भाग-26

कहानी एक रात की भाग 26

राजवीर कॉलेज आ गया। उसे अपनी माँ की चिंता हमेशा रहती थी। दिन में दो बार माँ को फ़ोन जरूर करता। यहाँ भी उसके दोस्त बनने लगे थे। वो कठिन परिश्रम करने लगा था । अपने कॉलेज के होनहार छात्रों में से एक था राजवीर।सभी टीचर्स का चहेता एक जिम्मेदार विद्यार्थी। उसे देखकर विद्या को सदैव खुशी मिलती। उधर नताशा भी कॉलेज जाने लगी थी। नताशा के ढंग भी कुछ समय से बदलने लगे थे। विद्या यहां भी सचेत थी। उसने कई बार नताशा से पूछा वो हर बार टाल जाती।विद्या के मन में हलचल थी। इस उम्र में बच्चों में बदलाव आता है इसीलिए विद्या समझ रही थी कुछ है जो नताशा बता नहीं रही। उसका पहनना ओढ़ना भी बदल गया था।एक दिन विद्या के बहुत पूछने पर उसने बताया कि वो एक लड़के को पसंद करती है,
” निक्की, अभी तुम बहुत छोटी हो, बेटा अभी तो पढ़ाई पर ध्यान दो,
” ओह हो विद्या माँ, ये सब नार्मल है आजकल, आप परेशान ना हो, सब ठीक है…. चिल करिये….कहकर नताशा कमरे में चली गई।
विद्या ने अपनी निगाहेँ तेज़ कर ली थी, लेकिन उसे ज्यादा कुछ पता नहीं चल पा रहा था…. अनुज भी बाहर थे उसने सोचा आ जाए तो बात करूँ…..
एक दिन विद्या, जब नताशा के कमरे में उसे देखने गई तो वो फ़ोन पर किसी से बात कर रही थी, कुछ लड़ाई हो रही थी….. नताशा रोने लगी उसे मनाने की कोशिश करने लगी लेकिन शायद उधर से फ़ोन काट दिया उसने।
बिद्या ने उससे बहुत पूछा… नताशा टालती रही। फिर विद्या ने थोड़ा सख़्ती से पूछा,तब जो उसने बताया
” विद्या माँ, आप गुस्सा नहीं करना, दरअसल आप सही थी, वो लड़का……. उसने मुझे धोखा दिया। वो जैसा कहता मै वैसा करती। उसे काम करने के लिए मतलब बिज़नेस करने के लिए पांच लाख रूपये भी दे चुकी हूं….. लेकिन सब वेस्ट, पापा से झूठ बोलकर लिए थे, अब क्या कहूँगी? पहले तो बहुत प्यार करता था, सब कुछ अच्छा था लेकिन
” मै सोचती हूं कुछ, तू परेशान ना हो, और कोई बात तो नहीं…..इसका हल तो मै निकाल लूंगी…. कुछ मेरे पास भी है रूपये….. कुछ ना कुछ हो जाएगा….बस मुझसे कोई झूठ नहीं बोलना अब और छुपाना भी नहीं कुछ…. विद्या ने नताशा के हाथ पर हाथ रखते हुए कहा।
” वो…… वो मै…
” क्या हुआ नताशा, देख मेरा जी घबरा रहा है अब, पूरी बात बता…. डर मत बच्चा बोल….. अच्छा रुक… कहकर विद्या ने दरवाजा बंद कर लिया।
” अब बोल, अब कोई नहीं सुन पाएगा…..
” विद्या माँ, आप मेरी माँ हो, मैंने अपनी माँ को नहीं देखा लेकिन आपको ही माँ माना तो अब झूठ नहीं बोलूगी….. उस लड़के के साथ मेरे सम्बन्ध थे…. मै एक बार एबॉर्शन करा चुकी हूं…… याद है आपको जब मै एग्जाम टाइम में चार दिन निशि के घर रही थी… बस तभी….लेकिन अब वो चाहता है कि मै उसके दोस्त के साथ भी….. बिद्या माँ उसे पैसे चाहिए….कहकर नताशा रोने लगी….. वो विद्या के गले लगकर खूब रोई।
” उसके पास मेरी वीडियो है, उसने कहा यदि मैंने उसकी बात ना मानी तो वो…. वो वीडियो पापा को भेज देगा… विद्या माँ…. पापा को नहीं… पापा को दुखी नहीं कर सकती मै…. वो मेरे हीरो है, मै उनकी नजरों में गिर जाउंगी….. कहकर वो फिर रोने लगी…. विद्या भी रो रही थी। उसकी खुद समझ ना आया क्या किया जाए। फिर उसने सोचा अब अनुज को बताना बहुत जरुरी हो गया है। उसने अनुज को फ़ोन कर सब बता दिया क्यूंकि विद्या कोई भी बड़ा फैसला नहीं ले सकती थी। अनुज ने अगले दिन ही वापिस लौटने के बारे में बताया।
उस दिन विद्या नताशा के पास ही सो गई।उसे नताशा की बहुत चिंता हो रही थी। विद्या ने अगले दिन उठते ही नताशा को मुड़कर देखा वो सो रही थी। विद्या के दिमाग़ में रात वाली बातें चलने लगी। उसने सबसे पहले अपनी पासबुक देखी…. उसमे चालीस हजार रूपये थे। फिर सोचा उसके मकान के बिकने वाले पैसे निकाल लाएगी बैंक से और उस लड़के को दे देगी….. विद्या ने ठान लिया कि वो नताशा की मदद करेंगी।
उसने नताशा की पसंद का नाश्ता बनाया। फिर विद्या उसे उठाने उसके कमरे में गई। लेकिन वहां कोई ना था। विद्या ने उसे कई बार आवाज़ लगाई….. पूरे घर में ढूंढा लेकिन नताशा उसे कही ना मिली…… विद्या को अब डर लगने लगा वो उसे ज़ोर ज़ोर से आवाज़ लगाने लगी। कभी पलंग के नीचे झाँकती तो कभी रसोई में ढूंढती, कभी गार्डन में पेड़ के आस पास ढूंढती तो कभी उसकी अलमारी खोलकर देखती….. विद्या के सब्र का बांध टूटता जा रहा था…… थककर वो रोने लगी…. वो बार बार अनुज को फ़ोन करती लेकिन उनका फ़ोन लग ही नहीं रहा था, विद्या को लगता अब वो क्या जवाब देगी अनुज को तभी……

क्या हुआ तभी.?
नताशा कहाँ चली गई आखिर?
विद्या अनुज से क्या कहेगी?
अनुज का रिएक्शन क्या होगा?

जानने के लिए पढ़िए अगला भाग

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment