अविनाश स आठल्ये का उपन्यास ‘कारगिल एक प्रेम कथा ‘ भाग -25

कारगिल एक प्रेम कथा

भाग -25

सभी गणमान्यों के अंतिम दर्शन एवम पुष्प गुच्छ अर्पित करनें के बाद शवयात्रा को श्मशान घाट की तरफ़ ले जाया गया।
अब पीछे वाले वाहनों में देशभक्ति गीत बजने लगे थे। हज़ारों की भीड़ लाखों में तब्दील होने लगी थी। सभी अपने लाडले को भावभीनी विदाई दे रहे थे।

नशा “वतनपरस्ती” का कुछ इस तरह था मुझमें. लाश भी आये मेरी तो, बस “तिरंगे” के कफ़न में

चिता पर वह शव रखकर लकड़ियों से ढक दिया गया था। सेना की सलामी के बाद मेज़र पांडे के पिताजी ने “दाहसंस्कार” किया। सभी लोग दुःखी मन से अपने अपने घरों में लौटने लगे।

मेज़र पांडे के पिता दाहसंस्कार के पश्चात घर आ गये.. उर्वशी ने उनसे विदा मांगी। मेज़र पांडे के पिता ने भावुक होकर उर्वशी को विदा करते हुए कहा.. अब मेरा बेटा नहीं है, इसलिए तुम्हारे लिये यह बाध्यता तो नहीं है, मगर मेरा निवेदन है कि तुम अपने इस पिता से सम्बंध जोड़े रखना। मुझे तुममें अपने बेटे का अस्तित्व नज़र आता है। यहाँ आती रहोगी तो बेटे की कमी महसूस नहीं होगी।

उर्वशी ने उनसे फिर मिलने का वचन लेकर उनसे विदा ली। उसने पंकज जीजाजी और वन्दना दीदी के साथ दिल्ली जाने की बजाय अपने पिता के पास पंचमढ़ी के “झिरपा गाँव” जाने का निश्चय किया।

दूसरे दिन की अखबारों में उर्वशी और मेज़र पांडे के बारे में खबर छपी थी।

उर्वशी के ऑफिस स्टाफ ने भी उर्वशी और मेज़र पांडे के प्रेम संबंधों की खबरें समाचार पत्रों में पढ़ी थी, सभी को उर्वशी से गहरी सहानुभूति थी। उर्वशी के बॉस ने स्वयं ही उर्वशी को 15 दिन की छुट्टी दे दी।
उस बड़े से घर में उर्वशी और उसके पिताजी जैसे तैसे करके अपना वक्त काट रहे थे।

बिना कुछ कहे ही पिताजी उर्वशी की आँखों को पढ़कर उसका दर्द समझ रहें थे।

लगभग एक सप्ताह पिताजी के पास रहकर, उर्वशी दिल्ली आकर वंदना दीदी के पास चली जाती है। सबकुछ होकर भी उर्वशी को अपने भीतर एक खालीपन सा महसूस हो रहा था। तीन दिन वंदना दीदी के यहाँ रहकर वापस शिमला आकर अपनी ड्यूटी जॉइन कर लेती है।

इधर कारगिल युद्ध समाप्त हो चुका होता है। भारत की सेना ने अपनी खोई हुई चोटियों को वापस पाकिस्तान से छीनकर तिरंगा फहरा दिया था। धीरे-धीरे देश सैनिकों की शहादत भूलकर कारगिल विजय के उत्साह में डूबने लगा था।

कहते हैं कि वक्त सभी जख्मों को भर देता है, मगर उर्वशी के साथ तो उल्टा हो रहा था। वह दिन ब दिन मेज़र पांडे की यादों में खोने लगी थी। उसे हर पल यही लगता कि अभी मेज़र पांडे पीछे से आकर उसकी आँखों को हथेलियों से ढककर पूछेंगे.. उर्वशी पहचानो जरा मैं कौन हूँ..

सगाई की अंगूठी अब भी उर्वशी को मेज़र पांडे के हाथों का स्पर्श करा रही थी।

रविवार को उर्वशी जब भी अपनी एक्टिवा से घर से निकलती तो न जाने कौन सी अदृश्य शक्ति उर्वशी को खुद ब खुद उन्हीं पहाड़ियों के बीच उस झील तक ले जाती है जहाँ उर्वशी और मेज़र पांडे ने घण्टों बैठकर प्यार की बाते की थी और अपना एकमात्र वेलेंटाइन डे मनाया था।
वही झील.. वैसे ही सूरज की किरणों से चाँदी के दर्पण का अहसास कराती, वैसे ही चीड़ और देवदार के वृक्षों की छाया उस झील पर पड़ती हुई.. सब कुछ वैसा ही था जैसा उस दिन था, सिवाय मेज़र पांडे के, जो अब न जाने किस दुनिया में खो चुका था।

इतने दिनों से खामोश उर्वशी के मुँह से अचानक आरज़ू फ़िल्म का वह दर्दभरा गीत निकल पड़ा जो वह कभी बचपन में रेडियो पर सुना करती थी।

“बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता है,

बरसता है जो आँखों से वो सावन याद करता है, कभी हम साथ गुज़रे थे जिन सजीली राहगुजारों से, फिजा के भेष में गिरते हैं अब पत्ते चनारों से, ये राहें याद करती हैं ये गुलशन याद करता है बेदर्दी बालमा…,

कोई झोंका हवा का जब मेरा आँचल उड़ाता है, गुमां होता है जैसे तू मेरा दामन हिलाता है, कभी चूमा था जो तूने वो दामन याद करता है बेदर्दी बालमा…,

वो ही है झील के मंज़र वो ही किरणों की बरसातें, जहाँ हम तुम किया करते थे पहरों प्यार की बातें, तुझे इस झील का खामोश दर्पण याद करता है बेदर्दी बालमा…”

क्रमशः
अविनाश स आठल्ये

WhatsApp Image 2026-07-20 at 16.05.34 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment