कहानी एक रात की भाग 28
( आपकी टिप्पणी हमारे लिए जरुरी होती है। मै जानती हूं बहुत लोग इस कहानी को पढरहे है बस टिप्पणी नहीं करते। थोड़ा सा समय देकर टिप्पणी भी कीजिए ताकि मै जान सुकू आपका इंटरस्ट है इसमें 🙏)
इतने दिन बाद अनुज जी का फ़ोन देख वीर को थोड़ा अटपटा लग रहा था
” हेलो अंकल…. प्रणाम, कैसे..
” वीर जल्दी घर आओ, तुम्हारी माँ….. उनकी तबियत ठीक नहीं….. कहकर उन्होंने फ़ोन रख दिया। उस समय वीर के हाथ में माँ के लिए ली साडी ही थी जिसे वो अपने बैग में रखने जा रहा था। अचानक माँ को क्या हुआ? कल ही तो बात हुई थी….. हाँ थकी हुई लग रही थी…. जब से नताशा गई विद्या कुछ बीमार ही रहने लगी थी। बहुत कम बात करती थी। खुश होना ही भूल गई हो जैसे। यूँ तो राजवीर ने अपना ट्रेन का टिकट कराया हुआ था लेकिन अब जल्दी थी तो गाड़ी कर ली। पूरे रास्ते उसे अज़ीब सी बेचैनी रही। कभी कुछ आता उसके दिमाग़ में कभी कुछ। कहते है जब कुछ ऐसा होता है तब दिमाग़ में विपरीत विचार ही आते है। मन अच्छा नहीं सोच पाता। नकारात्मक ऊर्जा मनुष्य को घेर लेती है।और फिर वही उसे गलत सोचने पर विवश करती है।
राजवीर के साथ भी ऐस ही हो रहा था। उसे अचानक से घबराहट होती और फिर उसका दिल ज़ोर ज़ोर से धड़कने लगता। वो पुरानी बाते याद करता। ईश्वर से विद्या के लिए प्रार्थना करता। रास्ता इतना लम्बा लग रहा था राजवीर को मानो खत्म ही नहीं होगा।
जैसे तैसे वो अपने घर पंहुचा। अनुज ने उसे हॉस्पिटल आने के लिए मैसेज कर दिया था। मुंबई के ट्रफिक के बीच फंसा राजवीर पल पल विद्या के लिए प्रार्थना कर रहा था। उसे लग रहा था काश उसके पास कोई जादुई शक्ति होती और वो पल भर में अपनी माँ के पास पहुंच जाता। लेकिन ऐसा तो कहानियो में होता है। जैसे तैसे वो हॉस्पिटल पंहुचा। विद्या आईसीयु में थी। हॉस्पिटल में दीवार पर बने साइन देखकर राजवीर दौड़ रहा था।कमरों से आती दवाइयों की खुशबू उसकी नाक में सीधे आक्रमण कर रही थी। एक जैसी यूनिफार्म में नर्स और बॉर्ड बॉय को देख राजवीर ठगे जाने जैसा महसूस कर रहा था। रोते हुई परिजन उसके विश्वास में सेंध लगा रहे थे। कोई बैंच पर सिर पकडे बैठा व्यक्ति अपने पिता के चले जाने से दुखी था। सिस्टर दवाई समझा रही थी लेकिन किसी के ह्रदय को समझाना उनके वश में ना था। किसी की हसी मज़ाक इस समय राजवीर को वहशी पन लग रहा था।अचानक एक कमरे के बाहर इसके कदम रुक गए।बाहर लिखा था आईसीयु…..
राजवीर ने अपने जूते उतारे, अपने आप को संयमित किया, चेहरे पर मुस्कान सजाई और कमरे का दरवाजा खोला।
सामने बेड पर विद्या लेती थी। गर्दन तक चादर ढकी हुई थी।बहुत ही क़मजोर काया थी उसकी।
सोफे पर अनुज बैठे थे। इन दो सालो में कितने बूढ़े हो गए दो जन। उन्होंने वीर के कंधे पर हाथ रखा और एक फ़ाइल वीर की और बढ़ा दी। अनुज कमरे से बाहर चले गए।
हरे रंग की उस फ़ाइल के ऊपर नाम लिखा था विद्या। राजवीर ने अपनी माँ के नाम पर ऊँगली फिराई। उसे लगा जैसे माँ को छू रहा हो। माँ को छूकर लिपटने में डर नहीं लगता था। लेकिन इस फ़ाइल को खोलने में डर लग रहा था…… क्या होगा इसमें, क्या बीमारी हुई है माँ को, वो ठीक तो हो जाएगी कि नहीं? अनुज अंकल ने कुछ क्यों नहीं कहा। क्या माँ उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं? राजवीर धड़कते ह्रदय से फ़ाइल खोलने की कोशिश करता लेकिन फिर बंद कर देता। उसने अपना चश्मा उतारा रुमाल से पूछा और फिर से लगाया। इस बार उसने खुद को पुश अप किया और फ़ाइल खोलकर पढ़नी शुरू की। उसकी आँखों के सामने अंधेरा छाने लगा। उसका अनजाना डर यकीन में बदल ने लगा। अन्तिम पेपर पढ़ते ही फ़ाइल नीचे गिर गई और वो खुद भी।
राजवीर को लगा अब ये घना अंधेरा कभी नहीं छटेगा। उसे लग रहा था कि विद्या का वीर इस कमरे में चारो ओर बिखरा पड़ा है…. उसके टुकड़े हो गए है।वो उन टुकड़ो को देख रहा है और प्रतिऐक टुकड़ा चीख रहा है रो रहा है। राजवीर की शर्ट पसीने में भीग चुकी थी।बंद होती आँखों से उसे विद्या की कही बात याद आई….. हिम्मत करने वालो की हर नहीं होती…. उठ बेटा, उठ जा….. वीर ने धीरे धीरे उन टुकड़ो को समेटा और फिरसे राजवीर को खड़ा किया। उसने अपना मुँह धोया और बाल सही किए। फिर अपनी माँ के पास गया। पास पड़े स्टूल पर बैठकर माँ का हाथ अपने हाथ में लिया।
” माँ, माँ…. सो रही हो…. वीर ने विद्या के सिर पर हाथ रखते हुई कहा।
” वीर तू आ गया बेटा, अच्छा है…… विद्या को बोलने में तकलीफ़ हो रही थी।
” हाँ अब मै यही रहूँगा तुम्हारे पास और साथ….. वीर अपने मन को शांत करते हुई बोला।
विद्या फिर से चुप हो गई थी। नर्स इंजेक्शन लगा गई थी। विद्या को सोते देख वीर बाहर आया। बाहर अनुज बेंच पर बैठे थे।
” चलो कैंटीन चलते है, कुछ खा लो, कल से कुछ नहीं खाया होगा वीर…. अनुज ने कहा.
” मन नहीं है अंकल,…. हलक से नीचे नहीं उतरेगा कौर… वीर ने रोते हुई अनुज के गले लगते हुई कहा।
” बहादुर बच्चे हिम्मत रखते है, और तुम्हारा तो नाम ही वीर है, फिर तुम्हे डॉक्टर से मिलवाता हूं, मेरे अच्छे मित्र है…. चलो..
क्या हुआ होगा विद्या को?
आगे वीर का क्या होगा?
क्या अनुज सब संभाल लेंगे?
जानने के लिए पढ़िए अगला भाग
.