अविनाश स आठल्ये का उपन्यास ‘कारगिल एक प्रेम कथा ‘ भाग -26

कारगिल एक प्रेम कथा

भाग -26

उर्वशी सोच रही थी कितना साम्य था लता मंगेशकर जी के गाये इस गीत के बोलो और उसकी इस दशा में…. मानों यह गीत उसी के लिए लिखा गया हो।

उर्वशी की भूख और प्यास यहाँ तक कि जीवन जीने की लालसा सभी कुछ खत्म हो चुकी थी। उर्वशी अब “जिंदा लाश” बन चुकी थी, उसे “क्रोनिक डिप्रेशन” होने लगा था।

ऑफिस स्टाफ़ के किसी सहकर्मी ने वंदना जी को फोन करके उसे उर्वशी की मानसिक स्थिति के बारे में बताया जिसे सुनकर वंदना और पंकज जी ने तुरंत ही अपनी कार से शिमला पहुँचकर उर्वशी के ऑफिस स्टाफ़ से मिलने का निश्चय किया।

उर्वशी के बॉस ने पंकज गौतम से उर्वशी का इलाज दिल्ली के किसी अच्छे मनोरोग विशेषज्ञ से कराने की सलाह दी। तब तक के लिए उसे मेडिकल लीव स्वीकृत कर दी।

लगभग 6 महीनों के इलाज के बाद उस मनोरोग चिकित्सक ने वंदना और पंकज से उर्वशी का विवाह करवाने की सलाह दी, जिससे उसका मन बहल सके।

घर आने के बाद वंदना ने उस डॉक्टर की कही बात पिताजी और मेज़र पांडे के पिताजी दोनों से कही। पिताजी ने तो लोकलाज़ के भय से अभी विवाह के लिए हामी नहीं भरी थी, मगर मेज़र पांडे के माता-पिता दोनों ने ही उर्वशी के सुखद भविष्य के लिए उसके विवाह के लिए फ़ौरन ही अपनी सहमति और आशीर्वाद दिया।
पंकज गौतम के अपार्टमेंट में ही अगली विंग में एक परिवार रहता था उमेश त्रिपाठी जी का..

पेशे से सिविल कॉन्ट्रैक्टर थे और दिल्ली गुड़गांव और नोएडा में अरबों रुपयों के प्रोजेक्ट थे उनके । विनोद त्रिपाठी उनका इकलौता बेटा था। वह भी अपने पिता के साथ उनके कारोबार में हाथ बंटाता था। उमेश जी को उर्वशी की सभी बातों की जानकारी थी। उन्होंने स्वयं ही पंकज गौतम के फ्लैट में आकर उनसे अपने पुत्र विनोद के लिए उर्वशी का हाथ मांगा।

उर्वशी की मनोदशा ऐसी न थी कोई उसे मेजर पांडे के अलावा किसी और के साथ नाम भी लेकर देख सकता। मगर रिश्ता अच्छा है, यह सोचकर वंदना ने अपने पिताजी से बात की और पिताजी ने मेज़र पांडे के पिता से बात करके उनसे इसकी अनुमति ली।

मेज़र पांडे के पिता ने कहा… अगर उर्वशी खुश रहे तो वह भी खुश हैं हर रिश्ते के लिए।

उर्वशी अभी भी किसी से भी विवाह के लिए तैयार नहीं थी. मगर जब मेज़र पांडे के पिता ने उसे मेज़र पांडे के कहे आखिरी शब्द याद दिलाये कि “यदि वह वापस न आये तो उर्वशी का विवाह दूसरी जगह करवा देना।

इन शब्दों को मेज़र पांडे की अंतिम इच्छा समझ कर ही सही, उर्वशी किसी प्रकार विनोद त्रिपाठी से विवाह करने के लिए राजी हो जाती हैं।

उमेश त्रिपाठी ने अपने सारे संसाधन लगाकर धूमधाम से विनोद और उर्वशी की शादी करवाई.. इस शादी में उमेश त्रिपाठी ने ससम्मान मेज़र पांडे के पिता को भी आमंत्रित किया कि वह आकर वर-वधू को आशीर्वाद दें।
इस प्रकार उर्वशी पांडे परिवार की बहू बनते-बनते त्रिपाठी परिवार की बहू बन गई।

विवाह के पश्चात उर्वशी ने जब पहली बार त्रिपाठी जी के यहाँ कदम रखे तो वह उनके यहाँ की भव्यता देखकर दंग हो गई। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त शानदार फ्लैट था वह।

उस फ्लैट में सबकुछ तो था मगर उर्वशी के सबसे प्रिय मेज़र ब्रजभूषण पांडे नहीं थे.. तो भला उर्वशी कैसे खुश रह सकती थी।

अब तक आपने पढ़ा अपने प्रेमी मेजर बृजभूषण पांडे के कारगिल युद्ध में शहीद होने के शोक में डूबी उर्वशी, भीषण अवसाद “क्रोनिक डिप्रेशन” का शिकार हो जाती है, जहाँ उसे मेडिकल ग्राउंड के आधार पर इलाज के लिए छुट्टी मिल जाती है,। वह अपनी वन्दना दीदी और पंकज जीजीजी के यहाँ रहकर गुड़गांव में साइकोलॉजिस्ट से 6 महीने इलाज करवाने के बाद पुनः स्वस्थ होने लगती है।

उसी पंकज जीजाजी की विंग में रहने वाले करोड़पति उद्योगपति उमेश त्रिपाठी के इकलौते बेटे विनोद त्रिपाठी द्वारा स्वयं ही उर्वशी के लिए विवाह का प्रस्ताव आने के बाद उर्वशी के परिजनों तथा मेजर पांडे के पिता की सहमति से उर्वशी का विवाह विनोद त्रिपाठी से कर देते हैं।

क्रमशः

अविनाश स आठल्ये

WhatsApp Image 2026-07-20 at 16.05.34 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment