पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘कहानी एक रात की ‘ भाग-29

कहानी एक रात की भाग 29
” डॉ ये विद्या का बेटा है राजवीर, जो है आप इसे बता दीजिए। अपनी माँ के बारे में जानने का इसे अधिकार है.. अनुज ने कहा
” अनुज, थोड़ा मुश्किल समय है,…. एक गहरी सांस भरकर डॉ ने फिर कहा।
” राजवीर, रिपोर्ट पढ़ी होंगी तुमने, तुम्हारी माँ को कैंसर है लास्ट स्टेज है, उनको ये समस्या डेढ़ दो साल से होंगी…. या तो उन्होंने किसी को बताया नहीं या फिर लापरवाही कर दी। अभी तो उनकी उम्र भी ज्यादा नहीं, शायद उनको लगा हो मनोपाज़ हो गया है लेकिन ये मनोपाज़ नहीं था। उनके यूटरस में कुछ गाठे है इन्ही के कारण विद्या जी को कैंसर हुआ। उनकी अनदेखी उनकी जान पर बन आई है…. कहकर डॉ चुप हो गए.
” डॉ माँ को बचाना है, आप बताइये क्या करना होगा?
” राजवीर, समस्या बड़ी है उनका कैंसर फ़ैल चुका है।लेकिन कीमो कर सकते है अभी भी। कैंसर को रोकने का प्रयास करसकते है। कीमो पेनफुल होंगी, तुम देख लो….. जैसा उचित समझो… डॉक्टर ने राजवीर की ओर देखते हुए कहा।
” डॉक्टर माँ ठीक हो जाएगी….. राजवीर ने उम्मीद भरी निगाहो से देखते हुए पूछा।
” शायद, उम्मीद तो कर ही सकते है, यू नो राजवीर एक बात समझ नहीं आ रही….. विद्या जी को देखकर लगता है जैसे उन्हें जिंदगी से प्यार नहीं, जैसे वो जीना नहीं चाहती हो….क्या ऐसा है। और यदि ऐसा है तो मुश्किल बढ़ सकती है….. इस बार डॉक्टर चिंतित थे।
” मै काफ़ी समय से बाहर पढ़ रहा हूं…. बात तो रोज़ होती थी लेकिन माँ के मन में इतनी निराशा और नीरसता आ गई है ये मै ना समझ पाया….. आप कीमो शुरू कीजिये…. मै तैयार हूं…. राजवीर ने भरी आँखों से कहा।
“ठीक है, कल सुबह कीमो करते है, आज टेस्ट कर लेते है शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी…… डॉ ने कहा।
अनुज और राजवीर बाहर आ गए। राजवीर एकदम चुप हो गया था।
” अंकल सब ठीक होगा ना, माँ ठीक हो जाएगी ना,
” हाँ बेटा, उम्मीद रखो।
रात में राजवीर विद्या के पास ही बैठा था।
” वीर,
” माँ मै तुमसे नाराज हूं बात ना करो मुझसे,
” बेटा, कुछ दिन बाद माँ ना मिलेगी,
” ऐसा ना कहो माँ, तुम ठीक हो जाओगी….
” वीर, अब बहुत सारी जिम्मेदारी तुम पर आ जाएगी। सबको अच्छे से निभाना, और श्रिया कैसी है….
” अच्छी है माँ, कल आएगी वो भी आपसे मिलने…..
” अच्छा है, बेटा श्रिया से शादी कर लेना, बहुत प्यार करती है वो भी तुमसे, और तुम उससे, अच्छी लड़की है…. हमेंशा उसका ध्यान रखना, दोनों प्यार से रहना।
” माँ तुम बोलो नहीं, तुम्हे तकलीफ़ हो रही है, तुम हो ना, मै कुछ गलत करूँगा तो डाटना….. कहकर राजवीर विद्या के माथे को सहलाने लगा।
” वीर एक वायदा करेगा….
” हाँ माँ बोलो
” अगर मै ना भी रही तो तू हमेंशा खुश रहना, तभी मै तृप्त हो पाऊँगी….. रहेगा ना बेटा…..और हाँ मेरी अलमारी में अख़बार के नीचे कुछ है तेरे लिए….. मेरे जाने के….
” माँ, तुम कही नहीं जा रही हो, यही रहोगी मेरे पास…. मै जाने ही नहीं दूंगा।
विद्या फिर से नींद के आगोश में चली गई। वीर की आँखों में कभी नींद भर आती तो कभी बेचैनी छलक जाती। वो बार बार रोअँसा हो जाता। विद्या के बिना जीवन की तो वो कल्पना भी नहीं कर सकता था।तभी उसके फ़ोन की स्क्रीन रोशनी बिखेरने लगी।
” हेलो वीर, आवाज़ आ रही है…..
“हाँ,
” वीर माँ कैसी है, मै ट्रेन में हूं…. शाम तक पहुंच जाउंगी… तुम स्ट्रांग रहना…. श्रिया ने कहा।
” आ जाओ यार, बहुत अकेला लग रहा है,…. कहकर राजवीर रोने लगा.
” सब ठीक होगा वीर, आ रही हूं मै…. कहकर श्रिया ने फ़ोन काट दिया।
“आ जाओ श्रीया मुझे तुम्हारी बहुत ज़रूरत है…. फ़ोन को देखकर रोते हुए वीर ने कहा।
जैसे तैसे रात निकल गई। विद्या की कीमो की तैयारी हो चुकी थी। अन्दर जाने से पहले उसने अनुज और वीर को बुलाया।अब तक अनिमेष भी आ चुका था। विद्या को इस हाल में देख वो हैरान था।अनिमेष के साथ सुगंधा भी आई थी।
” सुगंधा….. बहुत दिन बाद देख रही हूं तुम्हे, अच्छा है मेरे जाने से…
” चुप करो, जल्द ही आओगी सही होकर, अभी तो सबकी शादी करनी है तुम्हे, सारे बच्चे तैयार है विद्या, कुछ नहीं होगा….देखो कौन आया है मेरे साथ….. सुगंधा ने नम आँखों से कहा…..

कौन आया है विद्या से मिलने?
क्या होगा अब आगे?
क्या श्रिया और राजवीर का रिश्ता पक्का होगा?
क्या विद्या सही होंगी

जानने के लिए पढ़िए अगला भाग

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment