2. विषयों को प्राथमिकता: अपने समय में सर्वोत्तम अंकों से उत्तीर्ण हुई अनीता का कहना है कि सबसे पहले मैंने अपनी कमजोरी को समझा। मैं किस विषय में कमजोर हूं। यह जानकर मैंने विषय को प्राथमिकता देना तय किया। इसके लिए मैंने एक महत्वपूर्ण कार्य किया जो इस प्रकार है–
सभी विषयों को एक समान महत्व देने के बजाय, कठिन और महत्वपूर्ण विषयों को पहले तय करें।
उन्हें अच्छे से समझने का प्रयास करें।
अध्ययन के समय पहले कठिन फिर सरल, फिर कठिन और फिर सरल के क्रम में विषय को विभक्ति करें। तदनुसार उसको समझने का प्रयास करें।
3. मानसिक शांति: वैभव कहता है कि एक बात बहुत जरूरी है जिनका छात्र कभी ध्यान नहीं रखते हैं। वह है- परीक्षा के समय तनाव प्रबंधन करने की। परीक्षा के समय मानसिक तनाव सामान्य होना, सामान्य बात होती है, मगर इसे नियंत्रित करना जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक छात्र को दोएक काम करना चाहिए–
योग, ध्यान, और अच्छी नींद नियमित रूप से ले।
परीक्षा से घबरा बिना मानसिक शांति बनाए रखें।
4. निरंतर अभ्यास: गौरव अपनी सफलता का राज अपने अभ्यास को देता है। उसका कहना है कि हरेक छात्र को यह काम नियमित रूप से करना चाहिए—
नियमित रूप से मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र को हल करें। इससे न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि परीक्षा के पैटर्न का भी ज्ञान होता है।
5. आत्म-मूल्यांकन: मोनिका कहती है कि परीक्षा में आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी बात है। यदि हमने अपना आत्म मूल्यांकन किया हो तो हमें अपने ऊपर आत्मविश्वास भरपूर होता है। इसके लिए हम निम्न काम कर सकते हैं –
समय-समय पर अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें।
यह देखे कि कौनसा विषय मजबूत हैं और किसमें सुधार की आवश्यकता है।
जिसमें सुधार की आवश्यकता है उसमें मेहनत करके उसमें सुधार करें।
निष्कर्षतः राहुल का कहना है कि इसके बावजूद हमें एक बात सदैव ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा की तैयारी धैर्य, समर्पण और सही दिशा से की जाए तो सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसे अपने आत्मविश्वास और सही दृष्टिकोण से अपनाने की जरूरत है। इस बात को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।
———-
03/01/2024
ओम प्रकाश शास्त्री,
14/198, नई आबादी, गार्डन के सामने,
सामुदायिक भवन के पीछे, रतनगढ़,
जिला-नीमच (मध्य प्रदेश) भारत
पिनकोड-458226
मोबाइल नंबर 8827 985 775