अभिषेक सिंह की ग़ज़ल

(ग़ज़ल)

लेखक - अभिषेक सिंह

नर्म ही रखना सदा संवेदना की पट्टियाँ
दुश्मनों के सर पे भी रखना क्षमा की पट्टियाँ
 
इक पिरामिड की तहों में क़ैद है अब ज़िंदगी
रूह से लिपटी जहाँ हैं कामना की पट्टियाँ
 
इस दशा में कब तलक रौशन रहेगा दीपदान
दीप के ज़ख्मों पे रक्खीं हैं हवा की पट्टियाँ
सुदेश मेहर रायपुर — Vcare Language Academy
भेंड़ जैसे हाँक सकता है इन्हें अब कोई भी
सबकी आँखों पे बँधी है आस्था की पट्टियाँ
 
तर्क के चाकू से जब संवाद घायल  हो गया
मौन ने बाँधी वहाँ सम्भावना की पट्टियाँ
 
आपदा के ज्वर से है बेहाल ये सारा जहां
आओ रक्खें इसके सर पे हम दुआ की पट्टियाँ
 
अभिषेक सिंह

Author