पर्यटन से लौटे अमित ने आते ही अपना स्मार्टफोन आरती को दिखाते हुए कहा, “आँटी देखिये; मैंने कितनी सुँदर-सुँदर तस्वीरें लीं हैं वृक्षों-जँगलों-नदियों की…मुझे लाखों-लाखों लाइक्स- कमेंट्स मिलेंगे सोशल मीडिया पर! वैसे भी जलवायु-परिवर्तन का कॉन्सेप्ट बहुत उछाल पर है!”
आरती ने उसके हाथ से मोबाइल लिया और तस्वीरें डिलीट करने लगी__
अमित तन्नाकर बोला, “आँटी! मैंने अभी सेव भी नहीं की थी तस्वीरें और आपने डिलीट कर दीं… कितना नुकसान कर दिया!”