लड़के ने जवाब में कहा, “हम इतने समर्थ नहीं हैं कि पढ़ाई का खर्च उठा सकें; इसलिए आप या तो जमीन दे दीजिए या फसल दे दीजिए”
निर्मल किसान ने कहा, “ठीक है! बेटी तो होती ही पराई है, कब तक रखेंगे उसे घर में”
निर्मल किसान की बेटी ने तुरँत कहा, “बापू यह पाखँड कर रहा है; मेरी पढ़ाई के नाम पर जमीन हड़पने का और दहेज माँगने का तरीका है यह तो…
बापू! तुम मुझे पराया कर रहे हो, यह मान लिया; किंतु यह ज़मीन! इसे क्यों पराया कर रहे हो? हमारी मेहनत-हमारी फसल को क्यों पराया कर रहे हो? मैं इस ब्याह से इंकार करती हूंँ; हड़पनीति रखने वालों से रिश्ता बनाने का क्या औचित्य है बापू!”
लड़का तमाचा खा चुका था।
अर्चना अनुपम
रायपुर छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर-9131713906