कांता रॉय द्वारा लघुकथा खाली डिब्बा

लेखिका- कान्ता रॉय

आज उसे करीब से देख रही थी। मँहगे कपड़े और जेवर उसे खूबसूरती प्रदान करने में असफल हो रहे थे। उसके चेहरे पर एक विशेष तरह की तनाव से भरी रेखाएँ उभरी हुई थीं। 

मैंने बारीकी से उसके चेहरे पर सुख के चिन्ह ढूंढने की कोशिश की। मोटी क्रीम की तहें, काजल, लिपिस्टिक चुगली करते हुए उसकी अंतर्व्यथा को मुखरित कर रहीं थीं।मेरी तलाश जारी थी। तलाश में मेरे हाथ आईं चेहरे की त्वचा पर गहराती झाइयों के धब्बे, वर्षों से जागती हुई सी आँखों के नीचे फैले काले घेरे। मृत कोशिकाओं से निर्मित उसकी त्वचा को देख मेरी आँखें भर आईं।

लेखिका _ कनकलता ‘शून्य से शून्यता की ओर’ — Vcare Language Academy

 मुझे ध्यान आया इसे पत्नी नहीं बल्कि यह उसकी औरत है कहकर वह लोगों से इसका परिचय करवाया करता था। अक्सर लोगों को यह बताया करता था कि उसने अपने दिमाग का इस्तेमाल करके बहुत धन कमाया है। उसके कमाए हुए धन से परिवार सहित उसकी औरत को भी ऐशो आराम की जिंदगी मिली है। उसकी औरत बड़ी भाग्यवान है।

सच कहूँ तो उसकी औरत से मिलने के पश्चात उस आदमी की असलियत को मैंने शिद्दत से महसूस किया था।

कान्ता रॉय

54-ए, सेक्टर-सी

बंजारी, कोलार रोड

भोपाल – 462042

मो.9575465147

 

ईमेल – roy.kanta69@gmail.com

Author