मंत्री जी जाने लगे तो उन्हें लगा जैसे बस्ती के लोगों के चेहरे प्रश्नचिन्ह बन गए हैं।
उन्होंने बड़ी उत्सुकता के साथ कहा, “आप लोगों को कोई शंका हो तो निःसंकोच उसका
समाधान कर लें।”
थोड़ी झिझक के बाद एक वृद्ध बोला, “सरकार, हमनै बाकी पाँच दिन का राशन कहाँ तै
मिलेगा?”
-0-
520, गली नं: 5, प्रताप सिंह नगर
कोटकपूरा (पंजाब) — 151204
मोबा: 98772-77050
ई.मेल:sundershyam60@gmail.com