विजयानन्द विजय द्वारा लघु कथा

लेखक - विजयानन्द विजय

” किस नाम से रसीद काट दूँ ? ” हाथ में रसीद बही लिए हुए उस व्यक्ति ने डॉक्टर के क्लीनिक में प्रवेश करते ही बिना किसी औपचारिक भूमिका के पूछा।
” किस चीज की रसीद ? ” डॉक्टर ने स्वाभाविक रूप से उत्सुकतावश पूछा।
” हम पंचदेव मंदिर की ओर से आए हैं।मूर्त्ति स्थापना के लिए चंदा लेने आए हैं। ” गर्वित अंदाज में उस गमछाधारी व्यक्ति ने जवाब दिया।
” सॉरी। ” डॉक्टर ने कहा।
सूर्य प्रकाश सूर्य गीत_ साँझ ढ़ले से दिल रोता है। — Vcare Language Academy
” क्यों भाई ? ऐसा क्यों ? आपके समुदाय वालों ने भी चंदा दिया है।फिर आप क्यों नहीं ? ”  उसने डॉक्टर को घूरते हुए पूछा।
” सॉरी। ” डॉक्टर ने फिर दुहराया।
” सुनो शंभु…मनोज,  ये चंदा नहीं दे रहे हैं…दूसरे धर्म के होने के कारण। ” उसने चिल्लाते हुए बाहर खड़े अपने आदमियों को सुनाकर कहा।
” अच्छा ? ” बाहर से आवाज आई, तो डॉक्टर केबिन से बाहर निकले – ” मैंने ऐसा कुछ कहा क्या ? मैंने कुछ तो नहीं कहा ? फिर आपने खुद से अर्थ कैसे लगा लिया ? “
उन लोगों ने डॉक्टर को खा जाने वाली नजरों से देखा और जोर से किक मारकर अपनी बाईक स्टार्ट करने लगे।
मैं उनकी बाईक को समय के साथ दिशाहीन जाते…अवाक् देखता रहा।
– विजयानन्द विजय

Author