कविता – मोना प्रधान

लेखिका- मोना प्रधान

जिंदगी कोई कविता की किताब नहीं
आराम से जिसे पढ़ लिया हर किसी ने
यह तो —
बीहड़ रास्तों से गुज़रती
पतली पगडण्डी है
जो पहाड़ की चोटी पर जा खत्म होती है 
पत्थर पर खुदे शिलालेख सी
जहां पहुंचना भी अवश्य है
पर पढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं — 
जिंदगी कोई कविता की किताब नहीं — 
Khani – khel_ pragati gupta — Vcare Language Academy
जिंदगी तू आशा का एक महकता  फूल है ,
जो घिरा है विषाद के कंटकों से ,
खुशियों की कलियों से ।
जो खिला रहता है
जब तलक – –
मौत की अंधी आंधी
उड़ा कर न ले जाये इसकी खुशबू
खुशबू _ आत्मा
निकल जाने पर
बच जाता है मिट्टी सा मुरझाया सूखा गात
जिंदगी सामना है संघर्षों का,
सिर्फ जज़्बात नहीं
जिंदगी कोई कविता की किताब नहीं- –
 
मोना प्रधान 

Author