कई बार सोचा अतीत को आवाज दूँ
छीन लिए थे वक़्त ने वो परवाज़ दूँ
ना उम्र बीती है ना इच्छाएं दबी है
आ ए जिंदगी तुझे नया आगाज़ दूँ
लिख गीत इश्क़ के वतनपरस्ती के
गाने को गीत फिर नया इक साज दूँ
उड़ने को खुला आसमां है तेरे पास
उमंग भरे जीवन को जीने का आज दूँ