कहानी : मयंक त्रिपाठी

लेखक - मयंक त्रिपाठी

दिल्ली कश्मीरी गेट पे एक लड़का सिगरेट फूंकते हुये पिलर नम्बर ६ के नीचे , किसी दुकान से एनर्जी ड्रिंक ले रहा था शायद । अचानक एक छोटे बच्चे ने जींस खींची घुटने के पास पकड़ कर । नीचे देखा तो याचना भरी आंख मिली । स्लायस ले के दे दी । 
बमुश्किल एक मिनट बाद एक और बच्चा नमूं हुआ ।
 
 “चल भाई , इसे भी पिला दे “
 
उफ्फ, गिरोह था शायद पूरा । दो और आ गये । लड़का झुंझलाया ।तभी उसकी नजर पास खड़ी लड़की पे पड़ी ।खूबसूरत और शफ्फाक , एकदम शहरी ।जाने क्या मजाक सूझा लड़के को , उन दो बच्चों  से बोला , 
” इन से ले  लो तुम लोग ।” 
पूर्णिमा राघव शर्मा बेटी-बेचवा — Vcare Language Academy
लड़की जो पहले से नोटिस कर रही थी शायद , हंस पड़ी अचानक । बिना कुछ कहे दो स्लायस पेमेंट कर दीं । निगाह मिली , इसांनियत के लिये चार आंखें शुक्रिया बोल उठीं ।
 
धर्मशाला के लिये बस लग गई आकर । वॉट अ प्लीजेंट सरप्रायज । सीट पार्टनर थे अब दो आधे अधूरे अजनबी एक ही मंजिल के लिये उस सेमी स्लीपर कोच में । बिना बात के सफर शुरू हो चुका था । एहितियातन, इमेज के लिये शायद ,लड़के ने सीट डिवायडर नीचे डाल लिया । नो टच ,शरीफ पॉलिसी ।कोई आधी रात के बाद ,बस रुकी किसी ऑलीशान ढाबे पे ।वैसे भी उत्तर पश्चिम से जादा शानदार ढाबे हिंदुस्तान मे कहां । लड़के को सिगरेट पीनी थी शायद । कैसे निकले ,लड़की घोड़े बेच के सो रही थी । 
” एक्सक्यूज मी , आप निकलनें देंगे , नीचे जाना है ।” 
ओह, श्योर, यू कैन , अच्छा एक चाय ला दोगे प्लीज ” 
 
ये पहली बात हुई थी । चेंज इश्यु था ।लड़का चाय अपने पेमेंट से ले आया था ।बदले में स्मायल और थैंक्स मिले । फिर बस चल दी और यात्रा शुरू । लड़का सो न पा रहा था । बाहर का सर्द मौसम और बस के अंदर की एसी काफी थे एक पीटर इंगलैण्ड की नींद उड़ाने को । लड़की ने शायद ,भांप लिया ।बिना कुछ कहे ,अपने बैग से सॉल निकाल के ऱख दी, ” हमेशा लापरवाह रहते हो तुम लोग ।” 
 
एक मूक धन्यवाद ज्ञापित हुआ , लड़के को नींद फिर भी न आयी ।लड़की सो चुकी थी ।
     बस सुबह ६ से सात के बीच पहुंंचाती है धर्मशाला । अलग सी दुनियां , चारों तरफ तिब्बती लोग । पहाड़ । मैदानी लोगों में दीवानगी होती है पहाड़ के लिये । शॉल तह करके वापस कर दी । सेम टैक्सी  हायर की । सेम होटल, अलग -अलग रूम । टैक्सी वाले ने ही रास्ते में प्लान पूछा, स्कीम्स बतायीं । सलाह भी कि साथ घूमोगे तो सस्ता पड़ेगा । दो दिन यही क्रम चला ।राजनीति, धर्म ,ज्ञान , स्टेडियम देखने गये तो क्रिकेट ,  ज्वाला देवी गये तो अकबर का इतिहास , दलाई लामा के भारत आने की कहानी , फीनिक्स में साथ साथ मूवी, सिगरेट, वर्फ और द्वैतवाद पर चर्चा, अनकरी कमाम कहानियां  । शाम का वेज फूड सर्चिंग जो कि एक कठिन काम था । पेस्ट्रीज की वेरायटी , मोमोज का टेस्ट ।कोई न कह सकता था कि दे आर नॉट कपल  । बट दे वर नॉट कपल । पुछा नहीं किसी ने दूसरे से कुछ , नाम भी नहीं । वापसी की रिजर्वेशन साथ में ली । खुश थे , पर कुछ अनकहा सा था । फिर सर्दी ,पर इस बार दूसरी शॉल दी । एक ही लीड के दो सिरों से दोनों ने गाने सुने , ” कभी अलविदा न कहना………. ” 
   सुबह आंख खुली तो बस कश्मीरी गेट पर खड़ी थी । बगल की शीट खाली । शॉल अभी भी ओढे हुये । झटपट उतर के बैग सम्हाले हुये नीचे आया ,पर वो शायद देहली में कहीं पहले ही उतर चुकी थी । नो फोन नंबर एक्सचेंज , नो अदर कॉटेक्ट ,पता था तो केवल नाम क्योंकि टिकट बुक कराये गये थे । 
     वहां से निजामुद्दीन तक का सफर , लगा कि धरती पैरों से चिपक रही हो । पर यात्रा रुकती नहीं । बहुत दिन बाद बैग की ऊपर वाली पॉकिट से एक पर्ची मिली थी । 
 
” जगाने का मन न हुआ । जो शॉल मेरे पास है उसमें तुम्हारी खुशबू है । परेशान न होना ,धुलूंगी नहीं । और मेरी ये शॉल सम्हॉल के रखना जब तक इतने अच्छे रहो । ईश्वर ने चाहा तो मिलेंगे जरूर…… 
                                          ,,,,, साथी,,,,,,,,
आज भी लड़का गुनगुनाती सर्द सुबह में उस शॉल को ओढा करता है अपनी बिटिया खिलाते समय……
 
मयंक त्रिपाठी 

Author