श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा लघुकथा बिखारी

लेखक - श्याम सुन्दर अग्रवाल

शाम को बेटा ऑफिस से घर लौटा तो बिंदेश्वर जी ने पोते से कह कर उसे अपने स्टोरनुमा कमरे
में बुलवाया।
“कहो क्या बात है?”
वे बोले, “हरमेश, सुबह के नाश्ते के बाद कुछ भी खाने को नहीं मिला, न दोपहर का भोजन,
न शाम की चाय…शूगर का मरीज हूँ…।”
हरमेश ने पत्नी से पूछा, “आज दोपहर पिता जी को रोटी नहीं दी?”
“किसने कहा तुमसे?”
“पिता जी ने।” हरमेश ने झिझकते हुए कहा।
“तुम्हारे आते ही शिकायत कर दी। काम में मैं भूल गई तो माँग नहीं सकते थे! शिकायत के
लिए मुँह में जबान है, रोटी माँगने के लिए नहीं।” पत्नी ऊँची आवाज में बोली।
लेखिका – डॉ. चन्द्रिका चौधरी चूड़ीवाला पिता — Vcare Language Academy

कुछ देर बाद चाय का कप पिता के सामने रखते हुए हरमेश बोला, “सरिता को बहुत-से काम
रहते हैं, वह कभी चाय या रोटी देना भूल जाए तो माँग कर ले लिया करो।•

अगले दिन शाम को बिंदेश्वर जी ने फिर से हरमेश को बुलवाया और बोले, “बेटा, बहू आज
फिर भोजन देना भूल गई।”
बेटा बोला, “कल कहा तो था आपको कि माँग लिया करो। जो चीज चाहिए उससे माँग लो,
मुझसे चाहिए मुझसे माँग लो…माँगने में कैसी शर्म?”
बिंदेश्वर जी कुछ देर तक बेटे के चेहरे की ओर देखते रहे, फिर बोले, “ठीक कहते हो बेटा,
माँगा तो शर्म उतार कर ही जाता है।…माँगना है तो शर्म कैसी! कैसी शर्म!!…ऐसा करना बेटा, मुझे
कल बाजार से अलुमिनियम का एक कटोरा ला देना।”
“अलुमीनियम का कटोरा!…किस लिए…?”
“भीख माँगने के काम आएगा…जब माँग कर ही खाना है तो कहीं से भी माँग लूँगा…बहुत बड़ी
दुनिया है, बहू-बेटे को क्यों परेशान करूँगा।”

Author