लघुकथा – सुकेश साहनी

लेखक - सुकेश साहनी

बूढ़े किसान ने मिचमिचाती आँखों से ऊपर देखा। आसपास बिल्कुल साफ़ था। दूर-दूर तक
बादलों का नामोनिशन तक न था।
किसान के चेहरे पर चिन्ता के गहरे लक्षण उभर आए।
“फिर सूखा परैगो का? द्वै बरस पहले पड़ौओ तब बाल-बच्चन कौ पेटु मुश्किल ते भरि पाए। हे
भगवान। अब का होइगौ?”-बूढ़े किसान की दयनीय बुदबुदाहट।
दूसरी तरफ़ खण्ड विकास अधिकारी एवं उसकी पत्नी में बातचीत…
“क्यों जी, अबकी बरसात तो काफ़ी लेट हो गई!”-पत्नी।
“हाँ, सूखे के आसार लगते हैं।”
लेखिका – ज्योत्सना कपिल नन्हा दरख़्त — Vcare Language Academy
“सच।”-अधिकारी की पत्नी ने ख़ुशी से मचलते हुए कहा- “तब तो बड़ा मज़ा रहेगा। दो साल
पहले सूखा पड़ा था, तब तुमने 'सूखा राहत कोष' से लगभग दस हज़ार झटक लिये थे। हे
भगवान! अबकी सूखा पड़ जाए, तो मैं रसोई के लिए 'कुकिंग रेंज' ले लूँ?”

Author