कविता:मयंक त्रिपाठी

लेखक - मयंक त्रिपाठी

किसी शुतुरमुर्ग सा
मैं भी रेत में गर्दन घुसाये सोचता रहता हूं कि
दुनिया चल रही होगी मेरे मुताबिक
एन उसी समय वक्त का  शिकारी 
दबे पांव बिना कोई आहट किये तैयार है मुझे दबोचने के लिये..
मुझे शायद ही अवसर मिले सोचने के लिये…
इसलिये मैं आज ही सोचता हूं कि
तुमको दिल से निकालने का कोई दरवाजा नहीं है..
तुम जब भी निकलोगे ,दिल-ओ-दीवार तोड़ कर निकलोगे।
निरुपमा सिंह जूड़े की पिन (चाँदी की) — Vcare Language Academy
तुम ! तुम्हारी दीद के लिये हसरतजदा दीदों को फोड़ कर निकलोगे..
 
मैं सोचता रहता हूं..
बस सोचता ही रहता हूं..
मैं दिवास्वप्न इसलिये भी देखता हूं कि 
रात मुझे सोने नहीं देती है।
कोई मुझे अपनाता भी नहीं, और अना किसी का होने भी नहीं देती है। 
 
 
मयंक त्रिपाठी 

Author