Home
About Us
रचनाएँ
दोहे
ग़ज़ल
गीत
कहानी
कविता
लघुकथा
Contact Us
Log In
April 16, 2025
कविता:भूपेन्द्र राघव
Hindi
लेखक
-भूपेन्द्र राघव
तुम चले आओ प्रिये
बोलो कहाँ अवरोध है…
रुख करो इस ओर का
केवल यही अनुरोध है…
जोहते है बाट तेरी
रात दिन ये रास्ते…
वृक्ष नदियां ताल सब
आतुर तुम्हारे वास्ते…
वर्षो से पदचाप सुनने
को तरसते हैं सभी…
सारी ऋतुएँ बारी बारी
पूछ्ती हैं आज भी…
आह! उत्सुक दृगकपाटों
ने झपकना छोड़कर…
आज तक अभिलेख सारे
रख दिए हैं तोड़कर…
कारवाँ ये जिंदगी का
बस तुम्हारे साथ हो…
जिंदगी तब जिंदगी की
श्रेष्ठतम सौगात हो…
ख़्वाब कितने उग रहे
स्मृतिपटल पर जो दिए…
तुम चले आओ प्रिये
हाँ, तुम चले आओ प्रिये…
बस तुम चले आओ प्रिये…
भूपेन्द्र राघव
Author
Pankhuris