गर्दन–से सटा ली। धुंधलका छाने लगा। बच्चा नहीं लौटा। आत्माराम का हृदय भीग गया। बेटे
ने गाँव में आना साल–भर पहले ही बन्द कर दिया था। अब पैसा भेजे भी तीन महीने हो
गए।
आज घोंसले का सूनापन उसे बेचैन किए दे रहा था। नन्हा बच्चा उड़कर कहीं और चला गया
था।
दो गरम–गरम आँसू एकदम लावे की तरह, ढुलक आए। वह और अधिक उदास हो गया।