तुम्हारा अवश क्रोध
आतुर हो उठता है
उन्हें तहस नहस कर
कहीं दूर फेंक देने को
दोनों ध्रुवों को मिलाने में चेष्टारत,
मैं स्वयं,
धुरी सी घूमती हूँ निष्फल
और फिर
न चाहते हुये भी
नंगी डालियों पर रेंगने लगते हैं
विषैले गेहुअन
उलझ कर रह जाती है कुछ बूंदें बौरानियों से
कि हमने
पंख कटे कबूतर
अपने घरों में पाल रखे हैं…
चित्रा मुदगल