लघुकथा:उपयोगिता-राजकुमार धर द्विवेदी

लेखक - राजकुमार धर द्विवेदी

‘दुनिया बहुत स्वार्थी है। जब मैं अधिकारी था, तब लोग तेल लगाते थे और अब वे पहचानते ही नहीं।’ गार्डन में घूमने गए सतानंद ने अपने मित्र प्रभुनाथ से कहा।
‘स्वार्थी कहना उचित न होगा। मैं तो कहता हूं कि किसी न किसी रूप में अपनी उपयोगिता बनाए रखनी चाहिए। इससे लोग बेशक आपसे जुड़े रहेंगे। समाज सेवा, लेखन आदि से आप लोगों के निकट रह सकते हैं।’
‘ठीक कह रहे हो, प्रभुनाथ। देखो, तुमने मेरी सोच बदल दी। अब कुछ न कुछ करूंगा।’
 
-राजकुमार धर द्विवेदी
मनोज कामदेव- दोहे — Vcare Language Academy

Author