ग़ज़ल–डॉ भागिया ‘ख़ामोश’

लेखिका- -डॉ भागिया 'ख़ामोश'

मैं आज जाने शेरों में क्या बात कह गया
पक्का मकाने-इश्क़ मेरा फिर से ढह गया
 
रोने के बाद हल्का हुआ जी मेरा बहुत
हर दर्द मेरे आंसुओं के साथ बह गया
 
थोड़ी भी बेवफ़ाई पे आमादा वो न थे
शायद रक़ीब कोई उन्हें देके शह गया
 
मेघा राठी करेले — Vcare Language Academy
फिर रौशनी की बात मुहब्बत में अब न कर
अनवर भी होके रात वो देकर सियह गया
 
उसको रिमांड पे जब अदालत ने ले लिया
हर राज़ उसका खुलता उधर तह-ब-तह गया
 
नज़दीकियाँ भी उसकी संभाली नहीं गईं
मैं पास होके उसके भी कुछ दूर रह गया
 
हर बात ना-गवार थी उसकी मुझे मगर
‘ख़ामोश’ उसके इश्क़ में हर दर्द सह गया
 
-डॉ भागिया ‘ख़ामोश’

Author