कविता-प्रशांत माहेश्वरी

लेखक - प्रशांत माहेश्वरी

हे! सृजन सहधर्मिनी 
 
हे!प्राणप्रिये सृजनसहधर्मिणी, 
मैं तेरा आभारी हूँ.
उर में साधुवाद लिए, 
तेरा चिरकालिक अनुरागी हूँ.
 
सृजनधर्मिता क़े असीम पथ पर,
सहगामिनी बन मेरी मुझ संग तू अविराम चली.
निशाकाल क़ी शून्यता में भी,
लेखिका – ज्योत्सना कपिल नन्हा दरख़्त — Vcare Language Academy
मुझ संग अथक रहअविराम बढ़ी.
 
तेरा सानिध्य पाया जो मैंने,
नित नव प्रतिमान गढ़े.
रचित किये नित काव्य नूतन,
चिरनूतन नवगीत जने.
 
प्रयाण पथ पर चल निरंतर,
जब भी पग क्लान्त हुए.
  कर ऊर्जित विश्रान्त काया को तूने,
उर में अविरल नवप्राण भरे.
 
  मुझसे कहती थी वह वेगवती स्याही क़ी धारा..     हे!मनुज           इस दुर्गम पथ में सतत तुम गतिमान रहो
सकल तिमिर हरने को जग का,
  दीप सम चिर अगाध जलो.
.
प्रारब्ध से ही तू मैं साथ चले,
दिगंत  साथ  बस चलना है.
सकल कलुष का समग्र भू से,
पूर्ण अंत अब करना है.
 
मेरी मात्र यही अभिलाषा,
हे! सखी मुझे तेरा साथ अपार मिले.
जीवन क़ी अंतिम श्वास तक,
मेरा साहित्य सृजन निर्बाध रहे.
 
प्रशांत माहेश्वरी 
उज्जैन

Author