घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, और दर्जनों लोग घायल हो गये। कानून – व्यवस्था की स्थिति और ज्यादा गंभीर और भयंकर हो गयी। इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। देखते-ही-देखते पूरे शहर में तोड़फोड़-आगजनी और हिंसा शुरू हो गयी।
कंट्रोल रूम में गुस्से में तमतमाए हुए एसपी साहब अपने अधीनस्थ अधिकारियों को फटकार लगा रहे थे –
– तुमलोग वहाँ तमाशा देखने गये थे क्या ? कोई नाच चल रहा था क्या, जिसका मजा ले रहे थे ? “
– “………….. ! “
– ” जब तुमने उन्हें गोलियाँ चलाते देेेखा, तो रोका या पकड़ा क्योंं नहीं ? “
– ” हम चिल्लाए थे सर। मना भी किया था, मगर वे रूके ही नहीं..। ” दारोगा ने डर के मारे धीरे से जवाब दिया।
– ” स्सालों, तुम्हारे मना करने पर वे मान जाते ?अगर वे नहीं रूके, तो उनके पैर में गोली मारनी थी न ? उनलोगों ने गोली चलाई, तो तुमलोगों ने रिटैलिएट क्यों नहीं किया ? “
– ” ————— !! “
– ” अरे ! बोलते क्यों नहीं निकम्मों ? जवाब दो…। ” एसपी साहब का पारा सातवें आसमान पर था।
– ” जी….जी….वो…वो…। ” – दारोगा ने डरते हुए कहना चाहा।
– ” क्या जी…जी लगा रखा है ? बोलो। ” – एसपी ने लगभग दहाड़ते हुए कहा।
– ” जी, ऊपर से आदेश नहीं था ! ” – दारोगा उनकी ओर देखकर डरते-डरते बोला।
– ” ह्वाट..? ऊपर से क्या आदेश नहीं था ? उन पर गोली चलाने का…? “
– ” नहीं सर। उन्हें रोकने का… !! “
– विजयानन्द विजय