लघुकथा: ऐसी की तैसी – नीरजा कृष्णा

लेखिका- नीरजा कृष्णा

अमेरिका में रह रही गुजराती महिला कुक नीना बेन ने आज दर्शना को फोन किया था,
” बेटी, आज मैं फ्री हूॅं। तुम कहो तो आज आकर ढोकले, खांडवी वगैरह बना देती हूॅं। ठेपले भी बना दूॅंगी। फ्रीज़  कर लेना।”
 
अनमनी सी दर्शना ने रूखे स्वर में उत्तर दिया,
” ओह नो आंटी, अभी  तो मेरी सासूमां इंडिया से आई हुई हैं। वहीं पूरी रसोई सम्हाल लेती हैं। फिर कभी आपको बुला लेंगे।”
लेखक – गुडविन मसीह बर्फ के अंगारे — Vcare Language Academy
नीना बेन हैरान रह गईं। फिर व्यंग्यपूर्वक बोल ही पड़ीं,
” अरे ,मैं हमेशा इस गलतफहमी में थी…कि तुम्हारे घर में तुम्हारी बहुत वैल्यू है…मतलब तुम्हारा ही राज है ।”
दर्शना आंटी की बात का मर्म समझ नहीं पाई। आश्चर्य से पूछने लगी,
” आप ऐसा क्यों बोल रही हैं…अनुज तो मेरी हर बात मानते हैं और घर में मेरी इच्छा  ही सर्वोपरि है।”
 
आंटी मुस्कुरा कर बोल पड़ीं,
” अरे ,ऐसी बात है। मैं तो सोचने लगी थी कि तुम्हारी घर में नहीं चलती, अनुज जी की बात चलती है। अब देखो न, तुम्हारी सासूमां आई हैं पर मुझे आने के लिए मना कर दिया गया। पिछले माह इंडिया से अनुज जी की सासु मां आई थीं तो विभिन्न गुजराती व्यंजन बनाने के लिए मुझे तीन बार बुलाया गया था।
 
 
 
नीरजा कृष्णा 
पटना
 

Author