सात फेरे लेते हुए
सुहागन की
दिल में रही कामना
काश शीला, उर्मिला की तरह
मुझे भी आई होती
कम से कम एक
बनारसी साड़ी
कभी-किसी पल जाहिर की होगी ख्वाहिश
पति संग
गुजर गया जीवन
आपा धापी में
हसरत वह
दायित्वों की वीथिका में
कहीं गुम होकर रह गई
उठा है आज डेरा
संसार से
जागी संवेदना पति की
सोलह श्रंगार और
चैल वस्त्र संग
ढक दी देह
एक बनारसी कफन से
‘ले अब खुशी- खुशी जा
मलाल न रख मन में’
सुहागन वह असीसती परिवार को
राम नाम सत्य संग
विदा ले गई
दहलीज से।
………………….
डा लता अग्रवाल “तुलजा”
डॉ लता अग्रवाल ‘तुलजा’ (वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद)
जन्म – 26/11/1966 , शोलापुर महाराष्ट्र
शिक्षा – एम ए अर्थशास्त्र., एम ए हिन्दी, एम एड., पी एच डी हिन्दी.
अनुभव- पूर्व हिंदी प्रवक्ता (NCERT), पूर्व निजी महाविद्यालय में प्राचार्य ।
पिछले 16 वर्षों से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर संचालन, कहानी तथा कविताओं का प्रसारण , राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका में रचनाएँ प्रकाशित , कई शोध प्रकाशित , अनेक मंचों पर भागीदारी |
मो. – 9926481878
संग्रह प्रकाशनः-
शिक्षा पर – 16 पुस्तकें (जो विद्यालय और महाविद्यालय में पाठ्यक्रम में हैं| )
कविता संग्रह , बाल साहित्य, कहानी संग्रह , लघुकथा संग्रह, साक्षात्कार संग्रह, उपन्यास ,समीक्षा संग्रह, लघुरूपक , सम्पादित संग्रह, अनेक साँझा संग्रह
सम्मान
अंतराष्ट्रीय सम्मान – 4
(1, साहित्य रत्न” मॉरीशस हिंदी साहित्य अकादमी । 2. प्रथम पुस्तक ‘मैं बरगद’ का ‘गोल्डन बुक ऑफ़ वार्ड रिकार्ड’ में चयन 3. विश्व मैत्री मंच द्वारा ‘राधा अवधेश स्मृति सम्मान,4. हिंदी कल्चरर सोसायटी टोकियो जापान से उपन्यास मंगलामुखी को ‘कला श्री’ सम्मान।) 5. वागीश अंतर्राष्ट्रीय संस्था (यू.ए.इ.) कहानी संग्रह ‘नीले पंखों वाला सियार’ को ‘डॉ विमलेश गोयल’ पुरस्कार, 6.अभ्युदय अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा प्रतिलिंगी एवं बाल साहित्य हेतु ‘लक्ष्मी देवी सम्मान’.
राज्य व राष्ट्रीय सम्मान – लभगभ 100 से अधिक सम्मान
18 राज्यों से उत्कृष्ट लेखन हेतु पुरस्कृत
शोधकार्य – सम्पूर्ण देश में लगभग 22 छात्र द्वारा साहित्य पर शोध कार्य.
फिल्मांकन – लघुकथाओं पर फिल्मांकन .
निवास – डॉ. लता अग्रवाल ‘तुलजा’, 30 सीनियर एम् आई जी , अप्सरा कोम्प्लेक्स, इंद्रपुरी भेल क्षेत्र भोपाल -462022