Home
About Us
रचनाएँ
दोहे
ग़ज़ल
गीत
कहानी
कविता
लघुकथा
Contact Us
Log In
April 29, 2025
बाल कविता:जंगल जलेबी-राम करन
Hindi
लेखक
- राम करन
जंगल जलेबी,
खूब फलेगी।
एक जलेबी,
बकरी लेगी।
एक जलेबी,
खाला को देगी।
जंगल में उसको,
भेड़ मिलेगी।
एक जलेबी,
उसको देगी।
जंगल मे छाया,
धूप मिलेगी।
मिलकर गपशप,
खूब चलेगी।
भेंड़ ने कहेगी,
कम्बल लोगी?
बकरी पूछे –
ठंड में दोगी?
दोनो हँसकर,
गले मिलेंगी।
जंगल जलेबी,
खूब फलेगी।
राम करन
अपरा सिटी फेज – 4
ग्राम व पोस्ट – मिश्रौलिया
जनपद – बस्ती, उत्तर प्रदेश
पिन – 272124
मोबाइल नंबर – 8299016774
Author
Pankhuri Sahitya