लड़ती थी, झगड़ती थी रूठती थी मैं
बच्चों की तरह मनोबल को मचलती थी।
नहीं… कुछ भी नहीं रहा, पहले सा ज़माना
ना सजना-संवरना, रूठना और मनाना।
किस से लड़ूं, किसे मनाऊं?
दिल का दुखड़ा किसे सुनाऊं?
मुश्किल बहुत है वक्त का लौट करके आना
पहले संजोना यादों को फिर संवारना
कहीं तो होगे तुम मुझे दूर से निहारते
सोचा करूँ मैं तुमको, तुम मुझे पुकारना
पूर्णिमा राघव शर्मा