लघुकथा:बोलती परछाई-डा.अंजु लता सिंह गहलौत

लेखिका- डा.अंजु लता सिंह गहलौत

पार्क में चहलकदमी करते हुए सुरेश जी सोच रहे थे-इस कुनकुनी धूप का मजा बस कुछ दिनों के लिये ही मिलता है यहाँ, वरना तो हमेशा ही शीत- लहर के थपेड़े गालों पर लग-लगकर परदेश में रहने का चुभता अहसास दिलाते हैं.
मखमली घास पर पड़ती हुई अपनी परछाई को देखते हुए वे अपने अतीत में खो गए.
पिताजी ने कितना समझाया था- “बहुत कमा लिया बेटा! अब वापस अपने देश आजा.बैरी कोरोना ने तेरा सारा घर उजाड़ डाला है.भला किसके लिए जीना है अब? दो जून की रोटी तो यहाँ भी मिल जाएगी.
पैसा कमाने की धुन उन्हें किसी निर्णय पर पहुँचने से रोक रही थी. उम्र के अड़सठवें पड़ाव पर खड़े सुरेश जी को लग रहा था,कि जैसे लंबी होती हुई परछाई उनसे कह रही है,कि दूरियों की लंबाई तो  धूप का छलावा मात्र हैं,अंततःअपनों के
लेखिका _ कनकलता ‘शून्य से शून्यता की ओर’ — Vcare Language Academy
 लिये धड़कता नन्हा सा मजबूत  दिल और कमजोर काया के निरंतर सिकुड़ते दायरे ही अंतिम शाश्वत सत्य हैं.
अगले ही पल उन्होंने अपने पुश्तैनी गांव लौटने का फैसला ले लिया और बगल में छड़ी दबाकर एक घने पेड़ की छाया में बैठ गए.
डा.अंजु लता सिंह गहलौत, 
नई दिल्ली
 

Author