वर्षों से दो सगे भाइयों के साझे घर में एक दीवार बन चुकी थीं दोनों अलग-अलग रह रहे थे, साथ-साथ जो कभी खेले थे उनके बीच दीवार आ चुकी थी,
वो दीवार महज ईंट सीमेंट और रेत की नहीं बल्कि स्वार्थ के नींव पर खड़ी थी
छोटे भाई के घर में आटे का हलुआ बन रहा था, उसकी महक दीवार के उस पार बड़े भाई को महसूस हो रहा था, दोनों भाई अतीत को याद कर रहे थे
अचानक से धरती हिलने लगी और वो दीवार टूट गई, छोटे भाई ने बड़े भाई की तरफ देखा दोनों की आंखें भर आईं, छोटे भाई ने हलुआ वाली कटोरी बड़े की तरफ बढ़ा दिया…
प्रकाशित तिथि: 9 मई 2025