लौटते- लौटते 3 बज चुके थे ।रूम में थोड़ी देर आराम कर हम फिर निकल पड़े आश्रम घूमने । सामने से फिर वही शख्सियत ।
विल्कुल करीब पहुंच मैंने कहा,डॉ दास ?
,ओ ओ मृणालिनी,,,, तुम
यहाँ कैसे सर ?
पहले आओ,
आओ मेरे साथ, अगले ही पल हम उनके कमरे में थे
तख्त पर बिस्तर लगा था,कुसी ,मेज ,कुछ किताबें।उन्होंने सहायक से चाय मंगाई ।
मेरी आँखों मे तैर रहे प्रश्न,,जस के तस थे।
उन्होंने स्वयं ही बताना शुरू किया ,,,रिटायरमेन्ट के बाद कुछ महीने बाद ही मैडम को कैंसर पता चला ,लास्ट स्टेज थी ।मैं पूरे समय अस्पताल और घर के बीच घूमता,उनकी सेवा में लगा रहता ।बहू ने जीना मुहाल कर दिया था,, रोज लड़ती उलाहने देती।एक दिन उन दोनों ने सामान लादा और कहीं अलग रहने चले गए।
कभी पलट कर माँ को देखने तक नही आये। मैडम आखिरी समय तक बहुत हिम्मत से हालात से जूझती रही ,मेरा हौसला बढ़ाती रही। एक रोज मुझसे वचन लिया कि मैं उनके शरीर को बेटे -बहु को छूने नही दूँगा। उसके दो रोज बाद ही वह चल बसी ।
मैं टूटा हुआ ,बेजार ,’ बेटे को खबर दू या,न दूँ’ जाने दो,क्रुद्ध हो कह गई है। थी तो मां ही।
मैंने बेटे को खबर की। दोनो आये। सारे कर्मकांड के बाद एक दिन बेटे ने कहा,-
“पापा, आप अकेले कैसे रहियेगा।”
“मैं क्या कहता”
अगले ही दिन वो और बहू सामान सहित आ गये।मैं भी तसल्ली में था, चलो जब भी जागे तभी सबेरा ।
कुछ दिनों बाद ही एक रोज बेटा आकर खड़ा हो गया. बोला
“पापा ! मुझे बिजनेस डालना है, पैसों की जरूरत है।”
“कितने चाहिए?”
“जितने हो सके.जानते ही है दस-बारह लाख से नीचे कोई छोटा सा बिजनेस भी शुरू नही किया जा सकता।”
मुझे रात भर सोचने विचारने में बीता
बच्चा तो अपना ही है, मरे-जिये इसी का तो है ।
यही विचार लिए मैने अगली सुबह चेक उसे थमा दिया।
कुछ दिन सब ठीक रहा।
खाना खाते समय एकदिन बेटे ने कहा-‘ पापा! घर के पेपर कहाँ हैं? निकाल दीजिए । ‘
“जब तक जीवित हूँ घर के पेपर नही दूंगा ,उसके बाद सब तुम्हारा”,मैंने भी साफ- साफ कह दिया .
मेरा खाना बंद कर दिया उन्होंने। मैं अपना भोजन खुद बनाने लगा ।
दिन भर बहू मुझ पर चीखती ,गालियां देती,बेटा कुछ सुनने को तैयार नही था।उसकी भी सहमति थी ।
एक रात बहू जोर- जोर से चिल्लाने लगी -‘अरे ये बुड्ढा सठिया गया है, मेरे कमरे में घुसता है।’
मैं सन्न ,इतना बड़ा लांक्षन…।एकबार लगा मैं चक्कर खा कर गिर जाऊंगा । किसे -किसे सफाई दूँगा, कमरे में कुछ देर बिलख पड़ा. उठा , बैग में कपड़े डाले, सारे पेपर्स डाले और निकल पड़ा।
कहाँ जाऊ क्या करूँ…
बेटियों के घर…
नही …आँसू बह रहे थे।स्टेशन पहुँचा सामने ट्रेन खड़ी थी।बिना टिकट बैठ गया उसमें,।अगली दूसरी शाम मैं कन्याकुमारी में था।स्टेशन के सामने ही आश्रम की बस खड़ी थीं,उसमें बैठ गया। बस तभी से यही आश्रम में हूँ।यही मेरा घर,यही मेरा परिवार -बोलते डॉ दास हाँफने लगे थे।आश्रम ने एग्रीकल्चर विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है।मैंने भी उसी में खुद को खपा दिया है।
कैसा घर ,कैसा परिवार, हमने अपने स्वरूप को , अपना परिचय अब जाना है ।जीवन सचमुच कितना बड़ा भरम है. हम कितने सच्चे होने का दावा करते हैं, मगर हजारों हजार झूठ से बिंधे रहते हैं।कुछ चाह कर कुछ अनचाहे, अनजाने ।’
मृणालिनी!’मैंने मैडम का वचन तोड़ा ,बेटे के मोह में…उसी का दंड भोग रहा हूँ,’गहरी सांस ले रहे थे डॉ दास।
चाय आ गई थी ।
ठौर
—
बाँके बिहारी जी के सामने प्रसाद की सजी दुकानें, कतार में ही बैठे गुलाब, गेंदे, बेला, मोगरे के फूलों की मालाएं, नील पदम्, तुलसी दल की टोकरियां सजाये मोरपंखी बेचते बच्चे। अद्भुत मानसिक शांति उस भीड़ में भी । प्रसाद, माला, फूल लेकर कतार से होती हुई प्रियंवदा मंदिर के भीतर बिहारी जी के ठीक सामने पहुंच गई ।उनका मनोहर स्वरूप, पीत वस्त्र में अनुपम छटा है, श्याम -वर्ण, त्रिभंगी स्वरूप, रत्नजटित मुकुट धरे लगता है बस अभी बाँसुरी की तान देने ही वाले है। हाथ जोड़े लगातार होठ बुदबुदाते हाथ पसारे प्रियंवदा।पंडित जी ने प्रसाद चढ़ा कर वापस डिब्बा पकड़ा दिया, तुलसी दल, चरणामृत पाकर आखों और माथे से लगा कर धन्यभाग मान, एक किनारे वहीं जहाँ बिहारी जी के चरणपाद थे बैठ गई।
‘ अधरं मधुरं, वदनम मधुरं,
नयनम मधुरं, हसितं मधुरं।
ओउम नमो भगवते वासुदेवाय ‘ और न् जाने क्या -क्या जो कुछ भी याद आता रहा अनवरत जाप करती गोद में प्रसाद लिए बैठी असीम शांति का अनुभव कर रही थी। नयनाभिराम कृष्ण बिहारी जी को देखने और उनके समक्ष बैठने के बाद अपूर्व शांति का अनुभव पा कर वहाँ से उठ कर बाहर आ गई। बाहर हर जगह माइयां अपने कटोरे या झोली फैलाये बैठी थी। विदीर्ण कर देने वाला दृश्य। हर उम्र, चालीस की प्रौढ़ा से लेकर उम्र के आखिरी पड़ाव तक ।
सुन्दर कटीली बड़ी बड़ी आँखे, सुतर नासिका, पतले गुलाबी होठ, लाल पतले किनारे की साड़ी उम्र यही कोई सत्तर – पचहत्तर के बीच। साड़ी पहनने का ढंग बता रहा था कि वो बंगाल से है। इस उम्र और इस दशा में भी ये रूप, मन प्रश्नों के बोझ से दबने लगा। मैं बढ़ती हुई उनके पास तक पहुँच गईं । उन्होंने झोली फैला दी।मेरी आँखे आंसुओ से भीग गई । उन्ही के पास बैठ सोच नही पा रही थी क्या बोलूँ गला अवरुद्ध हो रहा था ।
“माई ! आप बंगाल से है ?”
“हाँ,” प्रियंवदा को एकबार देख कर फिर अपने में मगन। उसके जैसी न जाने कितने दर्शनार्थियों से प्रतिदिन सामना होता होगा उनका ।
“माई, आपका नाम ? “- प्रियंवदाने धीरे से सकुचाते हुए पूछा।
“नाम का क्या करोगी जो नाम था उसे बिहारी जी को दे दिया ।अब तो बस बिहारी जी ही हमारे स्वामी, वही आधार हैं वही मेरा सारा जीवन का भार उठाये है।”
मन और भावुक हो उठा।
“कहाँ ठिकाना हैं ? “प्रियंवदा ने पूछा
“है न, आसरा दिया है। आश्रम है।”
“मुझे आश्रम दिखा सकती है ? “- प्रियंवदा ने कहा
“हाँ, लेकिन आज अभी तक मेरी झोली में कुछ नही पड़ा, ये देखो, “और उन्होंने अपनी खाली झोली प्रियंवदा के सामने पसार दी।प्रियंवदा ने बंद मुटठी में लिए रुपये उनकी हथेली में थमा उनकी मुठ्ठी बंद कर दी।
माई आश्वस्त हो अपनी झोली, डिब्बा और लाठी सम्भालती उठी प्रियंवदा उनके पीछे चल पड़ी।
माई दो तीन पतली गलियों से निकलती अपने आश्रम पर आ गई । बड़ा सा हाल, एक किनारे ढोल, हारमोनियम, मजीरे, करताल, दरी रक्खे थे कुछ माइयाँ पास में बैठी बातें कर रही थी।आगे बढ़ने पर डॉरमेट्री जैसा दोनो तरफ लाइन से लगी चारपाई बगल में छोटी मेज ।कुछ माइयाँ सो रही थी, कुछ ऊंघ रही थी । माई ने अपनी झोली, डिब्बा चारपाई के नीचे रख दिया और लाठी वही किनारे टिका दी। मुझे चारपाई पर बैठने का इशारा कर खुद बैठ गई।प्रियंवदा चारो तरफ उत्सुक नजरो से देखती सब कुछ पढ़ लेना चाहती थी।
“बंगाल में कहाँ घर -परिवार है ?” – प्रियंवदा ने पूछा
“बंगाल जानती हो तुम ? कालीघाट का नाम सुना है ? वही था मेरा घर-बार ।लेकिन सब छूट गया।” माई ने इतना कह के लम्बी सांस ली।
“कैसे ?”प्रियंवदा ने उत्सुक हो प्रश्न किया ।
“क्या करोगी, सब छूट गया मेरा घर, बाग-बगीचा । भरा-पूरा परिवार था। ब्याह हुआ था सुदीप्तो सान्याल से। मेरा पति बहुत प्यार करता था मुझको। वकालत पढ़ रहा था । बहुत खुश थे। शादी के साल भर बाद ही वो बीमार हो गए बहुत इलाज हुआ लेकिन नही बचे। मैं अपने मायके आ गई । भाई-भाभी मेरे वहाँ जाने से खुश नही थे। हमको लेकर भाभी – भाई और मां में लड़ाई होने लगी। बस एकदिन मेरी मां मुझे लेकर निकल पड़ी और पूछते -पूछते यहां आश्रम में हमकों छोड़ गई ।यहीं कान्हा का भजन-कीर्तन करते मैंने जीवन काट दिया ।अब तो बस इन्ही का सहारा है।”
“कोई आया नही कभी आपको देखने ?”
“हाँ, आई थी न माँ एकबार ,बहुत रोती थी ।लेकिन वो भी मजबूर थी ।समझा बुझा कर चली गई ।वो भी वृद्ध होती गई ।फिर कैसे आती ।यहाँ मुझे कोई कष्ट नही है बस सब यही कान्हा के सहारे है।अब क्या है बस कुछ साल और ।फिर चलाचली।”
“हाँ, उसने वादा किया था, शादी करेगा।पापा से बात भी कर ली थी ।लेकिन जब उसका सिविल में चयन हो गया उसके बाद उसने मुझसे मिलना छोड़ दिया था।मेरे कहने पर पापा ने उसके घर जाकर उससे और उसके घर वालोँ से बात भी की लेकिन राजीव ने ही इनकार कर दिया।बहुत से रिश्ते मिले बातें हुई, मिलना हुआ, लेकिन बस क्या कहूँ, ऊपर वाला कुछ और ही लिख कर बैठा था ।एकदिन मैने ही कह दिया मुझे शादी नही करनी वृंदावन जाना है।बस भगवान में ही लीन होना है।मेरे इस निर्णय से पापा-मम्मी हिल गये। लेकिन मैं अडिग थी अपने निर्णय पर । दोनों बहुत रोये ।एकदिन मम्मी-पापा ने मुझे लाकर यहाँ पहुँचा दिया।पापा बार -बार मिलने आते, उन्हें यही लगता था मैं वापस घर लौट जाऊँगी । लेकिन मेरा मन सांसारिकता से ऐसा विरत हुआ कि बस…।”
“अब ?” प्रियंवदा ने प्रश्न किया
“पापा का स्वर्गवास हो गया है।
मम्मी, डिप्रेशन में है, सिन्नी के पास।”
“सिन्नी ,सुहासिनी प्रकाश, याद है छोटी बहन, अपने से दो साल जूनियर ?”
“हाँ,”
“वो अमेरिका में है, उसका पति सर्जन है ।”
“यहाँ, तुम खुश तो हो न बिन्नी ? ” प्रियंवदा ने पूछा
“अब क्या है प्रियम, गलत -सही जो भी है, तुम्हारे सामने है।सुबह चार बजे उठ जाती हूँ, नित्य क्रिया के बाद भजन- कीर्तन के लिए मंदिर निकल जाती हूँ । वहां भजन के बाद कुछ खा कर, घँटे भर मंदिर के बाहर बैठ जाती हूँ, जो कुछ भी मिला लेकर वापस आश्रम आ जाती हूँ,।घर-परिवार से विरत होना ही शायद मेरी नियति रहा होगा।जीवन मिथ्या है- ब्रह्यं सत्यं, जगत मिथ्या-” -कहती हुई, प्रियंवदा के हाथ को दबाया।जैसे समझाना चाह रही हो । मैं लगता था जैसे किसी थियेटर में हूँ या कोई स्वप्न देख रही हूं…! कैसे यकीन करूँ !
बिन्नी की बातों से प्रियंवदा कितनी ही बार भावुक हो रही थी मगर बिन्नी सीधी -सपाट निर्लिप्त थी।
हाल से हारमोनियम, ढोलक, की आवाज आने लगी थी।
बिन्नी उठने को हुई ।
प्रियंवदा ने डरते -डरते कहा-“विन्नी कुछ जरूरत हो तो कहो,”।
नही,क्या चाहिए मुझे, कुछ भी तो नही। बस तुम आज मिली आनन्द की अनुभूति हुई, बस।
प्रियंवदा का हाथ थामे -थामे ही पकड़ और गहरी की और बोली, “बस एक वचन दो, मेरा ठौर -ठिकाना किसी को नही बताओगी। जाओ खुश रहो। मेरे कीर्तन का समय हो चुका है, जाओ प्रियम ।”
आश्रम की सीढ़ियों पर मैं बैठी थी स्तब्ध। भीतर हारमोनियम, ढोलक, करताल, झांझ, मंजीरा के साथ समवेत स्वर में बस एक ही टेर-
“बनवारी रे, जीने का सहारा तेरा नाम रे
मुझे दुनिया वालों से क्या काम रे।।”
डा रेनू सिंह