नरेश चंद्र की कविता – नव संवत्सर

लेखक - नरेश चंद्र उनियाल

हे नववर्ष! तेरा स्वागत है,
नई आस ले अभ्यागत है,
करता भारत तेरा वन्दन,
हे नव संवत्सर! अभिनन्दन।

नैराश्य छोड़ होगी नव आशा,
नहीं दिखेगी कहीं निराशा,
हर सूं खुशियों का स्पंदन,
हे नव संवत्सर! अभिनन्दन।

New Year — Vcare Language Academy

नई गज़ल नवगीत बनेंगे,
नवल साज संगीत बनेंगे,
होगा नया सृजन अभिव्यंजन,
हे नव संवत्सर! अभिनन्दन।

दुनिया का अभ्युदय होगा,
आज नवल सूर्योदय होगा,
भव में होगा सत्य सनन्दन,
हे नव संवत्सर! अभिनन्दन।

✍️ नरेश चन्द्र उनियाल,
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड।

 
प्रकाशित तिथि: 8 मई 2025

Author