त्रिलोक सिंह ठकुरेला की बाल कविता-मेरे सपने

लेखक -त्रिलोक सिंह ठकुरेला

मेरे मन की उर्वर भू पर 
हर दिन सपने उग आते हैं । 
आशाओं के पंख लगाकर 
नये क्षितिज तक ले जाते हैं ।। 
 
नभ-पिण्डों से बातें करके 
छा जाती है मन मस्ती ।
होगा एक दिवस ऐसा भी
वहाँ बसेगी अपनी बस्ती ।। 
 
इस धरती से अन्य ग्रहों तक 
अक्सर होगा आना जाना । 
तन मन में रोमांच भरेगा 
वहाँ पहुंचकर वापस आना ।। 
लेखक – अब्दुल गफ्फार घर — Vcare Language Academy
एक एक कर नभ-पिण्डों से 
हमें और भी प्यार बढेगा । 
धरती से उठ दूर गगन तक 
हम सब का संसार बढ़ेगा ।। 
 
दूर नक्षत्रों की धरती पर 
हम खोजेंगे नये खजाने । 
मानवता के हित में होंगे 
अपने सारे ताने बाने ।। 
 
 
— त्रिलोक सिंह ठकुरेला
प्रकाशित तिथि: 16 मई 2025