Home
About Us
रचनाएँ
दोहे
ग़ज़ल
गीत
कहानी
कविता
लघुकथा
Contact Us
Log In
May 16, 2025
त्रिलोक सिंह ठकुरेला की बाल कविता -औरों के दु:ख हरना
Hindi
लेखक
-त्रिलोक सिंह ठकुरेला
हर दिन तपता,चलता सूरज,
देता सुखद उजाला ।
रात रात भर चांद चमककर
हरता है तम काला ।।
तप्त आग में जल सोने का,
मोहक रूप निखरता ।
मेघ स्वयं की देह मिटाकर,
खुशियों के सर भरता ।।
मीठे फल देकर औरों को
वृक्ष झूमते रहते ।
औरों की ही प्यास बुझाने
झर झर निर्झर बहते ।
जिसने परहित किया जगत में
मान उसी ने पाया।
वही श्रेष्ठ है जो औरों को
सुख देकर मुसकाया ।।
तुम भी औरों के जीवन में
रंग और रस भरना ।
आशा के नव दीप जलाकर ,
औरों के दुःख हरना ।।
–त्रिलोक सिंह ठकुरेला
प्रकाशित तिथि:
16 मई 2025
त्रिलोक सिंह ठकुरेला