वह मन-मुग्ध खेलता रहता,
उसकी सूरत है भोली।
जो भी उसे देखता,मिलता,
भर लेता सुख की झोली।।
बच्चों की हर एक बात में,
रस की सुख-गागर छलके।
बच्चे आशा हैं,भविष्य हैं,
वे ही कर्णधार कल के।
हम उनको सुख दें, शिक्षा दें,
संस्कार-गुण-ज्ञान भरें।
मानवता से भरें उन्हें हम,
उन्हें अपरिमित प्यार करें।
— त्रिलोक सिंह ठकुरेला
प्रकाशित तिथि: 16 मई 2025