” क्या करूँ, जानता नही क्या की तुम्हे बेसन के लड्डू कितने पसन्द हैं। परेश छोटा था तो हमेशा तुम अपने हिस्से का लड्डू उसे खिला दिया करती थीं। आज घर मे मिठाइयाँ भरी पड़ी हैं पर बेटे को ख्याल तक नही आया , की माँ को उसकी पसन्द की मिठाई खिला दे। “
” ऐसे मत सोचिए, उस पर जिम्मेदारियों का बोझ है, भूल गया होगा । ” माँ ने उसका पक्ष लेते हुए कहा।
” तुम तो बस उसकी कमियाँ ही ढकती रहो , लो अब खा लो। “
” आप भी लीजिये न “
” नहीं, तुम खाओ, जीवनभर अपने हिस्से का दूसरों को ही देती आयीं। तुम्हे इस तरह तरसते नही देख सकता मैं ।” कहते हुए बाबूजी ने जबरन लड्डू उन्हें खिला दिया।
उसकी आँखें भर आयीं अपनी लापरवाही पर। माता पिता की भरपूर सेवा करने का उसका गुरुर चकनाचूर हो गया। घर में सौगात में आये मिठाई के डिब्बों का ढेर मानो उसे मुँह चिढ़ा रहा था। उसने लड्डू का डिब्बा उठाया और नम आँखें लिये माँ बाबूजी के कमरे की ओर चल दिया।
ज्योत्सना कपिल
बरेली