मंथन विनायक देवरे ” हिम ” की कहानी -सुखी जीवन

लेखक-मंथन विनायक देवरे " हिम "

आज पगार का दिन मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बहुत खुशी का दिन मानो दिवाली का दिन। पवन अपनी तनख्वाह से अपनी बिवी मेनका के लिए कुछ खास तोहफा लाया।
मेनका बैठी हुई कुछ सोच रही थी दरवाजे पर दस्तक हुई। आहट सुनकर उसने दरवाजा खोला तो सामने पवन को पाया।
आप इतनी जल्दी कैसे आ गये, रोज तो आते- आते रात हो जाती।
क्यों भूल गई, आज का दिन हमेशा तो इस दिन का इंतजार करते हुए थक जाती हो और आज तुम यह खास दिन भूल गयी, मुझे तो बड़ा आश्चर्य हुआ तुम्हारे इस बर्ताव से।
हा हा रहने दो, बातें बनाने की कोई जरूरत नहीं।
पहले ऑंखें बंद करो, देखो मैंने तुम्हारे लिए क्या लाया?
batuni-ladkiyan — Vcare Language Academy
क्या लाये होगे आप वही हमेशा की तरह घिसी- पिटी साड़ी या फिर किसी ठेले से लाया होगा दस रूपये का गजरा, आखिर ला ही क्या सकते हो तुम इसके अलावा।

यह बातें सुनकर पवन की ओठों की मुस्कराहट  एक क्षण में ओझल हो गई, मन के भीतर सजाये सपने नेत्रों के सामने से धूसर हो गए मेनका की बातें सुनकर लाया हुआ हार अपनी जेब में ही रहा, उसे बाहर निकालने की हिम्मत ही नहीं हुई।
मेनका फिर से कहने लगी, महिने में एक दिन पैसे हाथ में थमाते हो और सारी आय से घर का खर्च उठाते हो, एक दिन बाहर लेकर जाते और बाकी दिन वही रोजमर्रा का जीवन, क्या ऐसी मिलती है खुशी, पड़ोसी को देखो हप्ते में चार दिन बाजार हो आती है, नयी- नयी चीजें खरीदती है और तुम हो कि महिने की एक तारीख को सारी मौज लुटाओं और बाकी दिन वही रोज की खिट- पिट क्या इस घुटनभरी जिंदगी को तुम जिंदगी के कहते हो।
तुम चाहकर भी कभी सुखी नहीं रह सकती।
हा नहीं रह सकती मैं खुश ऐसे!
मेनका रोने लगती है और पवन घर से बाहर निकल जाता है।

शाम की शीतल छाया में  वह सुहानी शाम का लुफ्त उठाते हुए पैदल ही आगे बढ़ने लगा अपनी राह पर.. चलते हुए वह पेड़ की घनी छाया में विश्राम के लिए ठहर गया।
उसको सामने एक परिवार नजर आया जो अपना सामान समेटकर अपने डे़रे जाने की तैयारी कर रहा था। दो- तीन छोटे बच्चों को लेकर वह आदमी अपनी औरत के संग जाने लगता है, यह क्या वह आदमी अपनी लुगाई और बच्चों को आगे कर बीच में रूक जाता है।
पवन कुतुहलवश उसके पिछे चलने लगता है, वह क्या देखता है, वह आदमी एक ठेले के सामने जाकर रूकता है और कुछ केले तथा थोड़ा दूध लेकर अपने घर पहुँचता है।
कुछ केले और दूध खाकर उस परिवार के बच्चे खुशी से सो जाते है.. औरत उससे पूछती कि इसकी जरूरत ही क्या थी?
आदमी जवाब देता है, तुम्हे नहीं लगता रोज वही रूखी- सूखी खाकर अपनी भूख मिटाने की जगह कभी कभी हमें अच्छा खाना खा लेना चाहिए और आज वैसे भी रोज की कमाई से सौ- दौसो रुपये ज्यादा ही कमायें है।

पवन का दिमाग सोचने लगा, एक और हम है जिसके पास सारी सुख- सुविधा होकर भी दुःखी है तो दूसरी तरफ वह जिनके पास कुछ न होकर भी सुखी।
काश! सुखी परिवार क्या होता है वह मेनका समझ पाती.. काश! वह समझ पाती ।

स्वरचित ( मौलिक) रचना
मंथन विनायक देवरे ” हिम “
मो. नं. 7262878107
ईमेल – manthandeore15@gmail.com

प्रकाशित तिथि: 11 अगस्त 2025