तुम्हारे लिए
************
भाग एक
***********
आज उसने अपनी पूरी अलमारी ,सारी दराजें, परछत्ती और अपने बैड का बॉक्स,सब कुछ सिरे से साफ कर डाला
था, सारे अख़बार,पुराने मैग्जीन्स,सारी फालतू किताबें और पुराने लगभग बार बार पढ़ते रहने से चिल्लड़ हो गये नावल्स, सब अलग अलग प्लास्टिक की डोरी में बांध कर रख दिये थे, इसके अलावा प्लास्टिक का और दूसरा ऐसा ही और कचरा सामान भी उसने एक अलग बोरे में इकट्ठा कर लिया था, बोतलें,डिब्बे वगैरह सब, कल ही किसी गली के कबाड़ी ने आवाज लगाई थी, और पूछा था ,उसने भी सिर हिला कर ऊपर खड़े खड़े हां कर दी थी,वक्त काटे नहीं कट रहा था
और जब कुछ भी और करने को न हो तब यही काम सही।
तन्मय बहुत खुश था परसों से, ट्रांसफर जो हो गया था उसका,पोस्ट से मिला था उसे अपना यह ट्रांसफर ऑर्डर,खुद के शहर से दूर,पूरे तीन साल गुजर गये थे उसे यहां झख मारते हुए, उसने एक बार कोशिश भी की थी ,अपनी एप्लिकेशन डाली थी,पर पता लगा अभी ट्रांसफर नहीं हो सकता था उस का,जवाब मिला,फर्स्ट अपोइन्टमैंट पर कम से कम तीन साल तो उसे इस जगह रहना ही होगा।
आज जैसे उसकी यह सजा पूरी हो गयी थी,अब वो अपने घर वापस जा सकेगा।जब नौकरी लगी तो तो सबने
यही कहा ,कितनी अच्छी जॉब मिली है , एफ .सी.आई. में डिपो मैनेजर ,अभी तो तू केवल चौबीस साल का है ,न सही एक गजिटेड ऑफिसर ,यह एक पी.एस.यू. जॉब तो है और फिर इत्ती अच्छी सैलरी ,वरना कहां मिलता है आजकल एक मैकेनिकल इंजिनियर को सही एम्पलॉयमैंट, देख लेना अब
झट से शादी भी हो जायेगी, तन्मय के लगभग सारे रिश्तेदार एक ही शहर में मौजूद थे चाचा चाची,मामा मामी ,मौसा मौसी सब,बस वही अपने घर में अकेला था ,बहिन की शादी हो
गयी थी,कुछ हुआ नहीं कि तमाम तरह की राय उसे घर बैठे
ही मिल जाया करती थीं।
तन्मय कुछ नहीं बोला था ,वो चाहता ही नहीं था अपना शहर कभी भी छोड़ना, किसी से अपने मन की बात कह भी नहीं सकता था , जिसने जो भी कहा सच ही था ,जॉब सच
मुच अच्छी थी,और उसको तो यह उम्मीद भी नहीं थी कि
यह जॉब इस तरह से झटपट उसे मिल भी जायेगी इसलिए बिना किसी हील हवाले के तुरंत ही यहां आ गया था।
शहर की सीमा के लगभग बाहर थे एफ. सी.आई. गो डाउन्स,गोल चौराहे से और दो किलोमीटर आगे ये गोडाऊन्स नये ही बने थे,तो रहने के लिए एम्पलायी क्वार्टर्स भी नहीं बने थे..दो चार साल में वो भी बन ही जायेंगे,सारे सरकारी काम ऐसे ही चलते हैं, उसे बताया गया, पास एक ही नयी कॉलोनी थी,नाम था,विकास नगर, लिहाजा वहीं ले लिया था उसने
एक किराए का पोर्शन ,बिल्कुल नया मकान था, किराएदार एफ.सी.आई. का डिपो मैनेजर है,यह सुनते ही मकान का
एक पोर्शन तुरंत किराए पर मिल गया था,जाटों का मकान था,अपने.गांव में इन लोगों के भी बहुत खेत खलिहान था तो इस घर के मालिक जगन चौधरी को भी लगा कि सरकारी खरीद के समय यह अफसर कुछ न कुछ तो काम आयेगा ही , तन्मय को जब यह पता लगा कि चौधरी साहब ने क्या सोच कर उसे तह मकान दिया है, तब उसने उन्हें मुश्किल से सम झाया था ,स्टेटलैवल पर सरकारी एजेन्ट खरीदी करते हैं, उसका काम तो बस सारे अनाजों को संभालकर रखना होता है..दोनो बातें बिल्कुल अलग हैं,चौधरी साहब समझे ,नया
नया अफसर बना है,तो शायद डर रहा है, पर जो भी हो
मकान तो उसे मिल ही गया था, वो भी सारी सुख सुविधाओं
के साथ।
गो डाऊन्स के स्टॉफ में एक चपरासी था सीता राम ,बहुत बातूनी था मगर था बहुत काम का वो भी बाहर
का था,शेखावाटी का रहने वाला था, वही उसे खाना पका
पका कर खिलाता था तो उसे भी मुफ्त में खाना मिल जाता था ,शुरू में नानुकुर की थी उसने , खाना बना दूंगा साहब आपका पर खाऊंगा नहीं,तन्मय ने कहा यह नहीं हो सकता, समझ लो बनाने की एवज में मिल रहा हैं तुम्हें यह खाना,
पहले मेरे लिए बनाओ फिर अपने लिए,यह दो दो बार अलग क्या पकाना तब उसे मानना ही पड़ा था और तन्मय के लिए
तो बहुत आसानी हो गयी थी।
आप घर के बाहर आते हो तो न जाने कितने तरह
के अंदेशे रहते हैं मन में , पर फिर जैसे जैसे चीजें जुटती
चलती हैं, बाहर रहना इतना बुरा भी महसूस नहीं होता ,
तन्मय भी थोड़े बुझे हुए मन से आया था यहां पर,पहली बार बाहर निकला था तो हॉस्टल था ,पर एक किराए के मकान में रह कर नौकरी करना ,मां, बाऊ जी से दूर रहना, पर कुल
मिला कर आज वो यह कह सकता था,वक्त बहुत अच्छा
कटा था यहां उसका।
एक ही बात थी जो उसकी इस नौकरी ने मिलते
ही उससे तुरंत छीन ली थी और वो बात थी कि जब उसे एपोइन्टमैंटलैटर मिला,उन्हीं दिनो इत्ते फाकन उसका किसी
के साथ नया नया राब्ता हुआ था,ऐसा राब्ता जिसकी तब मियाद तो केवल हफ्ते दो हफ्ते की ही थी पर अगर उसकी जिंदगी अगर उसे थोड़ा सा और मौका दे देती, तो शायद उसकी वो नयी पहिचान उसकी जिंदगी भर का साथ बन जाती, तब बहुत ही ज्यादा तकलीफ महसूस हुई थी वह
सब जस का तस वहीं छोड़ कर इस नौकरी को तुरंत ज्वाईन करते वक्त पर शायद तब यही करना ज्यादा जरूरी था।
*************************
(शेष आगे)
अजय कुमार