गूँगी मोहब्बत’ भाग -12
गरिमा सिंह माही के घर से लौटकर जैसे ही चौमड़ा पुलिस स्टेशन वापस आयी , एक मातहत ने सूचना दी कि कोई लड़का मिलने आया है।
“क्या काम है? कौन है?”
” पता नहीं , ये कहा आप के ऑफिसर से ही बात करूंगा।”
“ओके, मेरे ऑफिस में भेजो।” यह कह कर गरिमा सिंह अपने ऑफिस में जाकर बैठ गयी । मुश्किल से अभी वह बैठ ही पायी थी कि दरवाजे पर नॉक हुआ। “
कम इन।”
दरवाजा खोलकर जो शख्स अंदर दाखिल हुआ था उसे देखकर गरिमा सिंह उछल कर खड़ी हो गयी।उसकी आंखें हैरत से फटी रह गयीं। वो इस तरह से उछली थी जैसे वो शख्स कोई पॉवरहाउस हो या दुनिया का कोई आठवां अजूबा हो।
“।तुम, अमरवर्धन क्षत्री। ” यह कहते कहते गरिमा ने होलस्टर से अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर तान दी थी ।
लेकिन अमर के चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन नहीं आया ।वो बेतकल्लुफी खड़ा रहा ।
“शूट तो आप कभी भी कर सकती हैं। क्या हम लोग थोड़ी देर बैठ कर बात कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि सीधा सीधा मेरा मर जाना अफोर्ड कर पाओगी। ” एक सिंपल स्माइल के साथ अमर ने हाथ उठाते हुये आंसर किया था । लेकिन न जाने क्या असर था उसकी बात में कि गरिमा सिंह का रिवाल्वर वाला हाथ थोड़ा ढीला पड़ गया था । कुछ मूमेंट्स तक वैसा ही सन्नाटा बिखरा रहा और फायनली गरिमा सिंह ने कुछ सोचते हुये अमर को बैठने का इशारा किया । हालांकि इतना करते करते वो बजर बजा चुकी थी और एक अर्दली अंदर आ चुका था ।
आंखों के इशारे से अर्दली को कुछ समझा कर गरिमा सिंह ने उसे दो चाय का आर्डर दे दिया था ।गरिमा सिंह बैठ जरूर गयीं थीं लेकिन रिवाल्वर उसके हाथ में ही थी । वो इतनी शॉक्ड थी कि उसे खुद ही समझ नहीं आ रहा था कि कहां से बात शुरू करें। वैसे भी पिछले अड़तालीस घंटे से वो उसी एक शख्स के बारे में सोच रही थी और छानबीन कर रही थी । उसने जितना जाना था उसका सारांश में था कि सामने बैठा फरिश्तों सा शख्स एक निर्मम हत्यारा था।
“यस मिस्टर मर्डरर, आप की हिम्मत की दाद देनी होगी। खुद ही मौत को दावत देने चले आये। बाई द वे तुम क्या इंटेंशन लेकर आयें हो। सरेंडर करना चाहते हो?”
“मेम, आय एम अ लॉ अबायडिंग सिटीजन। क्या मेरे खिलाफ आप के थाने में किसी ने कोई एफ आय आय दर्ज कराया है? क्या आप के पास मेरे खिलाफ कोई एविडेंस है या क्या आज तक किसी अदालत ने मुझे कोई सजा सुनायी है। अपने देश में ही, परेशान आदमी थाने नहीं जायेगा तो कहां जायेगा ? और आप मुझे इस तरह ट्रीट कर रही हो जैसे मैं कोई किलर होऊं।” एक ढीठ स्माइल के साथ बहुत ही नार्मल टोन में अमर ने गरिमा सिंह की आंखों में आंखें डालते हुये कहा ।
अचानक गरिमा सिंह का दिमाग हैंग हो गया था , अमर की बात में दम था । जितनी भी जानकारी थी सब इंटरनेट बेस्ड थी । और अमरवर्धन के खिलाफ पुख्ता सबूत अब तक कोई अरेंज नहीं कर पाया था ।लेकिन गरिमा सिंह ने हार न मानने वाला जज्बा दिखाते हुये फिर अपना प्रश्न उछाला,
” क्या तुम इस बात को मानने से पीछे हट सकते हो कि तुमने हत्याएं नहीं कीं हैं।भरतिया जायसवाल काण्ड, सोमानी ब्रदर्स, चावला सेठ, माइकल मधुसूदन, रमेशचंद्र दरबारी और न जाने कितने लोगों की हत्या में तुम्हारा नाम आता है। यूं आर ए विकिड वन।”
“अगर आप को इतना ही पता है तो आप बताइये कि इनके बिजनेस क्या था ? इनका रहना जरूरी था या मरना । मेम , पता नहीं किसने मारा लेकिन जिसने भी मारा ,शबाब का काम किया ।पुलिस का काम किया ।इनके असली चेहरे इतने घिनौने थे कि इनका यही अंत उचित था । मेम, ऐसे लोगों की हत्या नहीं होती। शास्त्रों के अनुसार इसे वध की संज्ञा दी जा सकती है। लेकिन मेरा इस सबसे कोई लेना देना नहीं बाकी आप जैसा समझिये। “
“मैं तुम्हें शक के आधार पर अरेस्ट कर सकती हूं। बाकी पुलिस का डंडा तुम्हारे हलक से बीन खुद ही बजवा लेगा ।रातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं।”
गरिमा सिंह के चेहरे पर नफरत नाच रही थी हालांकि मन ही मन वो अमर की रीजनेबल तर्क एक्सेप्ट कर चुकी थी । फिर भी हाथ आया मौका नहीं छोड़ना चाहती थी और उसने चुपचाप नजर बचा कर एस०पी०प्रथम कुमार को संदेश भेज दिया था । सामने बैठा क्रिमिनल इतनी टेरिफाइंग हिस्ट्री रखता था कि गरिमा सिंह कोई चांस नहीं ले सकती थी । फिलहाल उसने तय कर लिया था कि अमर को बातों में उलझाए रखना है। अर्दली इस बीच चाय रख कर चला गया था ।
“चाय पी लूं? अगर आप की इजाजत हो ? मुझे पूरी उम्मीद है कि इसमें जहर नहीं होगा ।” यह कहकर बिना किसी उत्तर की प्रतीक्षा किये उसने चाय सिप करनी शुरू कर दी थी ।”
“बेफिक्र रहिये, हम जब भी मारेंगे तो एनकाउंटर में मारेंगे। यूं में हैव इट नाउ।”
” मेम, क्या आप ये नहीं जानना चाहेंगी कि मैं यहां वापस क्यों आया ? “
इस बात पर तो गरिमा सिंह का ध्यान ही नहीं गया था । शेर आया का शोर तो हुआ लेकिन क्यों आया किसी ने नहीं सोचा । क्या ले जायेगा ? किसी को नहीं पता ।
” अब लंबा साथ रहेगा मिस्टर वर्धन, वो भी जान लेंगे।आप कहां भागे जा रहे हैं।आये तो खातिरदारी देकर भजेंगे।वैसे बता दो क्यों आये थे?
” मेम, वो यूं है कि मेरा कुछ सामान यहां पुलिस के पास जमा है। और मैं उसे क्लेम करने आया हूं। इसमें मुझे नहीं लगता किसी को कोई प्राब्लम होनी चाहिये। आप बस जो भी कागजी कार्यवाही आवश्यक हो, पूर्ण करके मुझे इजाज़त दीजियेगा । “
यह कहकर अमरवर्धन चाय खत्म करते हुये अपनी जगह पर उठ कर खड़ा हो गया । गरिमा सिंह भी अपनी जगह पर जाने किस प्रेरणा के वशीभूत अपने आप खड़ी हो गयी थी ।उसकी पकड़ अपनी रिवाल्वर पर अभी भी मजबूत थी। किसी बात को कहने के लिये अमर ने सामान्य रूप से हाथ उठाया ही था कि गरिमा सिंह को ये भ्रम हुआ कि वो शायद अटैक करने वाला है और अचानक उसके हाथ में थमी रिवाल्वर ने शोला उगला ,,धांंय……
हालांकि टार्गेट अमर नहीं था ।यह एक प्रकार की मिस्टेक थी लेकिन अचानक ऑफिस का दरवाजा खोलकर बहुत सारे पुलिसवाले अंदर आ गये और आवियसली उन्होंने अमर को दबोच लिया था ।
वह सब एक दम वहशियाना तरीके से अमर पर टूट पड़े थे। यह इतनी जल्दी जल्दी हुआ कि खुद गरिमा सिंह को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो गया ।जब तक वो इस मामले को सम्हालती , एस०पी०प्रथम कुमार की स्क्वाड भी आ गयी थी । जब तक गरिमा सिंह ऑफिस से निकल कर बाहर आतीं, बाहर अच्छा खासा हंगामा हो चुका था ।अब हालत यह थी कि ढेर सारे पुलिस वाले अमर को पकड़े खड़े थे।और एस०पी० साहब को भी पूरी बात समझ नहीं आती थी। वो गाड़ी से नीचे आते उससे एक मिनट पहले ही ऑफिस से अमर को पीटते हुये ये पुलिस वाले बाहर लाये थे।
” स्टॉप दिस , स्टॉप दिस ।” गरिमा कहते हुये गरिमा सिंह ने सभी को रोका।
“व्हाट इज गोइंग ऑन? ” एस० पी० साहब ने पूछा। गरिमा सिंह ने हड़बड़ाते हुए उन्हें सैल्यूट किया और जल्दी जल्दी पूरी बात बतायी। यहां तारीफ करने लायक बात यह थी कि गरिमा सिंह ने अपनी ग़लती नहीं छुपायी थी और स्पष्ट बता दिया था कि उसे कनफ्यूजन हो गया था और बाइमिस्टेक फायर ओपन हो गया था।
अमर का होंठ फट गया था और चेहरा खून से भर गया था। सर की ड्रेसिंग भी हट गयी थी जो डा० नेत्र ने की थी। गरिमा सिंह के मन में अचानक रिग्रेट पैदा हो गया था। उसके मन में पहले से ही डर था और इस डर की वजह से ही फायर हो गया था। अजीब बात है कि वो कुछ देर पहले उसे दुनिया का सबसे जघन्य हत्यारा करार दे रही थी और अब उसी शख्स के लिये उसके दिल में रिग्रेट था। परंतु इस सबमें जो सबसे अहम बात थी वो ये कि अमर चाहता तो इन सबको मिनटों में धूल चटा सकता था परंतु उसने कोई भी रियेक्शन ही नहीं दिया था। हां,गरिमा सिंह के चेहरे पर आते जाते रंग देखकर वो यह जरूर समझ गया था कि ये सच में बाइमिस्टेक हुआ है।
एस०पी०प्रथम कुमार कुछ कहना ही चाहते थे कि अचानक उनके फोन पर कोई नंबर चमकने लगा था। अचानक सतर्क मुद्रा में आकर उन्होंने कॉल रिसीव किया और जय हिंद..यस सर…यस सर…जय हिंद ।
उनके चेहरे पर तनाव साफ देखा जा सकता था। जैसे ही कॉल डिस्कनेक्ट हुआ, वो लगभग चीखते हुये बोले, ” मिस्टर अमर को चेयर पर बैठाइये।”
और खा जाने वाली निगाह से गरिमा सिंह को घूरते हुये बोले, ” इमीडियेटली से सॉरी टु मिस्टर अमर। तुम्हारी नौकरी अब इन्हीं के हाथ में है। तुमको अंदाज भी नहीं है कि जो हो गया है उसके कांसीक्वेंसिस क्या हो सकते हैं?”
सब के सब हतप्रभ थे। वो पुलिसवाले जो बाहुबली बन रहे थे, एकायक भीगी बिल्ली बन गये थे।और एस०पी०साहब तो खुद जैसे एक कांस्टेबल ही हों। सब भूल कर अमर को कन्विंस कर रहे थे कि सब कुछ किसी गलतफहमी के चलते हुआ और इसके लिये वो बहुत ही रिग्रेट फुल हैं।अचानक उनका ध्यान फिर गरिमा सिंह पर गया जो बीत बनी खड़ी थी और लगभग चीखते हुये बोले, ” हैव यू नॉट लिसन्ड? से सॉरी एटवन्स।”
गरिमा सिंह को कुछ समझ नहीं आ रहा था फिर भी आगे आकर उसने बिना नजर मिलाये धीमें स्वर में बोला, “सॉरी”
अमर ने महसूस किया कि ये सॉरी दिल से निकला था।
प्यारे दोस्तों,
आखिर क्यों सॉरी बोलना पड़ा?
किसी ने इतनी सटीक टाइमिंग पर फोन कैसे किया? क्या कोई अमर को वॉच कर रहा था?
किसका फोन आया था और क्या कहा होगा?
अमर इतना शांत क्यों रहा?
सब सवालों के जबाब इसी सफर में थोड़ा आगे चलकर…