तुम्हारे लिए
***********
भाग सत्ताईस
*************
अपर्णा के इस रहस्योद्घाटन ने तो जैसे जाह्नवी के पैरों
तले की जमीन ही खेंच ली थी, ऐसा भी कुछ हो सकता है
अपर्णा के साथ यह तो कभी सोचा ही नहीं जा सकता था ,
एक पल के लिए वो सन्नाटे में रह गयी थी।
” तूने उससे कुछ कहा नहीं, यह तो सरासर धोखाधड़ी है…ऐसा कैसे कर सकता है वो….”
” कहा था , पर उसके पास तो हर बात का जवाब था, कहने लगा वो अपनी पत्नी को शुरू से ही पसन्द नहीं करता था , मां का दबाव नहीं होता तो वो अब तक कब का तलाक
ले चुका होता और तुम भी तो सोचो मेरे जैसे गुणी कलाकार कैसे और कब तक एक गंवार लड़की के साथ बंधा हुआ रह सकता है, वो तो फिर मेरे पीछे ही पड़ गया, मुझे मनाने की
सौ सौ कोशिशें करने लगा, मैं भी समझ गयी अब इससे और कुछ कहने सुनने का और बहस करने का कोई मतलब नहीं है,अच्छी बात यह रही कि फ्रांसिस मैम ने तुरंत मुझे जॉब दे दी,और रहने की जगह भी, उन्हें भी म्यूजिक की बहुत समझ है , विमलेश कुछ दिनों तक मुझे तंग करता रहा मगर फ्रांसिस मैम ने मेरा इस मुआमले में भी साथ दिया और उससे हमेशा
के लिए छुटकारा मिल गया तब तो मैं बहुत परेशान थी पर
अब तो धीरे धीरे मन का सारा डर ही निकल गया,और अब
तो मैंने यह सोच लिया है कि संगीत ही मेरा जीवन है,अब
और कुछ सोचना ही नहीं है , गलतियां तो मैंने बहुत कर लीं , बहुत हो चुका, अब और नहीं ,अब दृढ़ता से मुझे खुद कुछ
कर के दिखाना है,और तुझसे में क्या कह रही हूं, तू तो यार हमेशा से ही ऐसी रही है, अपने ऊपर भरोसा करने वाली, मजबूत दिल की मजबूत इरादों वाली लड़की,मैं ही पागल थी जो हमेशा से अपने बाहर सहारा खोजती रहती थी,पता है , जब मेरा खराब वक्त आया, तो तेरी बातें बहुत याद आई थीं , तूने तो तब भी मुझे कितना समझाया था ,पर तब मेरी अक्ल पर पत्थर पड़े थे पर शायद यह कहना भी गलत नहीं होगा, विमलेश तब मुझे अच्छा.ही लगा था ,तबले परउसकी उंग
लियां कमाल करती थीं ,उसके हुनर ने मेरा दिल जीत लिया
था ,फिर कभी मुझसे कोई बदतमीजी भी नहीं की , हमेशा कायदे से ही पेश आया, बातें भी वो बड़ी बड़ी किया करता
था, लगा मुझे जिंदगी में ऐसा साथ मिलेगा तो जीवन में रस
भर जायेगा पर तब यह.समझ में नहीं आया था कि कलाकार होना एक बात है और दिल का साफ होना ,और एक ईमान
दार आदमी होना बिल्कुल दूसरी बात,पर अब मेरी समझ में
आ गया है कि कोई भी आदमी अपनी कामयाबी के लिए, अपने स्वार्थ के लिए कभी भी , कुछ भी कर सकता है,असल बात होती है खुद पर अपना भरोसा बनाए रखना और कोई दूसरा चारा भी नहीं है यार,यह जिंदगी बड़ी टेड़ी चीज है…”
” तू तो बिल्कुल बदल गयी है अर्पू ,इतनी जल्दी इतना कुछ समझ गयी खैर ! देर आयद दुरूस्त आयद ,वैसे अब तेरा आगे प्रोग्राम क्या है….”
” कुछ नहीं प्रोग्राम तो वही है , कल सुबह पहले मुझे अपनी रिकॉर्डिंग करानी है ,स्टेशनडायरेक्टर से आगे के लिए बात करनी है ,फादर कह रहे हैं , स्कूल से गाड़ी छोड़ आयेगी, मुझे आकाशवाणी तक, फिर उसके बाद फ्री हूं, तेरे पास तब अगर समय है तो मिल लेते हैं, वरना मैं वापस यहां स्कूल आ जाऊंगी , फिर अगले दिन मेरी डेमो क्लास हैं ,यहां जो संगीत के मौजूदा टीचर हैं वो मुझे देखेंगे शायद मेरा कोई छोटा मोटा इन्टरव्यू भी हो ,अगर सब ठीक रहा तो शायद मुझे यहीं रख
भी लेंगे ,फिर तो और आसानी हो जायेगी …खैर ! जो भी हो,
मैं अब हर चैलेंज के लिए तैयार हूं..और फिर फ्रांसिस मैम तो
हैं ही मेरे साथ, तो कोशिश करूंगी कि अगले कुछ सालों में
मैं अपने दम पर कुछ कर सकूं…”
जाह्नवी जैसे आज किसी दूसरी ही अपर्णा की आवाज को सुन रही थी , जिंदगी में मिले पहले ही कड़वे अनुभव ने अपर्णा को जैसे मांज कर चमका दिया था ,और
उसे एकदम गलत साबित कर दिया था ..” हैलो.,क्या हुआ ,
तू अचानक चुप कैसे हो गयी….”
” कुछ नहीं ,सोच रही थी , कितना चेंज आ गया है तुझमें ,बहुत अच्छा लग रहा है बावजूद इतने बड़े झटके के, तुझमें यह नया कॉन्फिडेंस देख कर ,जिंदगी में यही सबसे जरूरी है , जो हुआ सो हुआ ,आगे बढ़ जाना जरूरी है,चल ठीक है,कल सुबह तुझसे बात करती हूं कि हम लोग कब
मिल रहे हैं ,ठीक है,गुडनाईट कल सुबह तुझे फिर से फोन करती हूं…”
जाह्नवी ने फोन तो रख दिया था ,पर उसके जेहन में अपर्णा की कही हुई बातें घूम रही थीं, कितनी मुश्किल में
डाल दिया उसने खुद को, पर भाग्य से सुरक्षित निकल भी
आई, और उसे तो यह भी पता नहीं है कि विमलेश ही नहीं, कोई और भी है जो सालों से उसकी आस अपने दिल में
लिए बैठा है ,और आज भी ,इतना सब कुछ हो जाने के बाद
भी शायद उसकी ख्वाहिश में उसके प्यार में कोई फर्क नहीं आया है ,कुछ लोग गलत होते.हुए भी ,कितने भाग्यशाली
होते हैं ,और एक वो है ,उसने आज तक सब कुछ बहुत होशि यारी से किया है,कहीं पर वो फिसली भी नहीं है ,पर उसका किसी को इंतजार नहीं है,अपर्णा अपने बुरे दिनों में उसकी
बातें याद कर रही थी ,उसके जीने के तरीके से सबक ले रही थी,इससे बड़ा उसका उपहास और कोई क्या उड़ा सकता है , उसने खुद ने क्या सोचा था ,क्या फैसला किया था,यही न
कि अगर तन्मय इन सब बातों के बावजूद गर ऐसी ही लड़की
को ही चाहता है ,उसे उसकी हर गलती के बाद भी अपना सकता है तो फिर यही सही,उसे भी अब एक मूक दर्शक की तरह सब देखते रहना चाहिए, जब अपर्णा जैसी एक लड़की अपनी गलतियों से सीख सकती है,उससे इबरत हासिल कर सकती है.तो वो अपने मन की क्षुद्रताओं के पीछे कोई गलती कैसे कर सकती है,उसे भी अपने मुकाम पर डटे रहना चाहिए।
जाह्नवी ने यह सोच लिया था कि अब आगे उसे
क्या करना है यह फैसला भी कर लिया था ,पर उसके दिल में
भीतर ही भीतर कुछ कील सा कुछ गड़े जा रहा था।
इधर तन्मय की पूरी रात बेचैनी से कटी थी ,मन में एक उधेड़बुन सी लगी हुई थी ,पता नहीं जाह्नवी ने अपर्णा से कुछ बात की भी है या नहीं ,और अगर बात हुई तो अपर्णा ने पता नहीं उसे क्या बताया होगा।
सुबह आठ बजते बजते तन्मय ने जाह्नवी को फोन मिला दिया था …” हैलो , आपने अपर्णा से कल रात बात की थी क्या,कुछ कहा उन्होंने..”
जाह्नवी ने भी निर्लिप्त भाव से तन्मय को सब कुछ जस का तस बता दिया..”ओह , यह तो बहुत बुरा हुआ, सच
में बहुत ही तकलीफदेह हो गुजरा है उनके साथ , कोई भी आसानी से टूट सकता है ऐसे हालातों में,पर यह अच्छी बात
है कि समय रहते सच का पता तो चल गया उन्हें, वरना तो
इससे भी कहीं अधिक बुरा हो सकता था उनके साथ….”
” हां, यह तो है, वैसे कल वो मुझसे मिलने मेरे घर आने वाली है , आज सुबह ही बात हुई है ,और अगर फ्रांसिस मैम से परमिशन मिल गयी तो शायद आज रात वो मेरे ही घर पर रूकने वाली भी है,अगर तुम भी उससे मिलना चाहो तो,
आ सकते हो ,मैं तुम्हें सही समय पर फोन कर दूंगी, “जाह्नवी
ने तन्मय के मन की टोह लेने की कोशिश की, पर तन्मय ने उसके इस आमंत्रण को,उसकी आशा के विपरीत सुनते ही ठुकरा दिया , कहने लगा…”नहीं ,मुझे रहने दीजिए ,उन्हें यह अच्छा नहीं लगेगा ,और वैसे भी वो अभी इतने बड़े हादसे से मुश्किल से उबरी हैं, उन्हें इस समय आपके जैसे एक दोस्त
की ही ज्यादा जरूरत है,मुझे फिलहाल रहने ही दीजिए..”
जाह्नवी को थोड़ा आश्चर्य हुआ तन्मय की इस बात
को सुन कर , वो यह कहे बिना रह नहीं सकी.. “कल तो तुम इतने बेचैन थे ,अजमेर जाने के लिए ,अपर्णा के साथ क्या
हुआ है, यह जल्दी से जल्दी जानने के लिए, और आज तुम खुद ही ऐसा कह रहे हो..” जाह्नवी के स्वर में उसके भीतर
की तल्खी स्पष्टतः सुनाई दे रही थी।
*******************************
(शेष आगे…)
अजय कुमार